Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सिपाही को रौंदकर भागा तस्कर, 60 KM पीछा कर जौनपुर में पुलिस ने घेरा, फिर मारा गया सलमान
    Featured

    सिपाही को रौंदकर भागा तस्कर, 60 KM पीछा कर जौनपुर में पुलिस ने घेरा, फिर मारा गया सलमान

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n66477514117475916925554a21c3639c36e64b7eb09151794c36f72ad7f06a59f372e54b65c770037ceef4
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    जौनपुर/स्वराज टुडे:: जौनपुर के चंदवक इलाके में शनिवार रात एक बड़ी पुलिस कार्रवाई के दौरान पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब 60 किलोमीटर लंबी पीछा करने के बाद हुई इस मुठभेड़ में एक सिपाही की जान चली गई, जबकि एक गो-तस्कर मारा गया। घटना में एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल हो गई हैं।

    दरअसल, वाराणसी से आजमगढ़ की ओर जा रही एक संदिग्ध पिकअप वाहन को पुलिस ने रोकने की कोशिश की थी। लेकिन तस्करों ने रुकने की बजाय पुलिस पर वाहन चढ़ा दिया। इससे एक हेड कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पिकअप में सवार बदमाश भाग निकले।

    इस वारदात से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तस्करों की गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में नाकेबंदी कर दी गई। पिकअप को रोकने के लिए पुलिस ने हरसंभव उपाय किए लेकिन तस्कर पुलिस चेकिंग से बचते रहे। आखिरकार करीब 60 किलोमीटर पीछा करने के बाद पुलिस ने उन्हें घेर लिया।

    पिकअप से कुचलकर सिपाही को मारा

    चंदवक थाना क्षेत्र के खुज्जी मोड़ पर रात करीब 12 बजे पुलिस ने पिकअप को रोकने की कोशिश की थी। लेकिन बदमाशों ने वाहन को पुलिस टीम पर चढ़ा दिया। इसमें चंदौली के रहने वाले दीवान दुर्गेश की मौत हो गई। यह पहली घटना नहीं थी, दो दिन पहले जलालपुर थाना क्षेत्र में भी बदमाशों ने पुलिस को कुचलने की कोशिश की थी। लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं से पुलिस सतर्क हो गई थी, इसलिए नाकेबंदी कर कार्रवाई शुरू की गई थी।

    मुठभेड़ में सलमान ढेर, दो तस्कर घायल

    जब पुलिस ने पिकअप को रोककर बदमाशों को घेर लिया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर मारा गया, जिसकी पहचान सलमान के रूप में हुई है। उसके दो साथियों – नरेंद्र और गोलू यादव – के पैर में गोली लगी है।

    यह भी पढ़ें :  गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रामनगर स्थित श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, ज्वेलर्स दुकान की दीवार में छेद कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

    इन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों आरोपी वाराणसी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है ताकि इनके नेटवर्क का खुलासा हो सके।

    एसओजी टीम के साथ चली संयुक्त कार्रवाई

    इस ऑपरेशन में चंदवक और चोलापुर थाना पुलिस के अलावा एसओजी की विशेष टीम भी शामिल थी। एसपी के निर्देश पर बड़े स्तर पर यह कार्रवाई की गई थी। टीम को पहले से जानकारी मिली थी कि गो-तस्कर वाराणसी से आजमगढ़ की ओर जा रहे हैं।

    इसके बाद विभिन्न इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया गया। लेकिन पिकअप चालक ने रेलवे क्रॉसिंग गेट को भी तोड़कर भागने की कोशिश की। अंततः पुलिस ने खुज्जी मोड़ पर उन्हें घेरकर जवाबी फायरिंग में ढेर कर दिया।

    महिला सिपाही घायल, अस्पताल में भर्ती

    मुठभेड़ के दौरान एक महिला कांस्टेबल भी घायल हुई हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इस पूरी घटना को लेकर एसपी ने साफ कहा कि कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जिलेभर में पशु तस्करी रोकने के लिए और कड़े कदम उठाए जाएंगे।

    एसपी अजय साहनी के मुताबिक, यह अभियान पूरी तरह सुनियोजित था और इसमें स्थानीय पुलिस व एसओजी टीम की मदद से सफलता मिली। उन्होंने कहा कि पशु तस्करी जैसे संगठित अपराधों पर रोक लगाने के लिए जिलेभर में सतर्कता और गश्त बढ़ाई गई है।

    यह भी पढ़ें::रानी अहिल्याबाई ने मंदिर निर्माण शिक्षा और अनेक सामाजिक कार्य किए: विधायक पुन्नु लाल मोहले

    यह भी पढ़ें::जानलेवा हमला करने वाले 4 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार….आरोपियों के पास से एक बलेनो कार, एक 315 बोर का कट्टा मय 01 जिंदा कारतूस बरामद

    यह भी पढ़ें :  गांधी जयंती के पावन अवसर पर CWS-CS कोरबा में 'सद्भावना क्रिकेट मैच' का भव्य आयोजन...GM XI ने दर्ज की शानदार जीत

    यह भी पढ़ें::तैयारियों के साथ PAK के खिलाफ Operation Sindoor Part-2 लॉन्च करेगा भारत? हमले की आहट से मुनीर फौज में बेचैनी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: jmdbet777.com ऑनलाईन बैटिंग साईट के पैनल से ऑनलाईन सट्टा का संचालन करने वाला फरार मुख्य आरोपी नितिन मोटवानी गिरफ्तार, विगत 09 माह से लगातार चल रहा था फरार

    October 10, 2026

    राशिफल 10 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  मानसिक स्वास्थ्य स्वस्थ, संतुलित एवं सार्थक जीवन का आधार है। व्यक्ति का…

    अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    October 10, 2026

    Raipur: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026

    Raipur: 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.