Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Health Tips: आपके किचन में उपलब्ध 3 चीजों का ये मिश्रण कई असाध्य रोगों का है काल, बुढ़ापे में भी रहेगी जवानी

    May 27, 2026

    Raipur: अपने ही पिता को बेरहमी से मौत के घाट उतारने वाले कलयुगी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 26, 2026

    विकास कार्यों के लिए आबंटित शासकीय पैसे का दुरुपयोग करने वालो के ऊपर करें एफआईआर – कलेक्टर

    May 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»धर्मांतरण के जाल में फंसी शिक्षिका ! इंजीनियर पति की शिकायत पर प्रिंसिपल समेत दो पर FIR, धर्म बदलने के बदले ऑफर था 50 हजार का लालच…
    Featured

    धर्मांतरण के जाल में फंसी शिक्षिका ! इंजीनियर पति की शिकायत पर प्रिंसिपल समेत दो पर FIR, धर्म बदलने के बदले ऑफर था 50 हजार का लालच…

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    800x450 1796178
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    बिलासपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में धर्म परिवर्तन के दबाव को लेकर एक अत्यधिक संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। इंजीनियरिंग पढ़े एक बेरोजगार युवक मंयक पाण्डेय ने अपनी पत्नी रंजना पाण्डेय और डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, कुम्हारी मरवाही की प्रिंसिपल केरोलाईन मैरी के खिलाफ चकरभाठा थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 299 और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई है। आरोप है कि उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला गया और समझौते के बदले पैसों का लालच भी दिया गया।

    क्या है पूरा मामला 

    मंयक पाण्डेय ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 10 फरवरी 2019 को मध्य प्रदेश के अनुपपुर जिले की रंजना पाण्डेय से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। दोनों का वैवाहिक जीवन विवादों से घिरा रहा और फिलहाल कोतमा न्यायालय (अनुपपुर) में पारिवारिक विवादों से जुड़ा मामला लंबित है।

    पेशी के दौरान 10 मार्च 2025 को जब मंयक अपनी पत्नी से समझौते की बात करने गया, तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। मंयक के अनुसार, उसकी पत्नी ने बताया कि डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल केरोलाईन मैरी ने उसका “बेप्टिस्मा” (ईसाई धर्म में बिना धार्मिक संस्कार के जबरन परिवर्तन) कराया है और अब मंयक को भी धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आरोप है कि प्रिंसिपल केरोलाईन ने मंयक को धर्म बदलने पर 50,000 रुपये नकद और नौकरी का लालच भी दिया।

    धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप 

    मयंक का दावा है कि वह हिंदू धर्म में आस्था रखता है और धर्म परिवर्तन के लिए किसी भी प्रकार का दबाव उसे मानसिक रूप से आहत कर रहा है। उसने कहा कि उसकी पत्नी अपनी नौकरी बचाने के लिए दबाव में आकर ईसाई धर्म अपना चुकी है और अब उस पर भी धर्म बदलने का दबाव बना रही है। यह सीधा-सीधा धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार और भावनाओं का उल्लंघन है।

    यह भी पढ़ें :  दिल्ली के बाद अब यूपी में भी वर्क फ्रॉम होम लागू, हफ्ते में दो दिन घर से करना होगा काम, शिफ्ट टाइमिंग में भी बदलाव

    कानूनी पहलू 

    थाना चकरभाठा द्वारा इस मामले में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 299 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) और 3(5) के तहत एफआईआर क्रमांक 003/25 दर्ज की गई है। मामला अब पुलिस जांच में है और यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो यह राज्य में धर्मांतरण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मिसाल बन सकता है।

    सवाल उठते हैं :

    ● क्या वाकई स्कूल प्रिंसिपल जैसे जिम्मेदार पद पर बैठा कोई व्यक्ति इस तरह धर्मांतरण के लिए आर्थिक प्रलोभन देता है?
    ● क्या यह मामला सिर्फ एक पारिवारिक विवाद है या इसके पीछे संगठित धर्मांतरण का कोई गहरा तंत्र सक्रिय है?
    ● क्या प्रशासन और शिक्षा विभाग इस मामले की निष्पक्ष जांच कर धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की रक्षा करेगा?

    ● यह मामला अब सिर्फ मंयक पाण्डेय का नहीं रहा, बल्कि धार्मिक स्वतंत्रता, नैतिकता और शिक्षा प्रणाली में विश्वास से जुड़ा एक बड़ा सवाल बन गया है।

    यह भी पढ़ें: भाई ने कहा था- ‘कुछ नहीं होगा, S-400 सिस्टम लगा है’, पाकिस्तान के हमले में मुजफ्फरनगर के चाचा-भतीजी की मौत; शव पहुंचते ही रो पड़ा गांव

    यह भी पढ़ें: 5 साल से साथ हूं, बेटी भी है हमारी… मंडप में बच्चा लेकर पहुंची दूल्हे की ‘प्रेमिका’, दुल्हन ने तोड़ी शादी

    यह भी पढ़ें: पाक ने फिर दिखाया दुस्साहस, मोदी के संबोधन के बाद सांबा और जालंधर में दिखे ड्रोन, ब्लैकआउट लागू

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Health Tips: आपके किचन में उपलब्ध 3 चीजों का ये मिश्रण कई असाध्य रोगों का है काल, बुढ़ापे में भी रहेगी जवानी

    May 27, 2026

    Raipur: अपने ही पिता को बेरहमी से मौत के घाट उतारने वाले कलयुगी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 26, 2026

    विकास कार्यों के लिए आबंटित शासकीय पैसे का दुरुपयोग करने वालो के ऊपर करें एफआईआर – कलेक्टर

    May 26, 2026

    बस्तर संभाग के ग्रामीण अंचलों की संस्कृति और अनूठी परंपराएं: कोंडागांव जिले के ग्राम बरकई को अनोखी परम्परा “बंधा मतौर” को लेकर मिली खास पहचान

    May 26, 2026

    पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जनप्रिय नेता टी.एस.बाबा का व्यापक जनसंपर्क अभियान

    May 26, 2026

    कांग्रेस ने झीरम घाटी के शहीद नेताओं को अर्पित किए श्रद्धासुमन

    May 26, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,557 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,005 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026889 Views
    Don't Miss

    Health Tips: आपके किचन में उपलब्ध 3 चीजों का ये मिश्रण कई असाध्य रोगों का है काल, बुढ़ापे में भी रहेगी जवानी

    May 27, 2026

    ​​​​​​​​​आयुर्वेद में कुछ ऐसे सरल लेकिन प्रभावशाली नुस्खे बताए गए हैं, जो शरीर को अंदर…

    Raipur: अपने ही पिता को बेरहमी से मौत के घाट उतारने वाले कलयुगी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    May 26, 2026

    विकास कार्यों के लिए आबंटित शासकीय पैसे का दुरुपयोग करने वालो के ऊपर करें एफआईआर – कलेक्टर

    May 26, 2026

    बस्तर संभाग के ग्रामीण अंचलों की संस्कृति और अनूठी परंपराएं: कोंडागांव जिले के ग्राम बरकई को अनोखी परम्परा “बंधा मतौर” को लेकर मिली खास पहचान

    May 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.