Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 1 जुलाई 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 1 जुलाई 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 1 जुलाई का राशिफल पंचांग की गणना के अनुसार मिथुन, कर्क और कन्या राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ और लाभदायक रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर सिंह उपरांत कन्या राशि में होने जा रहा है। मित्र राशि में चंद्रमा का गोचर आज बहुत ही शुभ है क्योंकि चंद्रमा और बुध के बीच आज राशि परिवर्तन योग बना है। साथ ही आज गुरु और चंद्रमा के बीच केंद्र योग भी बना है और आज मंगल से दूसरे भाव में चंद्रमा के होने से अनफा नामक शुभ योग भी बना है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

    मेष राशि

    मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन राशि राशि से छठे भाव में चंद्रमा के होने से खर्चीला रहेगा। आपको आज अपने कुछ पेंडिंग बिल और भुगतान करने पड़ सकते हैं। आपको आज वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाकर रखना होगा, जीवनसाथी के साथ आपका किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। काफी समय बाद आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे आप अपने मन की बात कहकर कर हल्का महसूस करेंगे। आपको आज अपना उधार दिया धन वापस मिल सकता है। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर आपको आज धन खर्च करना पड़ सकता है।

    वृषभ राशि

    आज मंगलवार का दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए कुछ मामलों में चुनौतीपूर्ण रहेगा लेकिन आप धैर्य और संयम से आप स्थिति को अनुकूल बनाए रख पाएंगे। वैसे आपको आज भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। परिजनों का भरपूर सहयोग आपको मिलता रहेगा। आप अपने किसी काम में अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं और उनसे आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने कामकाज में कुछ नयापन लाएंगे, जिससे आपको अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। आपके घर में कुछ शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। धर्म कर्म में रुचि रहेगी।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कमाई में वृद्धि वाला रहेगा। आपका पैसा कहीं फंसा है तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप सामाजिक कार्यक्रमों में पूरी रुचि लेंगे जिससे आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। कोई पुरस्कार मिलने से आप प्रसन्न होंगे। परिवार के सदस्य के साथ आप मनोरंजक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। परिजनों के सहयोग से आप किसी नए काम में हाथ आजमाएंगे। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं उन्हें भी आज अच्छा मुनाफा मिलने की पूरी संभावना है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि निवेश करने से पहले सभी पक्षों को समझ लें। आप आज सुख साधनों के साधन प्राप्त करेंगे। तकनीकी ज्ञान का लाभ मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत दिशा-निर्देश जारी, इच्छुक नागरिक 25 अगस्त तक करें आवेदन

    कर्क राशि

    कर्क राशि के लिए आज मंगलवार को सितारे कहते हैं, आज आपके आसपास का माहौल खुशनुमा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक अच्छी खबरें सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको आज भौतिक सुख साधन प्राप्त होगा। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो वह भी आज पूरी हो सकती है। आपका प्रभाव बढेगा। आपका कोई कानूनी काम किसी सरकारी अधिकारी की मदद से पूरा हो सकता है। आज आप अपने मन में चल रही कुछ बातों को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आप समय पर कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे, जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकती है।

    सिंह राशि

    आपकी राशि से आज चंद्रमा दूसरे भाव में हैं अतः आज साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको आज दोस्तों से सहयोग मिलेगा। लेकिन आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी पर भी बहुत सोच समझकर भरोसा करना चाहिए। अगर आपने जल्दबाजी में कोई फैसला लिया तो यह आपके लिए मुसीबत बन सकता है। आज आप अपने माता-पिता को यात्रा पर ले जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपसी सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा। आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी होगी।​

    कन्या राशि

    कन्या राशि के लिए आज चंद्रमा का गोचर शुभ होगा। आपको आज बुद्धि कौशल का लाभ मिलेाग। दोस्तों से सहयोग पाएंगे। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव दिखेगा। बिजनेस में आज कमाई का अच्छा संयोग बन सकता है। आज आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। अगर आपका कोई महत्वपूर्ण काम अटका हुआ है तो वह आज पूरा हो सकता है। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। लेकिन बच्चों को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।
    आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें।

    यह भी पढ़ें :  Korba: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का समापन

    तुला राशि

    तुला राशि के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा लेकिन आपको आज कुछ महत्वपूर्ण काम भी निपटाने होंगे। बिजनेस में आपको आज कुछ उलझन का सामना करना होगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले जातको को आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है। आपको आज दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। मनपसंद भोजन मिलने की खुशी होगी। जीवनसाथी से सहयोग और प्रेम प्राप्त कर पाएगे। आपको आज वाणी को संयमित रखना होगा।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज का दिन आपके लिए मिश्रित रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों पर आज अधिक दबाव रहेगा जिससे मानसिक परेशानी बढेगी। एक साथ कई काम मिलने से आपकी चिंता बढ़ेगी, लेकिन बेहतर प्रबंधन और प्लानिंग से स्थिति को संभल पाएंगे। दोस्तों और सहकर्मियों सहयोग प्राप्त कर पाएगे। विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कुछ बिल भी पुराने लेनदेन को चुकाने में सफल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज किसी बात को लेकर कहासुनी संभव है, आवेश में आने से बचें।

    धनु राशि

    धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। लव लाइफ में आज आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक दिन बिताएंगे। भाइयों के साथ किसी बात को लेकर तनाव और गलतफहमी होने की आशंका है, रिश्ते में सच्चाई और तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी कारोबार की बात करें तो आज आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं को परास्त कर पाएंगे। आपको कोई जटिल और कठिन काम आज पूरा हो पाएगा। आपको आज दोस्तों के साथ वक्त बिताने और कहीं घूमने का भी मौका मिल सकता है। आप अपनी कुछ व्यावसायिक योजनाओं को फिर से शुरू कर सकते हैं।​

    मकर राशि

    मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रियता का लाभ मिलेगा। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा और कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। यदि आज आपके किसी मित्र के साथ कोई विवाद उत्पन्न होता है तो एक-दूसरे के साथ धैर्य से काम लें और बातचीत से स्थिति को संभालने का प्रयास करें तो अच्छा रहेगा। आज आपको कोई भी बात मन में नहीं रखनी है, घर के बड़ों का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा इसलिए समस्या पर परिवार के सदस्यों से विचार कर सकते हैं। लव लाइफ में आज प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। आपके मन में नौकरी में बदलाव और कुछ नया करने का विचार आ सकता है।

    यह भी पढ़ें :  पहली बार मीडिया के सामने आई पीएम को गाली देने वाली रुचिका सिंह की माँ, कहा - मेरी बेटी से गलती हुई....अब मिल रही रेप की धमकियाँ; समाज की मानसिकता पर खड़े किए सवाल

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लिए आज चंद्रमा का गोचर अनुकूल रहेगा। ऐस में आज माहौल खुशनुमा रहने वाला है। जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग मिलता नजर आ रहा है। दोस्तों से भी आज आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे हैं। अधिक तला-भुना भोजन करने से बचना चाहिए, अन्यथा पेट दर्द जैसी समस्या आपको परेशान कर सकती है। बिजनेस करने वाले लोग अपने पार्टनर के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस और काम के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी।

    मीन राशि

    मीन राशि के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल कहा जा सकता है। किसी कठिन कार्य के संपन्न होने से आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। अगर आप कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं तो वह भी आज पूरा हो सकता है। यदि किसी बात को लेकर पारिवारिक रिश्तों में तनाव है तो आप उसे सुलझाने में सफल रहेंगे। आप आज भविष्य के लिए कुछ निवेश कर सकते हैं। आपको कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी किसी के साथ साझा करने से बचना होगा, अन्यथा वह बाद में आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आपको आज प्रबंधन क्षमता और शोध कार्य में विशेष सफलता मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें: वास्तु टिप्स: भूलकर भी दक्षिण दिशा में न करें ये गलतियां, परेशानी का बन सकते हैं कारण

    यह भी पढ़ें: मकान बनाते समय दिशाओं का ध्यान रखना है बेहद जरूरी, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

    यह भी पढ़ें: बिना पैसे खर्च किए ऐसे ठीक करें अपने घर का वास्तु दोष, बनी रहेगी सुख-शांति

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026

    व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग – अशोक मोदी

    August 10, 2026

    स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान तेज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले—जनता की जेब पर बोझ डालने वाली बिजली नीति का कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,824 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,474 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,170 Views
    Don't Miss

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    प्रदेश अध्यक्ष वसीम चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से समाज हित में शीघ्र निर्णय लेने…

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.