Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

गरियाबंद/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में इन दिनों न दिन चैन है, न रात सुकून. हर तरफ बस खौफ ही खौफ है. इस दहशत के बीच ग्रामीण खुद को बचाने के लिए ढोल और सायरन बजा रहे हैं. आइए जानते हैं इसके पीछे आखिर क्या वजह है? मैनपुर के गांवों में हाथियों का कोहराम दरअसल जिले के जंगल से निकले पांच जंगली हाथी मैनपुर ब्लॉक के गांवों में कोहराम मचा रहे हैं. देहारगुड़ा से शुरू हुआ सफर अब डडईपानी और ताराझर तक पहुंच चुका है. रास्ते में जहां-जहां ये झुंड गया, वहां बर्बादी की एक लंबी दास्तान छोड़ आया.…

Read More

आज का राशिफल : 19 मई का राशिफल आज ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, कन्या और मीन राशि वालों के लिए विशेष रूप से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आज चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेंगे और गुरु से छठे भाव में होंगे। आज सोमवार के दिन भोलेबाबा का प्रिय श्रवण नक्षत्र भी प्रभाव में रहने वाला है और शुक्ल योग, रवि योग के साथ-साथ अति शुभ वसुमति योग का भी उत्तम संयोग बनेगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है, जानिए आज का राशिफल। ​मेष राशि मेष राशि के जातकों…

Read More

उत्तरप्रदेश चौबेपुर/स्वराज टुडे: अमौली गांव में गुरुवार रात दहेज के लिए विवाहिता की हत्या किए जाने के कथित मामले में जांच के बाद एक बात यह सामने आई कि शारीरिक संबंध न बनाने पर युवक बहशी बन गया और अपनी पत्नी को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला।हत्या के आरोपित पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि मृतका आरती पाल के पिता जौनपुर जिले के केराकत अंतर्गत चंदवक निवासी रामश्रय पाल ने दहेज में सामान व नकदी नहीं देने पर बेटी की हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारत और पाकिस्तान के बीच आज डीजीएमओ लेवल पर कोई बातचीत नहीं होगी। भारतीय सेना ने कहा कि आज डीजीएमओ स्तर पर कोई बातचीत निर्धारित नहीं है। वहीं 12 मई को डीजीएमओ की बातचीत में सीजफायर को जारी रखने का सवाल है तो इसकी कोई एक्सपायरी डेट नहीं है। यह चर्चा पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के बयान से शुरू हुई थी उन्होंने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर 18 मई को खत्म हो गया है। इसके बाद दोनों देशों के डीजीएमओ बातचीत करेंगे और सीजफायर को लेकर नए सिरे से बातचीत होगी।…

Read More

उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश में एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में रामपुर निवासी शहजाद को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी एटीएस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी. शहजाद की गिरफ्तारी ऐसे वक्त में हुई है जब यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का मामला सुर्खियों में है. ज्योति पर भी आरोप है कि उसने पाकिस्तान के लिए खुफिया जानकारियों का आदान प्रदान किया. बताया गया कि यूपी एटीएस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी कर रहे एक एजेंट को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शख्स टांडा, रामपुर का रहने…

Read More

उत्तरप्रदेश जौनपुर/स्वराज टुडे:: जौनपुर के चंदवक इलाके में शनिवार रात एक बड़ी पुलिस कार्रवाई के दौरान पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब 60 किलोमीटर लंबी पीछा करने के बाद हुई इस मुठभेड़ में एक सिपाही की जान चली गई, जबकि एक गो-तस्कर मारा गया। घटना में एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल हो गई हैं। दरअसल, वाराणसी से आजमगढ़ की ओर जा रही एक संदिग्ध पिकअप वाहन को पुलिस ने रोकने की कोशिश की थी। लेकिन तस्करों ने रुकने की बजाय पुलिस पर वाहन चढ़ा दिया। इससे एक हेड कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। इसके…

Read More

छत्तीसगढ़ मुंगेली/स्वराज टुडे: पुण्यश्लोका महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मुंगेली की कार्यशाला का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय मुंगेली में हुई। इस अवसर पर सुशासन, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण जैसे अहम विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता छग शासन क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सवन्नी ने कहा कि पुण्यश्लोका महारानी अहिल्याबाई का 26 वर्षों का शासन राज-व्यवस्था, न्याय और जनकल्याण, का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई के शासनकाल में कभी अकाल नहीं पड़ा, क्योंकि उन्होंने कृषि, पर्यावरण और जनकल्याण को प्राथमिकता…

Read More

मध्यप्रदेश निवाड़ी/स्वराज टुडे: दिनांक 16/05/25 को फरियादी एकेन्द्र यादव निवासी टोडी ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया कि कल दिनाँक 15/05/2025 के समय रात्रि करीबन 10.00 बजे मै डबियाबाग जेरोन मे गोकल केवट के शादी मे डीजे बजाने के लिये गये था। मेरे साथ बालचन्द्र प्रजापति, गोविन्ददास कुशवाहा निवासी बोडेरा थाना सिमरा भी थे। हम लोग डीजे बजा रहे थे, तभी वहा पर कुछ लोग आये जो वहां नाच रहे थे। उसके बाद समय होने से मैने डीजे बजाना बंद कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर 05-06 लडके मेरे डीजे पर चढकर तोड फोड करने लगे । मैने…

Read More

तेलंगाना हैदराबाद/स्वराज टुडे: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बड़ी आग की खबर है. यह आग चारमिनार इलाके में गुलजार हाउस के पास एक बिल्डिग में भीषण आग लगी है. इस घटना में झुलसने से 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है. घटना रविवार की सुबह करीब पांच से छह बजे के बीच की है.अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है. आशंका है कि इमारत में लगी एसी में शार्ट सर्किट…

Read More

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारत ने संघर्ष विराम के चलते ऑपरेशन सिंदूर फिलहाल स्थगित किया गया है मगर इसी बीच पूरे पाकिस्तान में खौफ ऑन एयर है. पाकिस्तानियों को डर सता रहा है कि कहीं हिंदुस्तान फिर से ऑपरेशन सिंदूर को एक्टिवेट ना कर दे. कहीं भारतीय सेना फिर से पाकिस्तान के कोने-कोने में बारूदी विस्फोट ना कर दे. बस इसी के चलते पाकिस्तानी अवाम का जीना मुहाल हो रखा है. वो सहमे हुए हैं. ऐसे में आप भी सोच रहे होंगे कि ऑपरेशन सिंदूर का आगाज तो आतंकियों के सफाए के लिए हुआ. लिहाजा आम पाकिस्तानी इससे क्यों भयभीत है.…

Read More