Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026

    असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद

    September 22, 2026

    Korba: एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 6 जून 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 6 जून 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260323 WA00092 1200x728 2 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : आज 6 जून 2026 को चंद्रदेव मकर राशि के श्रवण नक्षत्र के सबसे व्यावहारिक चौथे पद में गोचर कर रहे हैं। बृहस्पति कर्क राशि में उच्च की स्थिति में हैं, हालांकि अभी उनकी शक्ति कम है। बुधदेव और मंगलदेव अपनी-अपनी राशियों में हैं। आज का दिन करियर, बौद्धिक कार्य और साझेदारी के लिए विशेष रूप से अनुकूल है। आइए विस्तार से जानते हैं आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    आज करियर से जुड़ी जो भी जानकारी मिले, उस पर तुरंत काम करना शुरू कर दें। लग्नेश मंगलदेव अपनी ही राशि में बैठकर आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा को पीक पर बनाए रखेंगे। आज मिलने वाले काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएं। बुधदेव और शुक्रदेव तीसरे भाव में रहकर आपकी नेटवर्किंग को मजबूत कर रहे हैं। साथ ही प्लानिंग करने में आज आप बेहद प्रभावशाली रहेंगे। पांचवें भाव में बृहस्पति क्रिएटिविटी में निखार लाएंगे। वैवाहिक जोड़ों के जीवन में आनंद रहेगा। सिंगल्स को प्रेम जीवन पर आशीर्वाद मिलेगा। हालांकि, बारहवें भाव के शनिदेव नींद का ध्यान रखने का संकेत दे रहे हैं। आर्थिक मामलों में आवेग में आकर कोई बड़ा फैसला न लें।

    वृष राशि

    आज का दिन वृष राशि के जातकों के लिए कई मोर्चों पर उत्साहजनक रहने वाला है। चंद्रदेव भाग्य के नौवें भाव में श्रवण नक्षत्र में हैं। वह संकेत दे रहे हैं कि आज जो भी ज्ञान या सलाह मिले, उसे प्रैक्टिकली इस्तेमाल करें क्योंकि भाग्य का साथ उसी से मिलेगा। लग्नेश शुक्रदेव और बुधदेव की दूसरे भाव में युति पारिवारिक जीवन में आनंद का समय लाएगी। साथ ही आपको आर्थिक मामलों में स्पष्टता भी मिलेगी। बातचीत में गर्मजोशी से क्लाइंट डीलिंग और नेगोशिएशन में सफलता मिलेगी। तीसरे भाव में उच्च के बृहस्पति कम्युनिकेशन और नेटवर्किंग को बेहतर बनाने वाले हैं। सिंगल्स के लिए किसी से जुड़ने का यह सही समय है। बारहवें भाव के मंगलदेव एनर्जी ड्रेन करने वाले हैं। लिहाजा, थकान से बचने के लिए आराम करना जरूरी है।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बौद्धिक रूप से ताकतवर है। लग्नेश बुधदेव के स्वराशि में होने से आपके सोचने और बोलने की क्षमता को धार मिलेगी। उनके साथ शुक्रदेव आपके व्यक्तित्व में स्वाभाविक चमक और चुंबकीय आकर्षण दे सकते हैं। आप जहां भी जाएंगे, लोग नोटिस करेंगे। आठवें भाव में चंद्रदेव रिसर्च और गुप्त मामलों को निपटाने की असाधारण क्षमता दे सकते हैं। दूसरे भाव में उच्च राशि के बृहस्पति धन और परिवार के मामलों में फोकस बनाने में मदद कर सकते हैं। ग्यारहवें भाव के मंगलदेव आर्थिक लाभ दिला सकते हैं। दसवें भाव में शनिदेव करियर के मोर्चे पर आपको मेहनत ज्यादा करा सकते हैं। निरंतरता बनाए रखेंगे, तो लंबे समय में लाभ होगा। दोपहर बाद थकान हो सकती है, इसलिए थोड़ा आराम करना भी जरूरी है।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: नंबर प्लेट में छेड़छाड़ करने वाले वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई, 724 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर ₹ 7,24,000 चालान शुल्क की वसूली

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर की दृष्टि से बेहद खास है। लग्न भाव में उच्च राशि के बृहस्पति आज आपके व्यक्तित्व में मैच्योरिटी ला रहे हैं। वहीं, आपका आत्मविश्वास भी चरम पर रहने वाला है। योगकारक मंगलदेव दसवें भाव में बैठकर संकेत दे रहे हैं कि आज जो भी काम आप हाथ में लेंगे, उसे पूरी जिम्मेदारी और लगन से पूरा करेंगे। इसके नतीजे भी चौंकाने वाले होंगे। सातवें भाव में चंद्रदेव पार्टनर की बात ध्यान से सुनने और उन पर तुरंत अमल करने का संकेत दे रहे हैं। आज पार्टनर की बात में जो अच्छे सुझाव मिले, उस पर काम कर लें। बारहवें भाव में बुधदेव और शुक्रदेव एकांत में काम करने वालों को लाभ दिला सकते हैं। आज के दिन अपने खर्चों पर नजर रखना जरूरी है।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों के लिए आज करियर के मोर्चे पर दिन बेहद शुभ है। लग्नेश सूर्यदेव दसवें भाव में शत्रु राशि में होने के बावजूद दिग्बली हैं। आज काम के क्षेत्र में आप बेहद प्रभावशाली बने रहेंगे। किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात करने के लिए, सरकारी कामकाज या किसी महत्वपूर्ण प्रेजेंटेशन के लिए यह दिन बिल्कुल सटीक है। ग्यारहवें भाव में बुधदेव और शुक्रदेव की मौजूदगी दोस्तों या नेटवर्किंग से फायदा दिलाएगी। योगकारक मंगलदेव नौवें भाव में होने से किस्मत का साथ बना रहेगा। बारहवें भाव में उच्च राशि के बृहस्पति पर्दे के पीछे कुछ शुभ बना रहे हैं। विदेशी कनेक्शन या आध्यात्मिक कार्यों में आने वाले दिन अनुकूल रहेंगे। लग्न में केतु के कारण आत्मविश्वास में कभी-कभी कमी आ सकती है, खुद पर भरोसा बनाए रखें।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि के जातकों के लिए आज करियर के मोर्चे पर असाधारण दिन है। लग्नेश बुधदेव दसवें भाव में अपनी राशि में विराजमान हैं और उनके साथ शुक्रदेव का संयोग पेशेवर जीवन में अलग ही पहचान दिलाने वाला साबित होगा। जो भी काम लंबे समय से अटका हो, वह आज पूरा होने की बेहद प्रबल संभावना है। बातचीत में आज स्वाभाविक आकर्षण और स्पष्टता रहेगी, जो लोगों को प्रभावित करेगी। ग्यारहवें भाव में उच्च राशि के बृहस्पति आर्थिक लाभ का सुनहरा दौर जारी रखे हुए हैं। दोस्तों के साथ यादगार समय बीतेगा। सातवें भाव में दिग्बली शनिदेव साझेदारियों को मजबूत आधार दे रहे हैं। नौवें भाव में चंद्रदेव रचनात्मक विचारों को एक नई ऊंचाई देंगे। छठे भाव में राहु से प्रतिस्पर्धा में अप्रत्याशित बढ़त मिलने की उम्मीद है। खुद पर बहुत ज्यादा दबाव न डालें।

    ​तुला राशि

    तुला राशि के जातकों के लिए लग्नेश शुक्रदेव और बुधदेव नौवें भाव में होने से भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा, उच्च शिक्षा या विदेशी मामलों में कोई अच्छी खबर आ सकती है। चंद्रदेव के चौथे भाव में होने से घर का माहौल अच्छा रहेगा और परिवार के लोगों की बातें काम आएंगी। मां का प्यार आपको भावनात्मक रूप से सपोर्ट देगा। आज का दिन करियर के लिहाज से बेहद शुभ और उत्साहजनक है। दसवें भाव में उच्च राशि के बृहस्पति पेशेवर जीवन में सफलता के रास्ते बना रहे हैं। जो लोग अपने करियर में कुछ बड़ा करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह दौर किसी वरदान से कम नहीं। योगकारक शनिदेव छठे भाव में होने से प्रतिस्पर्धा में पलड़ा भारी रहेगा। सातवें भाव के मंगलदेव रिश्तों में जोश तो भर रहे हैं। मगर, अपने गुस्से पर काबू रखना भी बेहद जरूरी है।

    यह भी पढ़ें :  PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा से जनजातीय शोध तक बढ़ेगा सहयोग...अकादमिक गतिविधियों, संयुक्त अनुसंधान, डिजिटल शिक्षा और जनजातीय विषयों पर अध्ययन को मिलेगा नया आधार

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मायनों में विजयी रहने वाला है। लग्नेश मंगलदेव छठे भाव में अपनी राशि में होकर हर्ष योग बना रहे हैं। प्रतिस्पर्धा में जीत मिलेगी और विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। रोजमर्रा के कामों में असाधारण रूप से बेहतर नतीजे मिलेंगे। यही आज आपकी खासियत होगी। आठवें भाव में बुधदेव और शुक्रदेव की युति शोध और गहरे विश्लेषण में जबरदस्त तेजी देगी। नौवें भाव में उच्च राशि के बृहस्पति भाग्य में निरंतर सुधार कर रहे हैं। दूसरे भाव में चंद्रदेव परिवार में सकारात्मकता और धन के मामलों में स्थिरता लाएंगे। आज आपको सफेद या ठंडक देने वाली चीजें, जैसे छाछ, लस्सी या दही खाना चाहिए। दसवें भाव पर केतु का प्रभाव करियर में कोई अप्रत्याशित मोड़ ला सकता है। मगर, लेकिन बृहस्पति का साथ है, तो घबराने की जरूरत नहीं। प्रेम जीवन में गंभीर इरादों के साथ आगे बढ़ें।

    ​धनु राशि

    धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन भीतरी ताकत और छुपे हुए मौकों को सामने लाने का दिन है। लग्नेश बृहस्पति उच्च राशि में आठवें भाव में विराजमान हैं। यह स्थिति पर्दे के पीछे कोई शुभ बदलाव लेकर आ सकती है। सातवें भाव में बुधदेव और शुक्रदेव के साथ चंद्रदेव की दृष्टि रिश्तों और साझेदारियों को एक सुखद ताजगी देगी। पार्टनर के साथ यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज सुलझ सकता है। पांचवें भाव में मंगलदेव अपनी राशि में होने से रचनात्मक ऊर्जा और जोश चरम पर ले जा सकते है। छठे भाव के सूर्यदेव प्रतिस्पर्धा में बढ़त देंगे। घर और परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियों को बोझ मत समझें, यह आपका कर्तव्य है और इसे निभाने में ही संतुष्टि मिलेगी। प्रेम जीवन में आज खुलकर बात करें। यह सही मौका है।

    ​मकर राशि

    मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास है। चंद्रदेव सीधे आपके लग्न भाव में श्रवण नक्षत्र के सबसे व्यावहारिक पद में विराजमान हैं। श्रवण नक्षत्र का संदेश है आज ध्यान से सुनें, क्योंकि जो सुनेंगे वो तुरंत काम में आएगा। साथ ही आपके जीवन में नया नजरिया भी लाएगा। सातवें भाव में उच्च के बृहस्पति साझेदारियों और विवाह के लिए अत्यंत शुभ दौर बनाए हुए हैं। जो लोग जीवनसाथी की तलाश में हैं या व्यापारिक गठजोड़ बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह समय बेहद अनुकूल है। छठे भाव में योगकारक शुक्रदेव और बुधदेव का संयोग कॉम्पटीशन में बौद्धिक बढ़त दिला सकता है। लग्नेश शनिदेव तीसरे भाव में होने से अनुशासन के साथ की गई मेहनत धीरे-धीरे रंग लाएगी। चौथे भाव में मंगलदेव घर और संपत्ति के मामलों में सक्रियता लाएंगे। बड़े वित्तीय लेन-देन में सतर्कता बरतना जरूरी है।

    यह भी पढ़ें :  भाजपा नेता की हत्या: 'पापा सोए क्यों हैं अंकल, डॉक्टर के पास ले चलिए'; पिता के शव से लिपटकर रोती रही बेटी, मार्मिक दृश्य देखकर सबकी आंखें हो गईं नम

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातकों के लिए आज रचनात्मकता और बौद्धिक कार्यों के लिहाज से अत्यंत शानदार दिन है। पांचवें भाव में योगकारक शुक्रदेव और बुधदेव का संयोग रचनात्मक विचारों में अनोखा और अप्रत्याशित निखार लाएगा। आज जो आइडिया मन में आएगा, वह साधारण नहीं होगा। उसे नोट करें और उस पर आगे बढ़ें। ग्यारहवें भाव में चंद्रदेव नेटवर्किंग और लाभ में विजयी ऊर्जा भर रहे हैं। नए लोगों से जुड़ाव फलदायी रहेगा। छठे भाव में उच्च राशि के बृहस्पति स्वास्थ्य और प्रतिस्पर्धा में बेहतरी का दौर जारी रखेंगे। लग्नेश शनिदेव दूसरे भाव में होने से खर्चों पर अनुशासन बनाए रखना जरूरी है। तीसरे भाव में मंगलदेव बोल्ड और जिम्मेदाराना कम्युनिकेशन की एनर्जी दे रहे हैं। लग्न में राहु की उपस्थिति एक चुंबकीय आकर्षण बनाती है। लोग आपको नोटिस किए बिना नहीं रहेंगे।

    ​मीन राशि

    मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रेम, रचनात्मकता और घर के सुख की दृष्टि से बेहद शुभ है। परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम बीतेगा। लग्नेश बृहस्पति पांचवें भाव में उच्च राशि में हैं और उनका आशीर्वाद हर रोज गहरा होता जा रहा है। दसवें भाव में चंद्रदेव करियर में विस्तार और पहचान की लहर लेकर आएंगे। जो काम आज करेंगे उसमें मन और दिल दोनों लगेंगे। चौथे भाव में दिग्बली शुक्रदेव और बुधदेव घर में गर्माहट और संपत्ति के मामलों में स्पष्टता लाएंगे। दूसरे भाव में मंगलदेव धन के मामलों में जिम्मेदार और सक्रिय दृष्टिकोण देंगे। हालांकि, वाणी में संयम रखना जरूरी है। लग्न में शनिदेव की उपस्थिति थकान और जिम्मेदारियां दोनों लाती है। इसलिए आराम को प्राथमिकता दें। बारहवें भाव में राहु से खर्चों पर नजर रखें। छठे भाव में केतु पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं को उभार सकते हैं, इन्हें अनदेखा न करें।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026

    असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद

    September 22, 2026

    Korba: एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    September 22, 2026

    Health care: अगर आप अकेले हो और Heart Attack आ जाए… तो ये गलती बिल्कुल ना करें

    September 22, 2026

    Korba: मुकुटधर साहित्य समिति कोरबा में हिन्दी दिवस पर केन्द्रित काव्य गोष्ठी का आयोजन

    September 22, 2026

    Korba: मुकुटधर चित्रकला प्रकोष्ठ का पुनर्गठन संपन्न, श्रीमती अंकिता सोनी बनी जिला संयोजक

    September 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,956 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,519 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,389 Views
    Don't Miss

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की अहम बैठक, अरुण साव ने पदाधिकारियों को दिए…

    असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद

    September 22, 2026

    Korba: एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    September 22, 2026

    Health care: अगर आप अकेले हो और Heart Attack आ जाए… तो ये गलती बिल्कुल ना करें

    September 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.