Author: Deepak Sahu
BEL Recruitment 2025: अगर आप इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ एक अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार जान लें कि 20 मई 2025 से आवेदन शुरू हो गए हैं और आवेदन की आखिरी तारीख 4 जून 2025 है. भर्ती के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं. भरे जाएंगे इतने पद इस भर्ती के जरिए कुल 28 पदों को भरा जाएगा. उम्मीदवार योग्यता व अन्य पात्रता से जुड़ी…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा नगर ने आज शाम एक ऐसे ऐतिहासिक दृश्य का साक्षात्कार किया, जिसने हर नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को पुनः जागृत कर दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित प्रथम वर्ष संघ शिक्षा वर्ग के अंतर्गत नगर में एक भव्य पथ संचलन निकाला गया, जिसने न केवल अनुशासन और संगठन की मिसाल कायम की, बल्कि हजारों लोगों के हृदय को छू लिया। संचलन के दौरान कोरबा नगर देशभक्ति की रंग में डूबा रहा, जहां सैकड़ों स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर घोष की धुन पर समवेत चाल में नगर को गर्व की अनुभूति कराई। इस…
छत्तीसगढ़ एमसीबी/नवप्रदेश(स्वराज टुडे) : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर नशीली दवाइयों के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश भर में निरंतर छापामार कार्रवाइयां की जा रही हैं। विभाग में पदस्थ औषधि निरीक्षकों द्वारा मेडिकल स्टोर्स का सतत् निरीक्षण करते हुए शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समस्त प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की अनिवार्यता का भी परीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में लगे कैमरों के फुटेज की भी गहनता से जांच की जा रही है। इसी क्रम में जिला दुर्ग में पदस्थ खाद्य एवं औषधि…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले छात्र अब सिर्फ अच्छे इंजीनियर नहीं, बल्कि बेहतर नागरिक भी बनेंगे। राज्य सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 से इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव करते हुए श्रीमद्भगवत गीता, भारतीय संस्कृति, ज्योतिष, खगोल विज्ञान और संविधान जैसे विषयों को शामिल करने का निर्णय लिया है। तकनीकी शिक्षा में लागू होगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति: पिछले वर्ष उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को लागू किया गया था। अब इसे तकनीकी शिक्षा में भी लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। इसके तहत इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में पुराने…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में उप अभियंता (सिविल) और उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन इस बार अभ्यर्थियों के लिए एक खास सुविधा जोड़ी गई है, जो इसे अन्य सरकारी भर्तियों से अलग बनाती है। राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को, यदि वे परीक्षा में सम्मिलित होते हैं, तो उनका परीक्षा शुल्क सरकार द्वारा वापस कर दिया जाएगा। यह सुविधा खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को ध्यान में रखते हुए लाई गई है, ताकि कोई भी प्रतिभाशाली उम्मीदवार आर्थिक कारणों से परीक्षा से वंचित न…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: भारतमाला प्रोजेक्ट के भू-अर्जन घोटाले मामले में अबतक की जांच में 150 संदिग्ध लोगों की जानकारी और उनके 130 बैंक खातों के बारे में पता चला है, जिसकी गहनता से इस वक्त जांच की जा रही है. जो संदिग्ध मिले में हैं उनमें महासमुंद और अभनपुर के लोग शामिल हैं. महसमुंद के आईसीआईसीआई बैंक के 130 बैंक खाते मिले हैं. इन खातों के जरिए कितने रूपये का लेन-देन हुआ है इसकी जांच जारी है. इस घोटाला मामले में जांच एसीबी-ईओडब्ल्यू ने पिछले 1 महीने के भीतर दर्जनभर से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें कुछ लोगों की…
उत्तरप्रदेश मेरठ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के मेरठ से दिनदहाड़े महिला से छेड़छाड़ का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक बाइक सवार सड़क पर चल रही बुर्का पहनी महिला को जबरन किस करता नजर आया। मामला सामने आने के बाद यूपी पुलिस तुरंत हरकत में आई और देर शाम आरोपी सुहेल को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद वह कान पकड़कर माफी मांगता नजर आया। बीते कल यानी सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा गया कि बच्चे के साथ चल रही महिला के साथ बदसलूकी की गई।…
मध्यप्रदेश भोपाल/स्वराज टुडे: भोपाल के मुस्लिम गैंग के लिए हिन्दू लड़कियों को फँसाने में मदद जोया करती थी। वह लड़कियों को उनके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देती थी। अब तक 64 हिन्दू लड़कियों के मिले अश्लील वीडियो मध्य प्रदेश के भोपाल में हिन्दू लड़कियों को फँसाने वाले मुस्लिम गैंग के सरगना फरहान के फोन से 64 लड़कियों के वीडियो मिले हैं। इनमें से 58 एक ही कॉलेज की हैं। यह भी पता चला है कि हिन्दू लड़कियों को फँसाने में फरहान की मदद उसकी बहन जोया करती थी। जोया भी हिन्दू लड़कियों को धमकाती थी कि वह उनके…
उत्तरप्रदेश गोंडा/स्वराज टुडे: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ दिखने वाली महिला ने छपिया थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कराया है। साथ ही महिला ने सोशल मीडिया पर बयान भी जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वायरल किया जा रहा है। वीडियो को गलत तरीके से वायरल करके भाजपा जिलाध्यक्ष, जो उसके बड़े भाई समान हैं, उनको बदनाम किया जा रहा है। महिला ने कहा कि वीडियो वायरल होने से उसके सम्मान को ठेस पहुंची है। प्रभारी…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: मुंगेली जिले में हर्षोल्लास भरे वातावरण में सोमवार को सुहागिनों का महापर्व वट सावित्री पर्व मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक विवाहिता महिलाओं ने धार्मिक विधि विधान के साथ वटवृक्ष की पूजा अर्चना की और अपने सुहाग के लंबी उम्र की कामना की। विवाहिता ने बताया कि वट वृक्ष की उम्र काफी लंबी होती है। इसलिए वट सावित्री पूजा में सुहागिन महिलाएं वटवृक्ष की पूजा अर्चना कर पति की लंबी उम्र की कामनाएं करती है। महिलाओं ने पहले वटवृक्ष की पूजा अर्चना की, कच्चे धागे से फेरे लगाते हुए उससे गले मिलने के बाद बांस से…
