Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»जहर देकर मारा, जंगल में जलाया शव, अंडर वियर से खुल गया राज…पति की हत्या में टीचर का कबूलनामा
    Featured

    जहर देकर मारा, जंगल में जलाया शव, अंडर वियर से खुल गया राज…पति की हत्या में टीचर का कबूलनामा

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6652083261747879953906cc649d2501144b38d1c51e0d85d0c424d4513d4e8299d99d6fa27666408abcc5
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    महाराष्ट्र
    यवतमाल/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक हेड मास्टर (मुख्याध्यापिका) पत्नी ने अपने पति की हत्या जहर देकर कर दी. इसके बाद शव को तीन छात्रों की मदद से जंगल में ले जाकर जला दिया. हत्याकांड के बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही थी. जांच की कड़ी में जैसे ही पुलिस ने मुख्याध्यापिका पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, वैसे ही हत्या का राज खुल गया.

    15 मई को बरामद हुआ था जला हुआ शव

    दरअसल, यवतमाल शहर के पास स्थित चौसाला जंगल में 15 मई को एक जला हुआ शव बरामद हुआ था. जांच के बाद पुलिस ने शव की पहचान कर ली है. पता चला कि एक मुख्याध्यापिका पत्नी ने अपने पति की विष (जहर) देकर हत्या कर दी और अपने तीन छात्रों की मदद से शव को रात के समय चौसाला के जंगल में ठिकाने लगा दिया.

    एक साल पहले किया था प्रेम विवाह

    इस सनसनीखेज वारदात के सामने आने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है. इस मामले में स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने आरोपी निधि शांतनु देशमुख और तीन नाबालिग छात्रों को हिरासत में लिया है. चौसाला जंगल में मिला जला हुआ शव दो दिन से लापता शांतनु देशमुख का निकला. शांतनु देशमुख सनराइज इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षक थे और उनकी पत्नी निधि देशमुख भी उसी स्कूल में मुख्याध्यापिका थीं. दोनों का प्रेम संबंध था और एक साल पहले उन्होंने प्रेम विवाह किया था.

    शादी के बाद वे अपने माता-पिता से अलग रह रहे थे. हाल के दिनों में दोनों के बीच झगड़े होने लगे थे. शांतनु द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने पर निधि ने उसे मारने की योजना बनाई. इसके लिए उसने अपने ट्यूशन में आने वाले तीन छात्रों की मदद ली. इसी बीच 13 मई को निधि ने शांतनु को विष देकर मार डाला. उसका शव घर में ही पड़ा था. इसके बाद निधि ने तीन छात्रों को घर बुलाकर शव को चौसाला जंगल में ले जाकर ठिकाने लगाया.

    यह भी पढ़ें :  Raipur: राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छूटे हुए एवं पहली बार/युवा मतदाताओं के नामांकन के लिए विशेष अभियान

    अंडर वियर से खुला राज

    हालांकि, अगले दिन उसे शव की पहचान हो जाने का डर सताने लगा, तो वह फिर रात में जंगल गई और पेट्रोल डालकर शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने शव पर मिले शर्ट और बटन के आधार पर जांच जारी रखी और शांतनु के दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इसी से शव की पहचान हुई.

    वहीं, जब पुलिस ने निधि से पूछताछ की, तो शुरू में वह पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन घर में मिला अंडरवियर और शव पर मिले अंडरवियर एक ही कंपनी का होने से पुलिस को शक हुआ और दबाव बढ़ाने पर निधि ने जुर्म कबूल कर लिया. कबूलनामा के आधार पर पुलिस ने निधि और तीन नाबालिग छात्रों को हिरासत में लिया है. उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 109 और 238 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

    यह भी पढ़ें: प्रेमी के प्यार में अपना आपा खो बैठी महिला, अपने 4 वर्षीय मासूम बच्चे का कर दिया बेरहमी से कत्ल

    यह भी पढ़ें: बेहद खतरनाक नक्सली था डेढ़ करोड़ का इनामी बसवराजू! इंजीनियरिंग की डिग्री, वारफेयर में भी था महारथ

    यह भी पढ़ें: टैक्सी ड्राइवरों की हत्या कर मगरमच्छों को खिलाता था लाशें, 50 कत्ल कर चुके दिल्ली के ‘डॉक्टर डेथ’ की खौफनाक कहानी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.