Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल ने पद से दिया इस्तीफा, संगठन में मचा सियासी हलचल

    November 27, 2026

    Korba: वरिष्ठ पत्रकार विनोद जायसवाल ने किया देहदान का संकल्प, मेडिकल कॉलेज कोरबा में पूरी की औपचारिकताएं

    November 27, 2026

    Surajpur: भाजपा नेता व पार्षद मुकेश गर्ग पर धमकी, बंधक और दबाव बनाने का आरोप….कलेक्टर-एसपी से शिकायत

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बदायूं में दो सहेलियों ने की मंदिर में शादी, पुरुषों से धोखा मिलने पर उठाया कदम
    Featured

    बदायूं में दो सहेलियों ने की मंदिर में शादी, पुरुषों से धोखा मिलने पर उठाया कदम

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n66428586217472721543775e8280fb048c45b9f0a5b0af6d7ceecff451615707603ff5e1d053d7973542ed
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बदायूं/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक चौंकाने वाली और समाज की पारंपरिक सोच को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है। यहां कचहरी परिसर स्थित शिव मंदिर में दो सहेलियों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह कर लिया।

    उनका कहना है कि वे पुरुषों से घृणा करती हैं और अब जीवनभर एक-दूसरे की जीवनसंगिनी बनकर रहना चाहती हैं। इस घटना ने न केवल स्थानीय समाज को चौंकाया है, बल्कि देशभर में चर्चा का विषय बन गई है। दोनों युवतियों ने स्पष्ट कहा है कि उन्होंने यह कदम धोखा, दर्द और उपेक्षा के चलते उठाया है, जो उन्हें पुरुषों से बार-बार मिला।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह दृश्य कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शिव मंदिर में देखने को मिला, जहां दोनों लड़कियों ने सबके सामने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर शादी की। उनका कहना था कि कानून भले ही उन्हें पति-पत्नी के रूप में मान्यता न दे, लेकिन वे सामाजिक रीति-रिवाजों के तहत एक-दूसरे के साथ वैवाहिक जीवन बिताएंगी। दोनों युवतियों ने यह भी बताया कि वे पिछले तीन महीनों से एक साथ रह रही थीं और अब अपने रिश्ते को एक नया नाम देना चाहती थीं।

    युवतियों ने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने यह निर्णय पुरुषों से मिली लगातार ठगी, धोखा और उत्पीड़न के कारण लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मुस्लिम युवकों ने खुद को हिंदू बताकर उन्हें प्रेमजाल में फंसाया और बाद में धोखा दिया। इस धोखे से आहत होकर उन्होंने पुरुषों से दूरी बना ली और एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला किया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके परिवार इस रिश्ते को स्वीकार करें तो अच्छा है, वरना वे समाज की परवाह किए बिना साथ रहेंगे।

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: बिसलेरी के पानी का सैंपल जांच में फेल, FSSAI ने कंपनी पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

    एडवोकेट दिवाकर वर्मा, जिनके पास यह मामला पहले आया, ने बताया कि दोनों लड़कियों ने उनसे संपर्क कर अपनी इच्छा स्पष्ट रूप से रखी। उन्होंने बताया कि लड़कियों ने कहा कि पुरुषों ने उनके साथ अन्याय और मानसिक शोषण किया है। उन्होंने पुलिस से भी शिकायत की थी, लेकिन उन्हें कोई न्याय नहीं मिला। वर्मा ने बताया कि भारत के संविधान में हर व्यक्ति को अपने जीवनसाथी चुनने की स्वतंत्रता है, इसलिए उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए मंदिर में विवाह की प्रक्रिया पूरी करवाई गई।

    यह मामला LGBTQ+ समुदाय के अधिकारों, महिलाओं की स्वतंत्रता और समाज में बदलाव की दिशा में एक अहम संकेत माना जा रहा है। यह घटना एक ओर जहां सामाजिक मान्यताओं को चुनौती देती है, वहीं यह भी दर्शाती है कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता और आत्मसम्मान की तलाश में आज की महिलाएं साहसी निर्णय लेने से पीछे नहीं हट रही हैं। हालांकि कानूनी मान्यता अभी इस प्रकार के विवाह को नहीं मिलती, लेकिन ऐसी घटनाएं समाज को सोचने पर मजबूर जरूर कर रही हैं ।

    यह भी पढ़ें: सीवान के जवान रामबाबू सिंह को नहीं माना जाएगा शहीद, ऐसे पलट गया पूरा मामला

    यह भी पढ़ें: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर रिलीज

    यह भी पढ़ें: लापता बेटी का परिजनों ने कर दिया था अंतिम संस्कार, 15 दिनों बाद जिंदा लौटी तो भौचक्का रह गया परिवार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल ने पद से दिया इस्तीफा, संगठन में मचा सियासी हलचल

    November 27, 2026

    Korba: वरिष्ठ पत्रकार विनोद जायसवाल ने किया देहदान का संकल्प, मेडिकल कॉलेज कोरबा में पूरी की औपचारिकताएं

    November 27, 2026

    New Delhi: बिसलेरी के पानी का सैंपल जांच में फेल, FSSAI ने कंपनी पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

    November 24, 2026

    राशिफल 24 नवंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 24, 2026

    CBSE में नौवीं के छात्रों को पढ़ने होंगे नौ विषय, तीन भाषाओं के साथ व्यावसायिक शिक्षा भी अनिवार्य

    November 24, 2026

    Mumbai: गार्डन में कपल के साथ मारपीट करने वाले दो और मुस्लिम लड़के हिरासत में, बढ़ा राजनीतिक विवाद

    November 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,103 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,431 Views
    Don't Miss

    भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल ने पद से दिया इस्तीफा, संगठन में मचा सियासी हलचल

    November 27, 2026

    छत्तीसगढ़ सारंगढ़-बिलाईगढ़/स्वराज टुडे: जिले की राजनीति में उस समय हलचल मच गई, जब भारतीय जनता…

    Korba: वरिष्ठ पत्रकार विनोद जायसवाल ने किया देहदान का संकल्प, मेडिकल कॉलेज कोरबा में पूरी की औपचारिकताएं

    November 27, 2026

    Surajpur: भाजपा नेता व पार्षद मुकेश गर्ग पर धमकी, बंधक और दबाव बनाने का आरोप….कलेक्टर-एसपी से शिकायत

    November 27, 2026

    Raipur: ज्वेलर्स शॉप में डकैती का प्रयास करने वाले 03 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक एवं 01 बालिका सहित कुल 05 गिरफ्तार

    November 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.