Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: देश में आंतरिक अशांति के मद्देनजर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा सन 1975 में लागू आपातकाल के दौरान मीसाबंदी रहे बालको निवासी हेतराम कर्ष का आज तड़के 03:20 बजे दुःखद निधन हो गया । उन्होंने 78 वर्ष की आयु में अपना भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके पुत्र मदन मोहन कर्ष ने बताया कि उनके पिता आपातकाल के दौरान 18 महीने बिलासपुर के जेल में बंद रहे । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उनके पिता को अभी 25000 पेंशन दिया जा रहा था । अब उनकी माता जी को 12500 पेंशन दिया मिलेगा। उधर मीसाबंदी हेतराम कर्ष के निधन की…
उत्तरप्रदेश बदायूं/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक चौंकाने वाली और समाज की पारंपरिक सोच को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है। यहां कचहरी परिसर स्थित शिव मंदिर में दो सहेलियों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह कर लिया। उनका कहना है कि वे पुरुषों से घृणा करती हैं और अब जीवनभर एक-दूसरे की जीवनसंगिनी बनकर रहना चाहती हैं। इस घटना ने न केवल स्थानीय समाज को चौंकाया है, बल्कि देशभर में चर्चा का विषय बन गई है। दोनों युवतियों ने स्पष्ट कहा है कि उन्होंने यह कदम धोखा, दर्द और उपेक्षा के चलते उठाया है, जो…
बिहार पटना/स्वराज टुडे: : बिहार सरकार ने बुधवार (14 मई, 2025) को स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान मारे गए सीवान निवासी रामबाबू सिंह बीएसएफ में नहीं बल्कि सेना के जवान थे और उनकी मृत्यु को ‘संघर्ष में शहीद’ नहीं माना जाएगा. इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय ने रामबाबू सिंह को “बीएसएफ का जवान” बताया था और उनके परिवार को 50 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी. सड़क दुर्घटना में हुई थी जवान की मौत गंभीर रूप से घायल सिंह की पिछले सप्ताह मौत हो गई थी और उन्हें ‘शहीद’ बताया गया था. एक वरिष्ठ अधिकारी…
मुम्बई/स्वराज टुडे: आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर अपनापन और खुशी से भरा हुआ है, जिसमें प्यार, हंसी और इमोशनल पलों का परफेक्ट बैलेंस है। इस दिल छू लेने वाली कॉमेडी में कई ऐसे सीन हैं जो हंसाने के साथ दिल को छू जाने का वादा करते हैं। ट्रेलर में आमिर खान एक बास्केटबॉल कोच के रूप में नजर आ रहे हैं, जो मानसिक रूप विकलांग लोगों को कोचिंग देते हैं जिसके फलस्वरूप एक मजेदार और प्रेरणादायक कहानी सामने आती है। यह…
मध्यप्रदेश नरसिंहपुर/स्वराज टुडे: नरसिंहपुर जिले में गुमशुदा हुई नाबालिग बेटी की तलाश में भटकते-भटकते परिजन इतने निराश हो गए कि उन्होंने जंगल में मिली एक अज्ञात युवती की लाश को अपनी बेटी समझकर अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन 15 दिनों बाद जब गुमशुदा बेटी घर जिंदा पहुंची तो परिवार के होश फाख्ता हो गए. युवती का शव बरामद किया मामला गोटेगांव थाना क्षेत्र का है, जहां लापता हुई गांव की एक नाबालिग की गुमशुदगी की शिकायत परिजनों ने गत 24 अप्रैल को पुलिस से की थी. गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद गत 9 मई को पुलिस ने ठेमी थाना क्षेत्र…
● देश की बेटी और सेना की शान पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह पर आखिर कब होगी कड़ी कार्रवाई? ● पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी और स्कूल की बेटियों के साथ अभद्रता कर चुके मंत्री को क्या मोहन यादव मंत्रिमंडल से करेंगे बर्खास्त? भोपाल/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने देश के गौरव के साथ अखण्डता और एकता पर वार किया है। उन्होंने ना सिर्फ बीजेपी को बल्कि भारतीय फौज को भी अपमानित किया है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भारतीय संस्कृति को मिट्टी में मिलाने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री पर कार्रवाई कर देश के…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर अपने पूरे मूल्य श्रृंखला में अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रचालन उत्कृष्टता और सस्टेनेबिलिटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। दक्षता, सुरक्षा और विश्वसनीयता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बालको ने कई डिजिटल नवाचार किये हैं जिससे प्रचालन में सकारात्मक बदलाव आया है। सस्टेनेबल और ऊर्जा-कुशल संचालन को बढ़ावा देने के लिए बालको ने अपने पॉटलाइन में एक नया रीलाइनिंग डिज़ाइन अपनाया है। 100 प्रतिशत ग्रैफिटाइज़ेशन के बाद से ऊर्जा की खपत में 400 किलोवाट-घंटा प्रति मीट्रिक…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आयुष मंत्रालय भारत के “देश का प्रकृति परिक्षण” अभियान के अंतर्गत कोरबा जिले मे श्री शिव औषधालय संस्थान के चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने सर्वाधिक 600 लोगों का प्रकृति परीक्षण कर जिले मे प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसके लिये होटल जश्न मे आयोजित छत्तीसगढ़ आयुर्वेद अधिकारी संघ के सम्मान समारोह मे उन्हें छत्तीसगढ़ आयुर्वेद अधिकारी संघ के संरक्षक डॉ.परस शर्मा, प्रांताध्यक्ष डॉ.गदाधर पंडा एवं कोरबा जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.उदय शर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कोरबा जिला आयुर्वेद अधिकारी संघ की जिलाअध्यक्षा डॉ.सपना मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ.कैलास पांडे, सचिव डॉ.ऋषिकेश नायक, सदस्य डॉ.दिवाकर…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारत ने उन सभी रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जिनमें यह कहा गया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के संवेदनशील परमाणु स्थलों पर बमबारी की गई थी। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई विशेषज्ञ बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि भारत ने किराना हिल्स को निशाना बनाया था, जहां पाकिस्तान अपने परमाणु वारहेड्स रखता है या जहां उसका न्यूक्लियर ठिकाना स्थित है। यह भी कहा जा रहा है कि भारत की बमबारी के बाद रेडियोएक्टिव रिसाव हुआ है, और अमेरिका ने इस साइट की रेडिएशन जांच के लिए अपने विमान को वहां भेजा है।…
छत्तीसगढ़ सक्ती/स्वराज टुडे: पूर्व सक्ती रियासत के राजा स्वर्गीय सुरेंद्र बहादुर सिंह जी को उनके तेरहवीं में राजनेताओं ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की । सांसद कमलेश जांगड़े ,खनिज आयोग के अध्यक्ष सौरभ सिंह सहित पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल विधायक सुशांत शुक्ला और खाद्य एवं ग्रामीण उद्योग के अध्यक्ष श्री राकेश पांडे जी ने भी पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित की। पीला महल में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र भर से लोगों ने पहुंचकर राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह जी को याद किया और उनके उत्तराधिकारी जिला पंचायत सदस्य राजा धर्मेंद्र सिंह को उनके पदचिन्ह पर चलने और महल के यश को…
