Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ सरगुजा/स्वराज टुडे: सरगुजा के मैनपाट के मेहता प्वाइंट में मंगलवार दोपहर युवकों की कार बेकाबू होकर करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार चार युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। इनमें से दो को ज्यादा चोटें आई हैं। घायलों को अंबिकापुर ले जाया गया है। कार नहीं निकाली जा सकी है। जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर निवासी युवक विश्वजीत सिंह (23) और गौरव (24) अपने दो साथियों के साथ मारुती कार में सवार होकर मैनपाट पहुंचे थे। वे दोपहर में मेहता प्वाइंट गए। मेहता प्वाइंट में सरकारी गेस्ट हाउस के आगे खुले…
छत्तीसगढ़ कोंडागांव/स्वराज टुडे: जिले के केशकाल थाने से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल यहां के थाने पदस्थ के महिला आरक्षक ने आत्महत्या कर ली है। महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। बताया जा रहा है कि, महिला आरक्षक ने अपने हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के घर पर ही फंदा डाला और अपनी इहलीला ख़त्म कर ली। वह केशकाल थाने में तैनात थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामें के बाद शव को जब्त कर लिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। महिला पुलिस कॉन्स्टेबल ने किन वजहों से यह…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर साडा कन्या स्कूल, कोरबा में NIIT फाउंडेशन एवं इंडस टॉवर द्वारा संचालित DTV बस परियोजना के अंतर्गत एक प्रेरक एवं जागरूकता से भरपूर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य डॉक्टरों की निःस्वार्थ सेवा, समर्पण और समाज के प्रति उनके योगदान को सम्मानित करना था। मुख्य अतिथि: ● डॉ. राजकुमार यादव (आयुष मेडिकल ऑफिसर ) ● डॉ. सपना मिश्रा (आयुष मेडिकल ऑफिसर ) ● श्री रणधीर सिंह (प्रधानाचार्य) ● श्री जितेंद्र राठौर (NIIT फाउंडेशन) कार्यक्रम में कुल लगभग 485 छात्रोंओ ने भाग लिया, जिसमें डीटीवी बस के अन्य केंद्रों…
बिहार मुजफ्फरपुर/स्वराज टुडे: मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग युवती का एक युवक ने चोरी छिपे अश्लील वीडियो बना लिया था. वह उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था. इस बात से युवती काफी परेशान हो गई थी. सोमवार को वह आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए पारु थाना पहुंची थी. करीब 2 घंटे तक उसने थाने में बैठकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन किसी भी पुलिसकर्मी ने उसकी बात नहीं सुनी. फांसी लगाकर की आत्महत्या मामला दर्ज नहीं होने से निराश होकर युवती घर लौट आई और…
उत्तरप्रदेश सोनभद्र/स्वराज टुडे: यूपी के सोनभद्र में दिल दहला देने वाले इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। दो साल पहले भी इसी तरह के हादसे में बड़ी बेटी की भी माैत हो गई थी। अब छोटी बेटी की माैत के बाद दंपती सदमे में आ गए हैं। बड़ी बहन साैम्या और छोटी बहन प्रिया की फाइल फोटो मिली जानकारी के मुताबिक सोनभद्र के दुद्धी कस्बे में शुक्रवार को गर्म छोले में गिरने से डेढ़ वर्षीय मासूम झुलस गई थी। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मूल रूप से झांसी के रहने वाले शैलेंद्र का परिवार…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: बालको अस्पताल को प्रतिष्ठित एनएबीएच (नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स) की मान्यता प्राप्त हुई। यह उपलब्धि रोगी-केंद्रित सेवा और गुणवत्ता युक्त डायग्नोस्टिक सेवाएं प्रदान करने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को और भी मजबूत बनाती है। एनएबीएच मान्यता देश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और विश्वसनीयता का प्रतीक मानी जाती है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि बालको अस्पताल प्रयोगशाला परीक्षणों में सर्वोच्च राष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और मरीजों को सटीक, सुरक्षित तथा रोगी-केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। एनएबीएच मान्यता प्राप्त करना अस्पताल की गुणवत्ता, दक्षता…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: एनकेएच हॉस्पिटल में डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में विशाल निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 350 मरीजों की मुफ्त जांच की गई। जिसमें सभी विभाग के चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कर शिविर को सफल बनाया। स्वास्थ्य शिविर में हड्डी रोग, जोड़ों के दर्द, नाक कान एवं गले, शुगर, ब्लड प्रेशर, सांस से संबंधित बीमारी, स्त्रियों से संबंधित रोग, दांत व मुंह से संबंधित बीमारियों के अलावा गैस्ट्रोएंटरोलाजी, शिशु एवं नवजात रोग जनरल मेडिसिन, पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ द्वारा जांच व इलाज किया गया। मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन एनकेएच हॉस्पिटल के…
नरसिंहपुर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के एक अस्पताल में नर्स की ट्रेनिंग ले रही छात्रा को उसके बॉयफ्रेंड ने सरेआम गला रेतकर मार डाला. जब आरोपी छात्रा का गला काट रहा था, उस समय उसके आसपास काफी लोग मौजूद थे. लेकिन कोई भी छात्रा को बचाने की हिम्मत नहीं कर सका. घटना का बेहद वीभत्स वीडियो भी सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मामला एमपी के नरसिंहपुर जिला अस्पताल का है. आरोपी का नाम अभिषेक कोष्टी है. वहीं, जान गंवाने वाली छात्रा का नाम संध्या चौधरी था. दोनों दो साल से रिलेशनशिप…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर “सात दशक देश के साथ” थीम के तहत गौरवपूर्ण उत्सव मनाया। इस अवसर पर बैंक की ओर से समावेशी बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए जून विजेता अभियान (June Vijeta Campaign) के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। बैंक के कॉरपोरेट बिजनेस करेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने इस विशेष दिन पर एसबीआई के 219 वर्षों की बैंकिंग विरासत को आगे बढ़ाने में अपनी…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: रोटरी क्लब कोरबा ने आज नरेश अरोरा एंड कंपनी, ट्रांसपोर्ट नगर में डॉक्टर डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट डे के अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर क्लब के सदस्य द्वारा डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया। सम्मानित व्यक्तित्व इस अवसर पर निम्नलिखित डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया गया: – डॉक्टर बी बी बोडे – डॉक्टर अन्नपूर्णा बोर्ड – डॉक्टर संजय अग्रवाल – डॉक्टर शोभराज चंदानी – डॉक्टर वंदना चंदानी – डॉक्टर प्रिंस जैन – डॉक्टर आकांक्षा जैन – डॉक्टर दिवित मित्तल – डॉ कुमार पुष्पेश – CA नरेश अरोरा…
