Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ससुरालवालों से तंग आकर नवविवाहिता ने कर ली खुदकुशी, पिता को भेजा बहुत ही मार्मिक संदेश
    Featured

    ससुरालवालों से तंग आकर नवविवाहिता ने कर ली खुदकुशी, पिता को भेजा बहुत ही मार्मिक संदेश

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6705500091751264190731b3989b62a5c9e60b243540a18f44e0b8cf52b8d14f4db652ace1efc207b4e044
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    तिरुपुर/स्वराज टुडे: तमिलनाडु के तिरुपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है. यहां 27 साल की एक नवविवाहिता रिधन्या ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली.

    इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पति और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है.

    पुलिस के मुताबिक, रिधन्या ने रविवार को अपनी जान देने से पहले अपने पिता को सात व्हाट्सएप ऑडियो मैसेज भेजे थे. इन मैसेज में उन्होंने अपने इस भयानक फैसले के लिए माफी मांगी और ससुराल वालों द्वारा दहेज को लेकर की जा रही क्रूर प्रताड़ना का दर्दनाक खुलासा किया.

    महिला ने पापा को भेजा व्हाट्सएप ऑडियो

    रिधन्या ने अपने पिता को भेजे ऑडियो में कहा, ‘कविन और उसके माता-पिता ने मुझे शादी के लिए फंसाने की साजिश रची थी. मैं उनकी हर रोज की मानसिक प्रताड़ना अब और बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं. मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं किससे बात करूं. कुछ लोग कहते हैं कि जिंदगी ऐसी ही होती है, समझौता कर लो. वे मेरे दर्द को नहीं समझते. हो सकता है कि आप लोगों को लगे मैं झूठ बोल रही हूं लेकिन मैं सच रह रही हूं, लेकिन मैं जिंदगी भर आप पर बोझ नहीं बनना चाहती. इस बार मैंने कोई गलती नहीं की. मुझे यह जिंदगी पसंद नहीं है.’

    ‘आप और मां ही मेरी…’

    रिधन्या ने आगे कहा, ‘वे मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं और वह (कविन) मुझे शारीरिक रूप से यातना दे रहा है. मैं अपनी जिंदगी अब और नहीं जी सकती. आप और मां ही मेरी दुनिया हो. मेरी आखिरी सांस तक आप ही मेरी उम्मीद रहे, लेकिन मैंने आपको बहुत दुःख दिया. आप यह खुलकर नहीं बोल रहे हो लेकिन इस हाल में मुझे नहीं देख सकते हो. मैं आपके दर्द को समझ सकती हूं. मुझे माफ करें पापा, सब कुछ खत्म हो गया है. मैं जा रही हूं.’

    यह भी पढ़ें :  Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    कार में मिला रिधन्या का शव

    पुलिस के अनुसार, रिधन्या रविवार को मोंडिपलायम में एक मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकली थीं. रास्ते में रिधन्या ने अपनी गाड़ी रोकी और कीटनाशक गोलियां खा लीं. जब स्थानीय लोगों ने एक कार को लंबे समय तक एक ही जगह खड़ा देखा, तो उन्होंने सेयुर पुलिस को जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब वाहन की जांच की, तो रिधन्या कार के अंदर मृत मिलीं और उनके मुंह से झाग निकल रहा था.

    पति समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रिधन्या के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा और मामला दर्ज कर लिया. इसके बाद रिधन्या के पति कविन कुमार, उसके पिता ईश्वरमूर्ति और माँ चित्रादेवी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि एक गारमेंट कंपनी चलाने वाले अन्नादुराई ने अपनी बेटी रिधन्या की शादी इसी साल अप्रैल में कविन कुमार से की थी. अन्नादुराई ने शादी में कथित तौर पर 100 सोवरेन (लगभग 800 ग्राम) सोने के गहने और 70 लाख रुपये की कीमत की एक वॉल्वो कार दहेज के रूप में दी थी.

    दहेज को लेकर बर्बाद होती जिंदगी

    दहेज प्रताड़ना एक बहुत ही संवेदनशील मामला है । विवाहिताओं की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाये गए हैं लेकिन इसी कानून का कहीं दुरुपयोग होता है तो कहीं आज भी दहेज की बलिवेदी पर विवाहिताओं का जीवन खतम हो रहा है । जो पिता अपनी पुत्री को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देकर विदा करे और अगर वो पुत्री दहेज की अग्नि की भेंट चढ़ जाए तो उस पिता पर क्या गुजरती है ये कल्पना करते ही सबके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    ऐसे मामलों को संज्ञान में लेकर गंभीरता से जांच की जानी चाहिए कि कोई भी पक्ष प्रताड़ित ना हो । लेकिन अगर ऐसे मामलों में ससुराल पक्ष दोषी साबित होते हैं तो उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए । वहीं अगर आरोप फर्जी है तो ससुराल पक्ष को सुरक्षा देना भी पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी बन जाती है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.