Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मैनपाट में हादसा: ब्रेक लगाते ही फिसलने लगी कार, बेकाबू होकर 30 फीट गहरी खाई में गिरी, 4 घायल, दुर्घटना से बचने बारिश में वाहन चलाते समय रहें अलर्ट
    Featured

    मैनपाट में हादसा: ब्रेक लगाते ही फिसलने लगी कार, बेकाबू होकर 30 फीट गहरी खाई में गिरी, 4 घायल, दुर्घटना से बचने बारिश में वाहन चलाते समय रहें अलर्ट

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250702 094719 9238
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    सरगुजा/स्वराज टुडे: सरगुजा के मैनपाट के मेहता प्वाइंट में मंगलवार दोपहर युवकों की कार बेकाबू होकर करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार चार युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। इनमें से दो को ज्यादा चोटें आई हैं। घायलों को अंबिकापुर ले जाया गया है। कार नहीं निकाली जा सकी है।

    जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर निवासी युवक विश्वजीत सिंह (23) और गौरव (24) अपने दो साथियों के साथ मारुती कार में सवार होकर मैनपाट पहुंचे थे। वे दोपहर में मेहता प्वाइंट गए। मेहता प्वाइंट में सरकारी गेस्ट हाउस के आगे खुले में बने प्वाइंट के पास कार सवार तेज रफ्तार में पहुंचे।

    तभी कार के ड्राइवर ने कार रोकने के लिए ब्रेक लगाया, लेकिन लगातार बारिश के कारण गीली हो चुकी मिट्टी में कार के पहिए फिसल गए। कार फिसलते हुए सीधे खाई में जा गिरी।

    स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर

    युवकों की कार एक पेड़ की डाल को तोड़ते हुए नीचे गिर गई। हादसे में कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मैनपाट घूमने गए अन्य लोगों ने कार को गिरते देखा तो शोर मचाया। कार सवार युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।

    चारों को नर्मदापुर हॉस्पिटल ले जाया गया। विश्वजीत सिंह और गौरव को अधिक चोटें आई हैं। दो अन्य युवकों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। विश्वजीत और गौरव भी इलाज के लिए अंबिकापुर आ गए हैं।

    बारिश में हादसे की आशंका

    मैनपाट में लगातार हो रही बारिश से मिट्टी पूरी तरह से गीली हो गई है। इसके कारण पक्की सड़क से नीचे उतरने पर गाड़ियों के फिसलने का भय बना रहता है। जहां हादसा हुआ, वहां कोई बेरिकेडिंग नहीं है, लेकिन मेहता प्वाइंट की खूबसूरती देखने यहां लोग बड़ी संख्या में आते हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान

    बारिश में वाहन चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान

    बरसात के मौसम में वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत पड़ती है, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके।

    ● ओवर स्पीड: बरसात के मौसम में अगर आप ओवर स्पीड में गाड़ी चलाते हैं तो ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करते ही हैं साथ ही साथ आप अपनी जान भी जोखिम में डालते हैं। उदाहरण के तौर पर मान लीजिए आप 90-100 की स्पीड में अपनी गाड़ी को रश कर रहे हैं और अचानक बीच में गड्ढा मिल जाता है, जो बरसात के कारण भरे पानी की वजह से नहीं दिखाई देता है ऐसे में आपकी गाड़ी सीधे उसके अंदर जा सकती है या फिर उसका से टकरा सकती है जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि बरसात के दिनों में धीमी गति से अपनी गाड़ी को चलाएं और रोड के चारों तरफ अपनी नजरें रखें।

    ● डिफॉगर का इस्तेमाल: बरसात के मौसम में गाड़ी के विंडशील्ड पर फॉग जमने की समस्या आम है। जब बाहर का तापमान और गाड़ी के अंदर का तापमान बिल्कुल विपरीत होता है तो गाड़ी की विंडशिल्ड पर वह पूरी तरीके से जम जाता है, जो वाइपर चलाने पर भी नहीं हटता है, ऐसे में गाड़ी के अंदर डिफॉगर फीचर दिया जाता है, जिसको दबाने के बाद और फैन को थोड़ा तेज करने के बाद आप अपनी गाड़ी की विंडशील्ड से सारे फॉग हटा सकते हैं।

    ● वाइपर के ब्लेड: इस मौसम में गाड़ी के वाइपर में लगे ब्लेड को चेंज करवा लें। ब्लेड की एक समय सीमा होती है, जिसे आपको 6 महीने के अंतराल में बदलवाते रहना चाहिए, जिससे गाड़ी के विंडशील्ड को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।

    यह भी पढ़ें :  Jagdalpur: बाढ़ प्रभावित छात्रों के बीच पहुंचा भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ, 60 से अधिक बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

    ● खराब हो चुके टायर: वाहनों के टायर अगर ज्यादा पुरानी हो गई हो या क्षतिग्रस्त हो तो इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है । टायर की सतह पर दरारें या खरोंचें उम्र बढ़ने का संकेत हैं। साइडवॉल फटी हुई या क्षतिग्रस्त हो सकती है। टायर के ट्रेड की गहराई कम होने से सड़क पर पकड़ कम हो सकती है। रबर का कठोर होना भी एक संकेत है कि टायर पुराना हो रहा है। यदि आप किसी भी संदेह में हैं, तो टायर बदलने की सलाह दी जाती है, खासकर यदि टायर 5 साल से अधिक पुराना है। 

    नोट: यातायात के नियमों का पालन करते हुए सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं । खुद भी सुरक्षित रहें और वाहन में सवार लोगों को भी सुरक्षित रखें । सबका जीवन अनमोल है।

    यह भी पढ़ें: घर पर फाँसी के फंदे से लटकती मिली महिला आरक्षक की लाश, केशकाल थाने में थी पदस्थ

    यह भी पढ़ें: थाने में घंटों बैठने के बाद भी पुलिस ने नाबालिग रेप पीड़िता की दर्ज नहीं की F.I.R. ; मायूस होकर घर लौटी और फिर लगा ली फाँसी

    यह भी पढ़ें: रायपुर में चोर गैंग का आतंक : शातिर चोरों ने कारोबारी के मकान में बोला धावा, लाखों के सोने-हीरे के जेवरात लेकर हुए फरार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.