Author: Deepak Sahu
उत्तराखंड देहरादून/स्वराज टुडे::उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायालय की जज रीना नेगी ने आरोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। लगभग ढाई साल बाद आया कोर्ट का फैसला इस हाई-प्रोफाइल मामले में घटना के 2 साल, 8 महीने और 12 दिन बाद कोर्ट से फैसला आया है। कोर्ट ने फैसला देते हुए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य पर कुल 72 हजार रुपये का अर्थदंड, सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता पर भी 72-72 हजार रुपये…
दूरदराज किसी स्थान पर यात्रा पर जाना अच्छा तो लगता है लेकिन अनहोनी की संभावना भी रहती है। ऐसे में किसी अनहोनी से बचने के लिए जरूरी है कि यात्रा के दौरान कुछ सावधानियां बरती जाएं। चाहे आप अपने पार्टनर के साथ हनीमून पर जा रहे हों, या फिर परिवारिक ट्रिप पर, इस दौरान किसी तरह की अनहोनी से बचने के लिए आपको कुछ सुरक्षा उपाय जरूर अपनाने चाहिए। आइए जानते हैं किसी स्थान की यात्रा पर गए लोगों को सुरक्षित सफर के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 1) स्थानीय गाइड की मदद लें अगर आप किसी दूसरे…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली से गाजियाबाद शिक्षा ग्रहण करने आई युवती के साथ मोहसिन नाम के युवक ने छल किया। युवती का आरोप है कि मोहसिन ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर यौन शोषण किया, कानून के भय से निकाह भी कर लिया। बाद में पता चला कि मोहसिन शादीशुदा और दो बच्चों का पिता निकला। समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों के जरि इंसाफ न मिलने पर उसने सनातन धर्म अपना लिया है। कानून के भय से किया निकाह युवती ने 23 मई को नगर कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया कि वर्ष 2023 में उनकी मुलाकात सराफ…
मध्यप्रदेश इंदौर/स्वराज टुडे: इंदौर के नवदंपति राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी शिलांग में हनीमून के दौरान रहस्यमयी हालात में लापता हो गए हैं. दोनों की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को हनीमून के लिए रवाना हुए थे. लावारिस हालत में यहां मिली किराए की स्कूटी बताया जा रहा है कि दंपति की आखिरी लोकेशन शिलांग के संवेदनशील इलाके ओसरा हिल में मिली है. यहीं उनकी किराए की स्कूटी लावारिस हालत में पाई गई. राजा रघुवंशी इंदौर में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते हैं. परिवार ने पुलिस को बताया कि दंपति 20 मई…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर जनपद पंचायत करतला अंतर्गत 8 ग्राम पंचायत सचिवों के मई माह का वेतन रोक दिया गया है। यह कार्यवाही जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा की गई है। सीईओ ने विगत दिवस जनपद पंचायत करतला में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में ग्राम सचिवों के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान 15 प्रतिशत से भी कम प्रगति दर्ज करने वाले सचिवों पर नाराजगी जाहिर की गई। सीईओ ने उपसंचालक पंचायत को पत्र जारी कर संबंधित सचिवों के माह मई 2025 के वेतन…
महाराष्ट्र स्वराज टुडे: कभी-कभी जिंदगी हमें ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है जहाँ से आगे का रास्ता केवल हौसलों से ही तय होता है. जब जेब में पैसे नहीं होते, लेकिन आंखों में सपने जगमगा रहे होते हैं — वहीं से शुरू होती है एक असली कहानी. महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव की धूलभरी गलियों में एक लड़का अपने गोलगप्पे (पानी पूरी) के ठेले को धूप और धूल से लड़ते हुए खींच रहा था. लोग उसे एक मामूली गोलगप्पे बेचने वाला समझते थे, लेकिन उसके भीतर पल रहा सपना आम नहीं था — वह भारत के अंतरिक्ष…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्तुत युक्तियुक्तकरण रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में कुल 211 शासकीय विद्यालय ऐसे हैं जहां एक भी विद्यार्थी नहीं है, जबकि इन विद्यालयों में शिक्षक तैनात हैं। जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड की शासकीय प्राथमिक शाला साजाभवना और हर्राटिकरा इसका उदाहरण हैं। साजाभवना स्कूल में एक भी छात्र नहीं है, फिर भी एक सहायक शिक्षक यहां कार्यरत हैं। वहीं हर्राटिकरा स्कूल में शून्य दर्ज संख्या के बावजूद एक प्रधान पाठक एवं दो सहायक शिक्षक कार्यरत हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि ऐसे विद्यालयों की प्रासंगिकता समाप्त…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपनी प्रमुख सामुदायिक परियोजना ‘नयी किरण’ के माध्यम से 85,000 से अधिक लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है। इस पहल के अंतर्गत कंपनी ने कोरबा, छत्तीसगढ़ के 45 गांवों में माहवारी से जुड़े मिथकों को तोड़ते हुए, खुली बातचीत को बढ़ावा तथा सतत माहवारी स्वच्छता प्रथाओं को अपनाने की दिशा में प्रयास किए। प्रोजेक्ट नयी किरण का उद्देश्य माहवारी से जुड़े सामाजिक पूर्वाग्रहों को जड़ से समाप्त करना है। यह पहल लोगों को माहवारी स्वच्छता पर सही जानकारी और माहवारी संसाधन से सशक्त…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति कोसाबाड़ी फेस-1 के सक्रिय एवं वरिष्ठ सदस्य जे. के. तिवारी की धर्मपत्नी श्रीमती सुभाषिनी तिवारी का आज दोपहर लगभग 1 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थी । वे अपने पीछे पुत्र अविनाश एवं पुत्री अंजली तिवारी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गईं। श्रीमती तिवारी के निधन की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी। तिवारी परिवार के शुभचिंतक, मित्र एवं रिश्तेदार उनके निवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढ़ाढस बंधाने का प्रयास कर रहे हैं । परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक कल…
हिमालय की पवित्र धरती पर बसा मानसरोवर झील और राक्षस ताल का क्षेत्र अपनी अनोखी विशेषताओं के कारण दुनिया भर के वैज्ञानिकों और पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करता है। भले ही ये दोनों झीलें भौगोलिक रूप से बेहद नजदीक एक-दूसरे के पास स्थित हैं, लेकिन इन दोनों के बीच जल का रंग, तापमान, जल संरचना और पारिस्थितिकी में काफी फर्क पाया गया है। इस रहस्य को समझने के लिए वैज्ञानिक भी लंबे समय से अध्ययन कर रहे हैं और अभी तक ये सवाल कायम है कि एक ही स्थान पर ये दोनों जलाशय इतने अलग क्यों हैं। मानसरोवर झील: पवित्र…
