Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली त्यौहार, विस नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 13, 2026

    Korba: निःशुल्क आयुर्वेद एक्यूप्रेशर योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन 15 अगस्त को

    August 13, 2026

    राशिफल 13 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अंकिता भंडारी के तीनों कातिलों की जेल में कटेगी बाकी जिंदगी, ‘एक्स्ट्रा सर्विस’ से इनकार करने पर हत्या कर नहर में फेंक दी थी लाश
    Featured

    अंकिता भंडारी के तीनों कातिलों की जेल में कटेगी बाकी जिंदगी, ‘एक्स्ट्रा सर्विस’ से इनकार करने पर हत्या कर नहर में फेंक दी थी लाश

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6664154211748606592539074b9869b6040418cabd1f0e869df5fe8df31a0b8a3c6f01e3697efd447f051d
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तराखंड
    देहरादून/स्वराज टुडे::उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोटद्वार की अपर जिला एवं सत्र न्यायालय की जज रीना नेगी ने आरोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।

    लगभग ढाई साल बाद आया कोर्ट का फैसला

    इस हाई-प्रोफाइल मामले में घटना के 2 साल, 8 महीने और 12 दिन बाद कोर्ट से फैसला आया है।

    कोर्ट ने फैसला देते हुए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य पर कुल 72 हजार रुपये का अर्थदंड, सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता पर भी 72-72 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। राज्य सरकार की प्रतिकर योजना के तहत पीड़िता के परिजनों को चार लाख रुपये प्रतिकर दिलाए जाने का आदेश भी कोर्ट ने दिया है।

    वीआईपी गेस्ट्स को एक्स्ट्रा सर्विस देने से इनकार पर मार डाला

    18 सितंबर 2022 को पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक में स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट यह घटना हुई। यहां की रिसेप्शनिस्ट 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी। रिजॉर्ट के मालिक और मुख्य आरोपी पुलकित आर्य ने अंकिता पर ‘वीआईपी’ अतिथियों को ‘अतिरिक्त सेवाएं’ प्रदान करने का दबाव डाला था। अंकिता के इनकार करने पर पुलकित ने अपने दो कर्मचारियों, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को ऋषिकेश की चीला शक्ति नहर में फेंक दिया। एक सप्ताह बाद 24 सितंबर 2022 को अंकिता का शव बरामद हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डूबने को मृत्यु का कारण बताया गया, साथ ही शरीर परचोट के निशान भी पाए गए।

    यह भी पढ़ें :  बिहार में दिखा रोंगटे खड़े करने वाला मंजर, एक ही घर में घुसे किंग कोबरा और अजगर, उसके बाद जो हुआ...

    97 में से 47 ने दी गवाही

    विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मामले की जांच की और 500 पेज की चार्जशीट दाखिल की। जिसमें 97 गवाहों शामिल किए गए। केस ट्रायल पर आया तो इनमें से 47 गवाहों ने कोर्ट में अपनी गवाही दी। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या), 201 (साक्ष्य मिटाना), 354ए (छेड़छाड़ और लज्जा भंग) और अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत आरोप तय किए गए। जिस पर ट्रायल के बाद कोर्ट ने यह फैसला दिया।

    उत्तराखंड सामने आया था जबरदस्त आक्रोश

    अंकिता भंडारी हत्याकांड सामने आने के बाद उत्तराखंड में जबरदस्त आक्रोश सामने आया था। इस मामले ने राज्य सरकार के लिए चुनौतियां खड़ी कीं, क्योंकि मुख्य आरोपी पुलकित आर्य बीजेपी के पूर्व नेता विनोद आर्य का बेटा है। पार्टी ने मामले के सामने आने के बाद विनोद आर्य को बाहर कर दिया था। रिजॉर्ट को बुलडोजर चलाकर तुड़वा दिया गया था। घटना के बाद कोटद्वार, पौड़ी, ऋषिकेश और देहरादून सहित कई शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए।

    खारिज हो चुकी है सीबीआई जांच की मांग

    इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से हाईकोर्ट में अपील कर सीबीआई जांच की मांग गई थी। हाईकोर्ट ने मामले में पुलिस जांच की समीक्षा की। इसके बाद सीबीआई जांच की मांग को खारिज कर दिया गया था।

    यह भी पढ़ें: अगर आप अपने पार्टनर या फैमिली के साथ टूर पर हैं, तो इन बातों का रखें खास ध्यान, कभी नहीं होंगे किसी अनहोनी के शिकार

    यह भी पढ़ें: शौहर निकला धोखेबाज तो युवती ने अपनाया सनातन धर्म, बोली- ताउम्र कहूंगी जय श्री राम, इस हिन्दू दंपति ने लिया गोद

    यह भी पढ़ें :  व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग - अशोक मोदी

    यह भी पढ़ें: सक्सेस स्टोरी: गोलगप्पे बेचने वाले युवक को ISRO में मिली इंजीनियर की नौकरी, पढ़िए सफलता की अद्भुत कहानी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली त्यौहार, विस नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 13, 2026

    Korba: निःशुल्क आयुर्वेद एक्यूप्रेशर योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन 15 अगस्त को

    August 13, 2026

    राशिफल 13 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 13, 2026

    नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    August 13, 2026

    Korba: भाजपा नेताओं की तिरंगा यात्रा में नजर आया उल्टा तिरंगा, लापरवाही या मानवीय चूक !

    August 13, 2026

    कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश

    August 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,836 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,274 Views
    Don't Miss

    छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली त्यौहार, विस नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में 22 वां वर्ष…

    Korba: निःशुल्क आयुर्वेद एक्यूप्रेशर योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन 15 अगस्त को

    August 13, 2026

    राशिफल 13 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 13, 2026

    नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    August 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.