Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा विकास समिति ने रेल सुविधाओं पर कलेक्टर से भेंट-मुलाकात कर की विशेष चर्चा, डीआरएम बिलासपुर के साथ बैठक की रखी मांग

    May 31, 2026

    बिग ब्रेकिंग: सूर्या के परिवार को मिला न्याय, पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में किया ढेर, यूपी से भागने की कर रहा था तैयारी

    May 31, 2026

    Delhi: आधी रात एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया कुख्यात बदमाश आशीष बक्करवाला

    May 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ऑपरेशन सिंदूर में 3000 अग्निवीरों ने भी दिखाई अपनी ताकत, पाकिस्तान को ‘धुआं-धुआं’ करने में बड़ा रोल
    Featured

    ऑपरेशन सिंदूर में 3000 अग्निवीरों ने भी दिखाई अपनी ताकत, पाकिस्तान को ‘धुआं-धुआं’ करने में बड़ा रोल

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6652961401747882346826b7468188e760aa374a750dd0c9be54cfc6520a91759f492d4c7ff315508a0760
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद जब भारत की तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया तो भारतीय सेना के लगभग 3000 से अधिक अग्निवीरों ने भी अपनी बहादुरी दिखाई।
    इन्हें बीते दो वर्षों में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती किया गया था। इन जांबाजों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वायु रक्षा प्रणाली को संभालने में अपनी अहम भूमिका निभाई। आपको बता दें कि यह ऑपरेशन 7 से 10 मई के बीच पाकिस्तान के मिसाइल और ड्रोन हमलों के जवाब में भी चलाया गया था, जिसमें कई भारतीय सैन्य ठिकानों, एयरबेस और शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी।

    सेना के सूत्रों के अनुसार, अग्निवीरों ने इस चुनौतीपूर्ण समय में अपने प्रशिक्षण का पूरा उपयोग किया और अपने साहस व निष्ठा से सेना के नियमित जवानों के बराबर प्रदर्शन किया। सेना के वायु रक्षा यूनिट्स से मिले फीडबैक के अनुसार, अग्निवीरों ने दुश्मन के मिसाइल और ड्रोन हमलों को नाकाम कर भारत की रक्षा में अपनी उपयोगिता सिद्ध की है। पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन हमलों को विफल करने वाली कई एयर डिफेंस सिस्टम में से प्रत्येक में 150-200 अग्निवीर थे।

    अग्निवीरों का अहम रोल

    अग्निवीरों ने स्थानीय रूप से विकसित ‘आकाशतीर’ वायु रक्षा नियंत्रण प्रणाली को संचालित करने में भी बड़ी भूमिका निभाई। यह प्रणाली दुश्मन के हमलों की त्वरित पहचान और जवाबी कार्रवाई में अहम साबित हुई। आकाशतीर को पिछले वर्ष ही सेना में शामिल किया गया था और यह भारत की बहुस्तरीय वायु रक्षा प्रणाली का मुख्य हिस्सा बन गया है।

    यह भी पढ़ें :  ठेकेदार प्रिया दूबे और भाजपा नेता सौरभ साहू के संरक्षण में अवैध रेत उत्खनन ! अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक अर्चना पोर्ते और ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    पश्चिमी मोर्चे पर तैनात एडी यूनिट्स में अग्निवीरों को चार प्रमुख क्षेत्रों में विशेषज्ञता दी गई थी – गनर्स, फायर कंट्रोल ऑपरेटर्स, रेडियो ऑपरेटर्स और हैवी ड्यूटी व्हीकल ड्राइवर्स। उन्होंने L-70, Zu-23-2B, ओसा-एके, पिचोरा, टुंगुस्का जैसी बंदूकें और मिसाइल प्रणालियों को संभाला और अनेक राडार सिस्टम्स व संचार नेटवर्क का संचालन किया।

    ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई को उस समय हुई जब सेना और वायु सेना ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी शिविरों पर एक साथ हमले किए। इसके बाद दोनों देशों के बीच चार दिनों तक मिसाइल, ड्रोन, और भारी हथियारों से हमले और जवाबी हमले होते रहे। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के 13 सैन्य ठिकानों पर भी निशाना साधा।

    चीनी मिसाइलों को किया फेल

    पाकिस्तानी हमलों के जवाब में भारत की ओर से उपयोग किए गए स्वदेशी सैन्य उपकरणों में आकाश मिसाइल सिस्टम, समर और विभिन्न एंटी-ड्रोन हथियार शामिल थे। वहीं पाकिस्तानी हमलों में चीनी मूल के PL-15 मिसाइल, तुर्की निर्मित ड्रोन और अन्य लंबी दूरी के हथियार शामिल थे, जिन्हें भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने प्रभावी ढंग से निष्क्रिय किया।

    मुश्किलों में काम आए अग्निवीर

    भारत-पाकिस्तान की इस लड़ाई ने अग्निपथ योजना की प्रासंगिकता को एक बार फिर साबित किया। इस योजना को 2022 में लागू किया गया था। इसके तहत सैनिकों को केवल 4 वर्षों के लिए भर्ती किया जाता है। उनमें से सिर्फ 25% को ही आगे 15 साल के लिए नियमित सेवा में शामिल किया जाता है। हालांकि योजना को लेकर राजनीतिक बहस और विरोध भी हुआ, लेकिन इस सैन्य संघर्ष ने यह साबित किया है कि अग्निवीर भी युद्ध जैसी परिस्थिति में उतने ही सक्षम और प्रभावशाली हैं जितने कि पारंपरिक सैनिक।

    यह भी पढ़ें :  25 मई विश्व थायरॉइड दिवस: जानिए क्या है थायरॉयड, इसके लक्षण और इलाज की प्रक्रिया

    सरकार ने अग्निवीरों के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों में 10% आरक्षण का प्रावधान किया है। कई राज्यों ने भी उन्हें पुलिस बलों में प्राथमिकता देने की घोषणा की है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा विकास समिति ने रेल सुविधाओं पर कलेक्टर से भेंट-मुलाकात कर की विशेष चर्चा, डीआरएम बिलासपुर के साथ बैठक की रखी मांग

    May 31, 2026

    बिग ब्रेकिंग: सूर्या के परिवार को मिला न्याय, पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में किया ढेर, यूपी से भागने की कर रहा था तैयारी

    May 31, 2026

    Delhi: आधी रात एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया कुख्यात बदमाश आशीष बक्करवाला

    May 31, 2026

    सहकारी समिति व निजी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, अवैध जमाखोरी एवं नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    May 30, 2026

    कोरबा जिले में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर दुकानें सील व नोटिस जारी

    May 30, 2026

    रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा निलंबित

    May 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,577 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,009 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026894 Views
    Don't Miss

    कोरबा विकास समिति ने रेल सुविधाओं पर कलेक्टर से भेंट-मुलाकात कर की विशेष चर्चा, डीआरएम बिलासपुर के साथ बैठक की रखी मांग

    May 31, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने कोरबा जिले कलेक्टर कुणाल दुदावत से…

    बिग ब्रेकिंग: सूर्या के परिवार को मिला न्याय, पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में किया ढेर, यूपी से भागने की कर रहा था तैयारी

    May 31, 2026

    Delhi: आधी रात एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया कुख्यात बदमाश आशीष बक्करवाला

    May 31, 2026

    सहकारी समिति व निजी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, अवैध जमाखोरी एवं नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    May 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.