Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

मध्यप्रदेश सागर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के सागर शहर के शनिचरी और शुक्रवारी इलाकों से पिछले 10 सालों मे हिंदू आबादी में 4.88 प्रतिशत की कमी आई है, जो कि चिंता का विषय है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश के सागर शहर के शनिचरी और शुक्रवारी इलाकों से हिंदू परिवार बड़ी संख्या में पलायन कर रहे हैं। रिपोर्ट बताती है कि पिछले 5 सालों में 41 हिंदू परिवारों ने अपने मकान बेचकर ये इलाके छोड़ दिए हैं, और चौंकाने वाली बात ये है कि ये सभी मकान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खरीदे हैं। कुल मिलाकर, पिछले एक दशक में…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से पिछले दो सप्ताह में एक यूट्यूबर समेत कम से कम 12 लोगों को पकड़़ा गया है। जांच में ये सामने आया है कि वे उत्तर भारत में सक्रिय पड़़ोसी देश से जुड़़े जासूसी नेटवर्क का हिस्सा थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। इनमें से छह को पंजाब से और चार को पड़़ोसी राज्य हरियाणा से पकड़़ा गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में हरियाणा की यूट्यूबर समेत दो महिलाएं नयी दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात पाकिस्तानी अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के कथित…

Read More

राजस्थान जयपुर/स्वराज टुडे: जब सपनों को पंख मिलते हैं और इरादे मजबूत होते हैं, तो कोई भी ऊंचाई नामुमकिन नहीं रहती। ऐसा ही कर दिखाया है केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की महिला उप-निरीक्षक गीता समोटा ने, जिन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर एक नया इतिहास रच दिया। राजस्थान के एक छोटे से गांव से निकलकर एवरेस्ट की चोटी तक पहुंचना कोई आसान सफर नहीं था, लेकिन गीता ने अपने साहस, मेहनत और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर यह करिश्मा कर दिखाया। उनकी यह उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व और हर लड़की के लिए प्रेरणा…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: बिलासपुर पुलिस धोखाधड़ी/साइबर फ्रॉड करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानो में लगातार धोखाधड़ी/साइबर फ्रॉड संबंधी अपराध करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में प्रार्थी अविनाश साहू साकिन बिरकोना थाना कोनी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08.06.2022 से 15.08.2022 तक गूगल पे के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग से पैसा कमाने का झांसा देकर कुल 2,88,000 रुपए ट्रांसफर करा कर धोखाधड़ी करने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराने पर…

Read More

छत्तीसगढ़ रायपुर-सरगुजा/स्वराज टुडे: प्रदेश के युवाओं के लिए शिक्षा और करियर मार्गदर्शन के क्षेत्र में एक नई पहल सामने आई है। भारत सम्मान शिक्षण संस्थान, को Anjaneya University, रायपुर ने करियर काउंसलिंग सेंटर संचालित करने की औपचारिक अनुमति प्रदान की है। यह सेंटर अब विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए छात्रों को शिक्षा, रोजगार और करियर निर्माण में मार्गदर्शन प्रदान करेगा। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना में उल्लेख किया गया है: “संस्थान को सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग सत्र, कार्यशालाएं एवं गाइडेंस प्रोग्राम आयोजित करने की अधिकृत अनुमति दी जाती है।…

Read More

झारखंड राँची/स्वराज टुडे: झारखंड में हुए करोड़ों के शराब घोटाला केस में ACB ने बड़ा एक्शन लिया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने इस घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वरिष्ठ IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एसीबी की एक टीम सुबह चौबे के आवास पर पहुंची और उन्हें पूछताछ के लिए एजेंसी के मुख्यालय ले गई। इसके बाद घंटों हुई पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। एसीबी ने आबकारी विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह से भी पूछताछ की। क्या है आरोप ? एसीबी…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा समाज सेवा समिति शिव फाउंडेशन द्वारा कोरबा जिले में निःशुल्क प्रदाय मर्चुरी बॉक्स सेवा का संचालन हेतु विशेष घर बनाया गया है। जिसका उद्घाटन आज श्री मनीष जी अग्रवाल एवं स्थानीय वार्ड पार्षद श्रीमती सीमा कंवर जी के कर कमलों से उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ललित साहू जी ने किया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने हसदेव अमृत जल सेवा व मर्चुरी बॉक्स घर का रिबन काटकर शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत भगवा गमछा एवं तिलक लगाकर किया गया। श्री मनीष अग्रवाल जी ने अपने माता पिता के पुण्य स्मृति में विशेष मर्चुरी…

Read More

* एक हफ्ते में युक्तिकरण रद्द करने सहित सभी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर प्रदेशभर में होगा आंदोलन का आगाज। * 23 संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियो सहित सैकड़ो शिक्षक पहुंचे संचनालय/मंत्रालय ….. * विसंगति पूर्ण युक्तिकरण के विरोध में प्रदेशभर में उबाल । * शिक्षक नेताओं की दो टूक. युक्तिकरण रद्द नहीं तो होगा अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन …. छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: विसंगतिपूर्ण युक्त युक्तिकरण का पुरजोर विरोध एवं सोना साहू के तर्ज पर प्रदेश के एक लाख से अधिक शिक्षकों को एरियर्स सहित क्रमोन्नति वेतनमान देने, प्रथम सेवा गणना करते हुए पुरानी पेंशन बहाली…

Read More

छत्तीसगढ़ मुंगेली/स्वराज टुडे: दो दिवसीय प्रवास पर मुंगेली पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिला मुख्यालय में स्मार्ट सुरक्षा प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 33.15 लाख रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क और उन्नत पुलिस कंट्रोल रूम का लोकार्पण किया। साथ ही नगर के 17 प्रमुख चौक-चौराहों पर कुल 62 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिन्हें एक केंद्रीकृत पुलिस कंट्रोल रूम से रियल-टाइम मॉनिटर किया जा सकता है बेहतर तकनीकों से सुसज्जित ये कंट्रोल रूम पुलिस प्रशासन को त्वरित, प्रभावी और सटीक कार्रवाई करने में सहायक सिद्ध होगा। ये प्रणाली केवल…

Read More

छत्तीसगढ़ मुंगेली/स्वराज टुडे:  सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतलकुंडा में ट्रक और एम्बुलेंस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एम्बुलेंस चालक सलीम खान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एम्बुलेंस में सवार मरीज समेत अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस प्रयागराज से एक मरीज को लेकर रायपुर जा रही थी। इसी बीच शीतलकुंडा मोड़ के पास अचानक सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग इस हादसे की मुख्य वजह रही। हादसे की…

Read More