Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ में बीते दिन तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हुई. आज भी प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के 3 जिलों में अगले 3 घंटों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में सुबह 10:30 तक अचानक तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इन तीनों जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही सरगुजा जिले के कई हिस्सों में भी बारिश की संभावना…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद जब भारत की तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया तो भारतीय सेना के लगभग 3000 से अधिक अग्निवीरों ने भी अपनी बहादुरी दिखाई। इन्हें बीते दो वर्षों में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती किया गया था। इन जांबाजों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वायु रक्षा प्रणाली को संभालने में अपनी अहम भूमिका निभाई। आपको बता दें कि यह ऑपरेशन 7 से 10 मई के बीच पाकिस्तान के मिसाइल और ड्रोन हमलों के जवाब में भी चलाया गया था, जिसमें…

Read More

महाराष्ट्र यवतमाल/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक हेड मास्टर (मुख्याध्यापिका) पत्नी ने अपने पति की हत्या जहर देकर कर दी. इसके बाद शव को तीन छात्रों की मदद से जंगल में ले जाकर जला दिया. हत्याकांड के बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही थी. जांच की कड़ी में जैसे ही पुलिस ने मुख्याध्यापिका पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, वैसे ही हत्या का राज खुल गया. 15 मई को बरामद हुआ था जला हुआ शव दरअसल, यवतमाल शहर के पास स्थित चौसाला जंगल में 15 मई को एक जला हुआ शव बरामद हुआ था.…

Read More

छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: वनवासी कल्याण आश्रम की रायपुर इकाई वनवासी विकास समिति रायपुर महानगर द्वारा ग्रीष्म कालीन तीर अंदाज़ी व रोप मल्ल-खम्ब प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है । इस प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ प्रांत के विभिन्न जिलों से आये जनजातीय खिलाड़ियो की स्वास्थ्य जाँच के लिए आज शबरी कन्या आश्रम में शिविर लगाया गया। रायपुर के सीएमएचओ कार्यालय के सहयोग आयोजित इस शिविर मे लगभग 82 बालक बालिकाओं की जाँच की गई l क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री सुभाष बड़ोले और सह संगठन मंत्री श्री बीरबल जी भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।शिविर मे स्वास्थ्य विभाग से…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 एवं नियम 2020 के प्रावधानों एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 की धारा 39 के अधीन सहायक व्यक्तियों के संदर्भ में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जारी मॉडल गाईडलाईन के क्रियान्वयन हेतु जिले में सपोर्ट पर्सन (सहायक व्यक्ति) का इम्पैनलमेंट हेतु चाही गई शैक्षणिक योग्यता एवं अनिवार्य अनुभव इस प्रकार है – व्यक्तिगत आवेदन की स्थिति में, आवेदक के पास समाज कार्य या समाज शास्त्र या मनोविज्ञान या बाल विकास विषय में स्नातकोत्तर डिग्री या बाल शिक्षा और विकास या संरक्षण के क्षेत्र में न्यूनतम…

Read More

उत्तरप्रदेश कानपुर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के कानपुर से मां की ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने जिगर के टुकड़े चार साल के बेटे की उसके गले में पड़े ताबीज के धागे से गला घोट कर हत्या कर दी। जब इससे भी उसका दिल नहीं भरा तो उसने मासूम को दांतों से कई जगह काटा। फिर शव को उठाकर ससुर के बगल में बिस्तर पर लेटा दिया। फिर खुद दबे पांव खाना बनाने किचन में चली गई। गाँव के ही एक युवक से चल रहा था प्रेम प्रसंग ये पूरा मामला कानपुर के नरवाल…

Read More

छत्तीसगढ़ मुंगेली/स्वराज टुडे: जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं उनके द्वारा किये गये योगदान को याद किया गया । साथ ही आगामी 26 मई को होने वाले जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली के आयोजन की रूप रेखा भी तैयार की गई। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि देश में आधुनिक विकास की आधारशिला रखने वाले इस महान दूरदर्शी नेता को कोटि-कोटि नमन, आपका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होने सशक्त भारत की नीव रखने में अहम भूमिका अदा…

Read More

नारायणपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बुधवार को मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षा बलों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया है, जिसमें नक्सल संगठन के महासचिव नंवबल्ला केशव राव उर्फ बसवराजू भी शामिल है. फिलहाल सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. जानकारी के मुताबिक, यहां डीआरजी जवानों ने नक्सलियों के बड़े कमांडरों को घेर लिया है. कौन था नंवबल्ला केशव राव ऊर्फ बसवराजू? नंवबल्ला केशव राव उर्फ बसवराजू का उम्र करीब 70 साल था और वो श्रीकाकुलम जिले के जियन्नापेटा गांव का रहने वाला था. बसवराजू नवंबर 2018 से सीपीआई माओवादी संगठन…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: देशभर को दहला देने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक से बने सीरियल किलर डॉ. देवेंद्र शर्मा, जिन्हें लोग ‘डॉक्टर डेथ’ के नाम से जानते हैं, को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने राजस्थान के दौसा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी तब हुई जब वह एक आश्रम में फर्जी पहचान पत्र के साथ ‘पुजारी’ बनकर रह रहा था। 67 वर्षीय शर्मा पिछले वर्ष अगस्त 2023 में पैरोल पर तिहाड़ जेल से बाहर आया था और उसके बाद से फरार था। उसकी गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी। जेल से पैरोल पर बाहर आकर…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: अभी कुछ दिनों पहले लश्कर का आतंकवादी और प्रमुख भर्तीकर्ता अबू सैफुल्लाह की पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब लश्कर के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है जिसके मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा के सह संस्थापक आमिर हमजा पर अज्ञात हमलावरों ने दनादन गोलियां बरसा दी । उसे गंभीर हालत में ISI की सुरक्षा में लाहौर के एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराना गया है। लश्कर के टेलिग्राम चैनल पर जैसे ही हमजा के घायल होने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी आई, सभी आतंकियों में घबराहट पैदा हो गई। आतंकियों…

Read More