पत्रकार सुरक्षा, निर्भीक पत्रकारिता और जनपक्षीय पत्रकारिता की आवाज़ को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
छत्तीसगढ़
बिलासपुर/स्वराज टुडे: अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक सोशल मीडिया गतिविधियाँ पूर्व से ही जारी हैं। संगठन के आधिकारिक Facebook पेज के माध्यम से संगठन की गतिविधियों एवं पत्रकार सुरक्षा से जुड़े विषयों को लगातार सामने रखा जा रहा है।
अब संगठन की डिजिटल उपस्थिति को और अधिक व्यवस्थित एवं व्यापक बनाते हुए Instagram, X और Telegram सहित प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक उपस्थिति को सक्रिय एवं व्यवस्थित किया गया है।
इन आधिकारिक माध्यमों के जरिए ABPSS की प्रेस विज्ञप्तियाँ, संगठनात्मक गतिविधियाँ, बैठकें, निर्णय, अभियान तथा पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, स्वतंत्रता और अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषय देशभर के पत्रकार साथियों एवं आमजन तक पहुँचाए जाएंगे।
ABPSS का उद्देश्य सोशल मीडिया पर केवल उपस्थिति दर्ज कराना नहीं, बल्कि पत्रकारों की आवाज़ को संगठित, मजबूत और राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी बनाना है।
संगठन से संबंधित प्रमाणिक जानकारी के लिए सभी पत्रकार साथियों, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं शुभचिंतकों से अपील है कि वे ABPSS के आधिकारिक सोशल मीडिया माध्यमों एवं आधिकारिक ई-मेल से प्राप्त सूचनाओं को ही प्रमाणिक मानें तथा संगठन की आधिकारिक पोस्ट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ।
ABPSS के आधिकारिक डिजिटल माध्यम
🔵 Facebook: ABPSSOfficial
📸 Instagram: @abpssofficial
𝕏 X: @abpssofficial
✈️ Telegram: @ABPSSOfficial
🌐 Website: www.abpss.co.in
📧 Official E-mail: [email protected]
हमारा संकल्प
पत्रकार सुरक्षित — जनता सुरक्षित — लोकतंत्र सुरक्षित।
“पत्रकार… एक जाति, एक धर्म, एक रास्ता, एक परिवार।”

Editor in Chief





