Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»शौहर निकला धोखेबाज तो युवती ने अपनाया सनातन धर्म, बोली- ताउम्र कहूंगी जय श्री राम, इस हिन्दू दंपति ने लिया गोद
    Featured

    शौहर निकला धोखेबाज तो युवती ने अपनाया सनातन धर्म, बोली- ताउम्र कहूंगी जय श्री राम, इस हिन्दू दंपति ने लिया गोद

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n66636780317485559157631dc8e2345cf0517bf5130de4d47becb782e98d1a9448efd736218f5580927321
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली से गाजियाबाद शिक्षा ग्रहण करने आई युवती के साथ मोहसिन नाम के युवक ने छल किया। युवती का आरोप है कि मोहसिन ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर यौन शोषण किया, कानून के भय से निकाह भी कर लिया। बाद में पता चला कि मोहसिन शादीशुदा और दो बच्चों का पिता निकला। समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले लोगों के जरि इंसाफ न मिलने पर उसने सनातन धर्म अपना लिया है।

    कानून के भय से किया निकाह

    युवती ने 23 मई को नगर कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया कि वर्ष 2023 में उनकी मुलाकात सराफ का काम करने वाले दादरी निवासी मोहसिन से हुई। आरोप है कि मोहसिन ने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर यौन शोषण किया। विरोध करने पर 13 नवंबर 2024 को दिल्ली की वजीराबाद स्थित मस्जिद में निकाह भी कर लिया पर घर नहीं ले गया। युवती को पता चला कि मोहसिन शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है।

    विरोध करने पर पति और देवर ने की जान लेने की कोशिश

    आरोप है कि विरोध करने पर मोहसिन और उसके भाई ने युवती का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया और शव के टुकड़े कर कुत्तों को खिलाने की धमकी दी। युवती के मुताबिक मोहसिन अपने दोस्त दानिश के साथ घर आया था। जहां दानिश को युवती के कमरे में भेज दिया और संबंध बनाने का दबाव बनाया। दानिश पर छेड़छाड़ का आरोप है। इंसाफ के लिए उन्होंने दादरी में पति मोहसिन और उसके परिजनों से इंसाफ मांगा और अपनाने की मिन्नतें की लेकिन उन्होंने अपनाने से साफ इन्कार कर दिया। समाज के जिम्मेदारों से फरियाद की लेकिन इन्साफ नहीं मिला। नगर कोतवाली पुलिस में पीड़िता ने पति मोहसिन, देवर और पति के दोस्त दानिश पर हत्या का प्रयास, दहेज, छेड़छाड़ और यौन शोषण का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: अंतरराज्यीय बैंक सेंधमारी गिरोह का पर्दाफाश, रोहतक (हरियाणा) से दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त

    दंपती ने कहा बेटी की तरह पालेंगे

    नगर कोतवाली क्षेत्र के पंचवटी कालोनी निवासी हिंदू रक्षा दल के प्रदेश संयोजक गौरव सिसोदिया और उनकी पत्नी रेखा सिसोदिया ने अपने आवास पर बृहस्पतिवार को हवन-पूजन कर युवती को अपना लिया। दंपती ने कहा कि वे एक बेटा और बेटी के अभिभावक हैं। वे इस युवती की भी बेटी की तरह देखभाल करेंगे। सनातन धर्म अपनाने वाली युवती ने बताया कि धोखा देने वाले पति और उसके परिजनों व साथियों के खिलाफ इंसाफ की लड़ाई जारी रहेगी।

    यह भी पढ़ें: शादी के बाद हनीमून पर गए नवदम्पति रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने की सुराग देने वाले को 5 लाख इनाम की घोषणा

    यह भी पढ़ें: सक्सेस स्टोरी: गोलगप्पे बेचने वाले युवक को ISRO में मिली इंजीनियर की नौकरी, पढ़िए सफलता की अद्भुत कहानी

    यह भी पढ़ें: वाह रे शिक्षा विभाग: प्रदेश के 211 स्कूलों में नहीं है एक भी छात्र, फिर भी ड्यूटी में तैनात रहते हैं शिक्षक, बगैर मेहनत उठा रहे हैं मोटी सैलरी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,825 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,474 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,170 Views
    Don't Miss

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सामाजिक चिंतक कैलाश चंद्र ने कहा है कि अलग-अलग कारणों से दुनिया…

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.