छत्तीसगढ़
गौरेला पेंड्रा मरवाही/स्वराज टुडे: मरवाही पत्रकार संघ की बैठक आज वन विभाग मरवाही रेस्ट हाउस में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से योगेंद्र सिंह नहरेल को मरवाही प्रेस क्लब का नवनियुक्त अध्यक्ष घोषित किया गया। यह निर्णय भूतपूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल समाप्त होने के बाद लिया गया।
बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, जिसमें पत्रकार संघ की सदस्यता विस्तार और नए पत्रकारों को जोड़ने पर जोर दिया गया। इसके लिए विधिवत आवेदन और सदस्यता शुल्क के आधार पर नए सदस्यों को शामिल करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पत्रकार हितों और पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर एकता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया।
बैठक में मरवाही पत्रकार संघ के संरक्षक मुरारी लाल रैदास, सचिव राजेंद्र प्रसाद सोनी, संरक्षक वीरेंद्र पांडे, अमित तिवारी, चंद्रसेन पटास्कर, कोषाध्यक्ष श्रीनिवास सुमेर, मीडिया प्रभारी सूरज यादव, पत्रकार सीता पवन बनाफर सहित संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
यह बैठक मरवाही पत्रकार संघ के लिए एक नई दिशा और एकजुटता की भावना को दर्शाती है, जो क्षेत्र में पत्रकारिता को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
यह भी पढ़ें: पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास समेत अनेक गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज
यह भी पढ़ें: रहम खाकर सहारा देने एक विधवा से की थी शादी, लेकिन 7 दिन में ही कर गयी खेला, थाने में छलका पति का दर्द

Editor in Chief

