Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    August 24, 2026

    Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मेरठ की मुस्कान को बलिया की माया ने पीछे छोड़ा, छह टुकड़ों में पति को काटकर अलग-अलग जगह फेंका
    Featured

    मेरठ की मुस्कान को बलिया की माया ने पीछे छोड़ा, छह टुकड़ों में पति को काटकर अलग-अलग जगह फेंका

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n66413471017471813419863542b73fa4c9f3748157a760545fed9bf60bd8935de6541a0adf67f0e7bf029e
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    बलिया/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बलिया में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. रिटायर्ड फौजी देवेंद्र कुमार की उनकी पत्नी माया देवी और प्रेमी अनिल यादव ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी.

    हत्यारों ने मृतक के शरीर को 6 टुकड़ों में काटा और उसका सिर घाघरा नदी में बहा दिया. बलिया पुलिस ने 10 मई 2025 को हुई इस घटना के बाद मुठभेड़ में मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. शव के 5 टुकड़े बरामद किए गए हैं, जबकि कटे हुए सिर की तलाश जारी है.

    बलिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह के अनुसार, खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सड़ा हरिपुर निवासी माया देवी ने अपने प्रेमी अनिल यादव और एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर इस जघन्य हत्या को अंजाम दिया. जांच में पता चला कि हत्या का कारण माया और अनिल का अवैध संबंध था. माया ने अनिल को अपने पति द्वारा दी गई चोटें दिखाईं, जिससे गुस्साए अनिल ने देवेंद्र की हत्या की साजिश रची.

    शव के टुकड़े बिखेरे गए

    हत्यारों ने पहले देवेंद्र को जहर देकर मार डाला, फिर उनके शरीर को 6 टुकड़ों (हाथ, पैर, धड़ और सिर) में काटा. दोनों हाथ और पैर सिकंदरपुर के एक बगीचे में, धड़ एक कुएं में और सिर घाघरा नदी में फेंक दिया गया.

    पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

    माया ने 10 मई को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें दावा किया कि उनका पति बक्सर (बिहार) गया और वापस नहीं लौटा. लेकिन पुलिस को शक तब हुआ जब देवेंद्र का मोबाइल फोन कहीं मूव नहीं हुआ.पुलिस को सिकंदरपुर क्षेत्र में दो हाथ और दो पैर मिलने के बाद जांच तेज हुई.

    यह भी पढ़ें :  Korba: श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय ने हर्षोल्लास से मनाया स्थापना दिवस समारोह, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    आरोपियों से हुई मुठभेड़

    मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अनिल यादव और उसके सहयोगी को रोकने की कोशिश की. दोनों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी और भागने लगे. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें अनिल के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से हत्या में इस्तेमाल हथियार (धारदार औजार),एक देसी तमंचा, कारतूस और एक खोखा,एक संदिग्ध मोटरसाइकिल जब्त कर लिया.

    एसपी ओमवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि माया देवी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और हत्या व शव ठिकाने लगाने की पूरी कहानी बताई. पुलिस गोताखोरों की मदद से घाघरा नदी में देवेंद्र के कटे सिर की तलाश कर रही है.

    बेटी ने किया साजिश का भंडाफोड़

    इस मामले में मृतक की बेटी की भूमिका अहम रही. उसने अपनी मां के संदिग्ध व्यवहार पर शक जताया और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद साजिश का पर्दाफाश हुआ. पुलिस ने बेटी की साहसिक भूमिका की सराहना की है.

    यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत

    यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ भारत का एक्शन सिर्फ स्थगित हुआ है;जानिए पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

    यह भी पढ़ें: रेत माफियाओं का आतंक, पेट्रोलिंग पर निकले आरक्षक की निर्मम हत्या

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    August 24, 2026

    Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    August 24, 2026

    Korba: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026

    Breaking: कोरबा के जिला अस्पताल में 13 वर्ष से नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, हरकत में आया प्रशासन

    August 24, 2026

    जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में बैठक सम्पन्न; स्‍मार्ट मीटर बदली, महंगी बिजली बिल, 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल, सड़कें और शुद्ध पेयजल की माँग को लेकर आंदोलन की बनाई गई रणनीति

    August 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,874 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,496 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    कोरबा के रानी धनराज कुंवर देवी अस्पताल (PHC) के बाथरूम में मानव भ्रूण मिलने से…

    Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    August 24, 2026

    Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    August 24, 2026

    Korba: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.