Author: Deepak Sahu
*कई अस्पतालों से निराश होने के बाद कोरबा के इस शख्स ने आयुर्वेद का सहारा लिया और जिसके कारण मात्र 15 दिन में किडनी की बीमारी को मात दे दी। *किडनी रोगियों के लिए उम्मीद की किरण। *मोहम्मद शाहिद की सच्ची कहानी 15 दिन में किडनी रोग से मुक्ति। कोरबा/स्वराज टुडे: चिकित्सा प्रणालियों से निराश हो चुके लोगों के लिए आयुर्वेद एक नई उम्मीद बनकर उभरा है। कोरबा में एक बार फिर आयुर्वेद के चमत्कार ने सबको चौंका दिया है, जहाँ किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रहे एक 65 वर्षीय बुजुर्ग मोहम्मद शाहिद ने मात्र 15 दिनों के आयुर्वेदिक…
उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इस दौरान ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर भी प्लान तैयार किया गया है. लखनऊ/स्वराज टुडे: कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से शुरू हो रही है, जो 9 अगस्त को समाप्त होगी. इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार आते हैं. जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की ओर से बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इसी क्रम में गाजियाबाद में भी ट्रैफिक डायवर्जन की तैयारी है. जिसके तहत दिल्ली-मेरठ रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई…
रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में इस समय मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है, जिसके चलते राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उत्तरी छत्तीसगढ़ और सरगुजा संभाग में मानसून का सबसे अधिक असर देखा जा रहा है, जहां भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। ️लगातार बारिश से बिगड़े हालात राज्य के सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर जिलों में बीते कुछ दिनों से तेज से लेकर मूसलधार बारिश हो रही है। इस कारण कई गांवों का संपर्क मुख्य सड़कों से टूट गया है। ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो…
राजस्थान प्रतापगढ़/स्वराज टुडे: एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने बुधवार को प्रतापगढ़ में गैंगस्टर रोहित गोदारा के सहयोगी गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. छापेमारी कर 14 हथियार और 1860 कारतूस बरामद हुए. इसमें कई ऑटोमैटिक हथियार हैं, कुछ हथियार सरकारी फैक्ट्री में बनने वाले हथियारों जैसे हैं. झालावाड़ के राकेश कुमार और एमपी उज्जैन के सलमान खान से हथियार फैक्ट्री के बारे में जानकारी मिली. सलमान विदेश हथियारों की सप्लाई करता था ADG दिनेश एम.एन. और DIG योगेश यादव के निर्देशन में प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादड़ी क्षेत्र में यह ऑपरेशन चलाया गया. सबसे पहले 28 जून को छोटी…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: गुरुवार देर रात शहर के व्यस्त वीआईपी रोड पर एक नशे में धुत युवक ने तेज रफ्तार स्विफ्ट कार से तांडव मचाते हुए तीन मोटरसाइकिल और एक साइकिल सवार को रौंद दिया। हादसे में 4 से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से लापता एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची भी काफी देर तक नहीं मिल रही थी, लेकिन बाद में घटनास्थल के पास एक नाली में घायल अवस्था में मिली, जिसे अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आरोपी कार चालक CSEB कर्मचारी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय बैडमिंटन स्टार आकर्षी कश्यप ने थाईलैंड ओपन 2025 के अपने पहले मैच में जापान की विश्व की नंबर 37 काओरु सुगियामा को रोमांचक मुकाबले में 21-16, 20-22, 22-20 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। एनटीपीसी-कोरबा की सीएसआर पहल के तहत मिले समर्थन के साथ आकर्षी कश्यप ने तीन तीव्र गेमों तक चले इस मुकाबले में धैर्य, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। यह जीत उनके लिए वर्ल्ड टूर टूर्नामेंट में एक सशक्त शुरूआत का संकेत है। आकर्षी ने कहा कि मैं बैंकॉक में अपना पहला राउंड जीतकर बेहद खुश हूं। यह एक कठिन…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा में हुई बारिश से ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुल गई। आधे-अधूरे कामों के चलते ड्रेनेज सिस्टम बारिश में फेल हो गया। कोरबा नगर पालिक निगम के कई वार्ड औद्योगिक उपक्रमों के अधीन हैं। जहां मूलभूत व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी उपक्रमों की होती है। इसमें शामिल बालको के रिंग रोड शांति नगर मोहल्ले में लबालब पानी भर गया। लोगों का आरोप था कि बालको प्रबंधन की लापरवाही की वजह से वह परेशानी झेल रहे हैं। सूचना मिलते ही महापौर संजू देवी राजपूत मौके पर पहुंच गईं। महारौप ने रिंग रोड में बारिश के दौरान ही…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सावन के महीने में कोरबा की धरती एक बार फिर शिवमय होने जा रही है। शिवभक्तों के हृदय में उत्साह और श्रद्धा का ज्वार उठाने वाली श्री शिव महापुराण कथा अब इंदिरा स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के तत्वावधान में होने वाले इस अद्भुत आयोजन का पूर्व निर्धारित स्थल खैरभावना कनबेरी मैदान था, जिसे भारी वर्षा और वाहनों की आवाजाही में आ रही कठिनाइयों के कारण बदलना पड़ा। यह सात दिवसीय दिव्य आयोजन 12 जुलाई से 18 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक अपने तय समय पर…
नशे में धुत्त आदतन बदमाश बसित सिदार और उसके साथियीं ने दिया वारदात को अंजाम… सारंगढ़/स्वराज टुडे: जिला बनने के बाद आम जनता को उम्मीद थी कि जब पुलिस और प्रशासन से जनता की दूरी कम होगी जिससे अपराध पर अंकुश लगेगा लेकिन इसके विपरीत जिस तरह चाकुबाजी और मारपीट कि घटना हों रही है लोगों के मन में हमेशा दहशत का माहौल घर करने लग गया है। बाज़ार में सरेआम पत्रकार पर हमला मंगलवार को अंचल के घौठला बड़े बाज़ार मे शाम तकरीबन 06 बजे पत्रकार जगन्नाथ बैरागी अपने माताजी एवं भतीजी के साथ बाज़ार गये थे होटल मे…
छत्तीसगढ़ गौरेला पेंड्रा मरवाही/स्वराज टुडे: गौरेला विकासखंड के ग्राम सेमरा में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल को हिंदी माध्यम करने तथा प्राचार्य का स्थानांतरण दूसरी जगह करने के लिए ग्राम सेमरा एवं भदौरा के ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि 4 जुलाई 2025 को विद्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम करेंगे। ग्राम सेमरा के सरपंच तूफान सिंह एवं ग्राम भदौरा के सरपंच वर्षा ओडडे सहित ग्रामीणों द्वारा लगातार मांग के बाद भी आज पर्यन्त तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में भारी आकोश व्यक्त करते हुए दिनांक 04.07.2025 को समय सुबह 9 बजे से…
