Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर

    June 13, 2026

    13 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में NHM कर्मियों का महासम्मेलन, बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री साय के अलावा अनेक कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल

    June 12, 2026

    भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान

    June 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सीवान के जवान रामबाबू सिंह को नहीं माना जाएगा शहीद, ऐसे पलट गया पूरा मामला
    Featured

    सीवान के जवान रामबाबू सिंह को नहीं माना जाएगा शहीद, ऐसे पलट गया पूरा मामला

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6643447111747270292730d3c66380f66b2da207585f2b132cbc13b26b7ea4d3a7be27c7fbedc65b37bcb6
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    पटना/स्वराज टुडे: : बिहार सरकार ने बुधवार (14 मई, 2025) को स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान मारे गए सीवान निवासी रामबाबू सिंह बीएसएफ में नहीं बल्कि सेना के जवान थे और उनकी मृत्यु को ‘संघर्ष में शहीद’ नहीं माना जाएगा.

    इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय ने रामबाबू सिंह को “बीएसएफ का जवान” बताया था और उनके परिवार को 50 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी.

    सड़क दुर्घटना में हुई थी जवान की मौत

    गंभीर रूप से घायल सिंह की पिछले सप्ताह मौत हो गई थी और उन्हें ‘शहीद’ बताया गया था. एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया, “हमें कल रात सेना से एक पत्र मिला जिसमें बताया गया कि रामबाबू सिंह सेना में थे. साथ ही, उनकी मौत को ‘संघर्ष में शहीद’ नहीं कहा जा सकता क्योंकि वह सड़क दुर्घटना में मारे गए थे.”

    एयरपोर्ट पर नहीं दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

    रामबाबू सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह पटना हवाई अड्डे पर लाया गया, जहां उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई. हालांकि उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ नहीं दिया गया जो आमतौर पर “शहीदों” को दिया जाता है. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव हवाई अड्डे पर मौजूद थे.

    पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था कि राम बाबू सिंह बीएसएफ के जवान थे. अब पता चला है कि वह सेना में थे. मुख्यमंत्री के स्तर पर इस तरह का भ्रम खेदजनक है. उम्मीद है कि मुख्यमंत्री रामबाबू सिंह के परिवार को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का अपना वादा पूरा करेंगे. वो (रामबाबू) युवा थे और कुछ महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी.”

    यह भी पढ़ें :  बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर

    राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

    एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा, “किसी ने मुझे रामबाबू सिंह के पार्थिव शरीर को लाए जाने की सूचना नहीं दी. मैं खुद ही आया. यह निराशाजनक है कि दो उपमुख्यमंत्रियों और एक बड़े मंत्रिमंडल वाली सरकार के प्रतिनिधि गायब थे. मैंने संवेदना व्यक्त करने के लिए रामबाबू सिंह के परिवार से फोन पर भी बात की.” बता दें कि रामबाबू सिंह का अंतिम संस्कार बुधवार को सीवान के वसिलपुर गांव में राजकीय सम्मान के साथ कर दिया गया है.

    यह भी पढ़ें: लापता बेटी का परिजनों ने कर दिया था अंतिम संस्कार, 15 दिनों बाद जिंदा लौटी तो भौचक्का रह गया परिवार

    यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट का DGP को आदेश, मंत्री विजय शाह पर करें FIR…शाह की अभद्र टिप्‍पणी पर बीजेपी हाईकमान कब लेगी एक्‍शन ?

    यह भी पढ़ें: क्या वाकई में भारत ने पाकिस्तान के न्यूक्लियर ठिकाने पर हमला किया था ! आखिर क्यों मचा है दुनिया भर में हड़कंप, पढ़िए पूरी खबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर

    June 13, 2026

    13 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में NHM कर्मियों का महासम्मेलन, बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री साय के अलावा अनेक कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल

    June 12, 2026

    भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान

    June 12, 2026

    8 सूत्रीय मांगों को लेकर कोरबा के भूमिगत खदान सिंघाली में कार्यरत् आउट सोर्सिंग कम्पनी टी.एम.सी. प्रा. लिमिटेड के विरुद्ध दिनांक 25.06.2026 को अनिश्चितकालीन गेट बंदी/धरना प्रदर्शन का ऐलान

    June 12, 2026

    बिलासपुर के पत्रकारों ने आईजी और कलेक्टर से की मुलाक़ात, दो पत्रकारों पर बिना जांच दर्ज हुई एफआईआर का किया विरोध

    June 12, 2026

    राज्यसभा चुनाव 2026 : 27 में से 24 सीटों के आए नतीजे, जानें कौन आगे… NDA या इंडी ब्लॉक

    June 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,627 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,061 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026910 Views
    Don't Miss

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध, सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर

    June 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: किसी भी उद्योग की वास्तविक सफलता केवल उसके उत्पादन या आर्थिक उपलब्धियों…

    13 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में NHM कर्मियों का महासम्मेलन, बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री साय के अलावा अनेक कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल

    June 12, 2026

    भाजपा जिला कोरबा की मासिक बैठक संपन्न, “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान

    June 12, 2026

    8 सूत्रीय मांगों को लेकर कोरबा के भूमिगत खदान सिंघाली में कार्यरत् आउट सोर्सिंग कम्पनी टी.एम.सी. प्रा. लिमिटेड के विरुद्ध दिनांक 25.06.2026 को अनिश्चितकालीन गेट बंदी/धरना प्रदर्शन का ऐलान

    June 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.