Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: राजधानी रायपुर में हम किसी से कम नहीं वाली बात चल रही है। एक तरफ बदमाशों के हौसले बुलंद है तो वहीं चोरों ने भी अपना हौसला बढ़ा रखा है। बीती रात एक बार फिर चोर गैंग ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकारी ग्राम के परसूलीडीह स्थित क्लासिक सिटी सोसाइटी में एक मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने 20 लाख रुपये के लगभग जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सीसीटीवी में चोरी की ये वारदात कैद हो गयी है जिससे पता चलता है कि 3 से 4चोरों ने मिलकर घटना…
आज का राशिफल : 1 जुलाई का राशिफल पंचांग की गणना के अनुसार मिथुन, कर्क और कन्या राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ और लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर सिंह उपरांत कन्या राशि में होने जा रहा है। मित्र राशि में चंद्रमा का गोचर आज बहुत ही शुभ है क्योंकि चंद्रमा और बुध के बीच आज राशि परिवर्तन योग बना है। साथ ही आज गुरु और चंद्रमा के बीच केंद्र योग भी बना है और आज मंगल से दूसरे भाव में चंद्रमा के होने से अनफा नामक शुभ योग भी बना है। ऐसे में आज का दिन मेष…
संगारेड्डी/स्वराज टुडे: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को एक दवा बनाने वाली फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है और 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक यह हादसा सोमवार सुबह 9 बजे संगारेड्डी जिले के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में हुआ था. इस विस्फोट के कारण सिगाची केमिकल्स परिसर में भीषण आग लग गई थी. पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि विस्फोट की वजह से इंडस्ट्रियल शेड के चिथड़े उड़ गए। धमाका इतना जोरदार था कि कुछ मजदूर करीब 100 मीटर…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही है। साल 2024 में वैश्विक स्तर पर बेची गईं कुल नई कारों में 22 फीसदी इलेक्ट्रिक कारें थीं। इन्हें पर्यावरण के अनुकूल, साइलेंट और फ्यूल सेविंग विकल्प माना जाता है। लेकिन अब इन कारों को लेकर एक नई समस्या सामने आ रही है। इलेक्ट्रिक कार चलाने वाले कई लोग ‘मोशन सिकनेस’ की शिकायत कर रहे हैं। यानी सफर के दौरान जी मचलना, चक्कर आना या मतली जैसा महसूस होना। ब्रेकिंग तकनीक कर रही परेशान इस समस्या पर रिसर्च कर रहे फ्रांस के पीएचडी छात्र विलियम एडमंड के…
छत्तीसगढ़ मुंगेली/स्वराज टुडे: जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” अभियान के तहत 18 जून को पुलपारा मुंगेली से लक्की उर्फ अवि पाठक और दीपक विश्वकर्मा को 30 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिससे कड़ाई से पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी का नाम बताया और यह भी स्वीकार किया मादक पदार्थ इन्ही से खरीदते थे। पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के मुख्य सरगना करन कुमार बिंद को सासाराम (बिहार) से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन, 11 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव फिलहाल अमिताभ जैन ही बने रहेंगे। इस बाबत सोमवार की दोपहर हुई कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया। केंद्र सरकार ने अमिताभ जैन को सेवा विस्तार देने के फैसले पर सहमति जता दी है। उल्लेखनीय है कि, सोमवार को मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जानी थी। और मुख्य सचिव पद की दौड़ में तीन नाम सबसे आगे बताए जा रहे थे। पहला 1992 बैच के सुब्रत साहू, दूसरा 1993 बैच के केंद्र में प्रतिनियुक्त अमित अग्रवाल और तीसरा नाम 1994 बैच के मनोज पिंगुआ का था। लेकिन दोहर बाद जो…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पूर्व सांसद, वरिष्ठ समाजसेवी और छत्तीसगढ़ की माटी के गौरव डॉ. बंशीलाल महतो की 85वीं जयंती के अवसर पर आज कोरबा जिले में विभिन्न सामाजिक व सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण, फल वितरण, स्टेशनरी वितरण, भोजन सेवा तथा वृद्धजनों को उपहार भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डॉ. महतो का जीवन सादगी, सेवा और संघर्ष का पर्याय रहा। वे एक कुशल चिकित्सक, छत्तीसगढ़ी संस्कृति के सच्चे संरक्षक और आमजन के हितैषी नेता के रूप में पहचाने जाते थे। उनके प्रयासों से कोरबा को हसदेव एक्सप्रेस,…
रायपुर/स्वराज टुडे: नीट यूजी 2025 परीक्षा में सफल कैंडिडेट एमबीबीएस, बीडीएस सहित अन्य मेडिकल यूजी कोर्स में दाखिला लेंगे. वहीं जिन कैंडिडेट्स के नंबर 690 से अधिक हैं. उन्हें सरकारी मेडिकल काॅलेज में एडमिशन मिलने की पूरी संभावना है. हालांकि अभी कट ऑफ नहीं जारी की गई है. दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया का संचालन स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) द्वारा मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से किया जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि छत्तीसगढ़ का सबसे सस्ता मेडिकल काॅलेज कौन सा है और वहां MBBS की फीस कितनी है. एम्स रायपुर है छत्तीसगढ़ का सबसे सस्ता मेडिकल कॉलेज…
तिरुपुर/स्वराज टुडे: तमिलनाडु के तिरुपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है. यहां 27 साल की एक नवविवाहिता रिधन्या ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली. इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पति और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है. पुलिस के मुताबिक, रिधन्या ने रविवार को अपनी जान देने से पहले अपने पिता को सात व्हाट्सएप ऑडियो मैसेज भेजे थे. इन मैसेज में उन्होंने अपने इस भयानक फैसले के लिए माफी मांगी और ससुराल वालों द्वारा दहेज…
छत्तीसगढ़ गौरेला पेंड्रा मरवाही/स्वराज टुडे: मरवाही पत्रकार संघ की बैठक आज वन विभाग मरवाही रेस्ट हाउस में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से योगेंद्र सिंह नहरेल को मरवाही प्रेस क्लब का नवनियुक्त अध्यक्ष घोषित किया गया। यह निर्णय भूतपूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल समाप्त होने के बाद लिया गया। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, जिसमें पत्रकार संघ की सदस्यता विस्तार और नए पत्रकारों को जोड़ने पर जोर दिया गया। इसके लिए विधिवत आवेदन और सदस्यता शुल्क के आधार पर नए सदस्यों को शामिल करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पत्रकार हितों और पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर…
