Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान तेज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले—जनता की जेब पर बोझ डालने वाली बिजली नीति का कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध
    Featured

    स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान तेज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले—जनता की जेब पर बोझ डालने वाली बिजली नीति का कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260810 WA0097
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    • जिला कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों को वितरित किए गए प्रपत्र, जनता से मांगी जाएगी बिजली बिल एवं स्मार्ट मीटर संबंधी जानकारी

    कोरबा/स्वराज टुडे:  बिजली के बढ़ते टैरिफ, स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि तथा बिजली कटौती की समस्या को लेकर कांग्रेस ने अपना जनअभियान और तेज कर दिया है। इसी क्रम में आज जिला कांग्रेस कार्यालय, टी.पी. नगर, कोरबा में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की उपस्थिति में पार्टी के सभी पदाधिकारियों को प्रपत्र वितरित किए गए। इन प्रपत्रों को व्यापक रूप से आम जनता तक पहुंचाकर उपभोक्ताओं से बिजली बिल, स्मार्ट मीटर एवं बिजली दरों में वृद्धि से संबंधित वास्तविक जानकारी प्राप्त की जाएगी। प्राप्त जानकारी को संकलित कर कांग्रेस कार्यालय में जमा कराया जाएगा।
    इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से 400 यूनिट प्रतिमाह तक हाफ बिजली बिल की योजना लागू की गई थी। इससे लाखों परिवारों को सीधे आर्थिक राहत मिलती थी।

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद बिजली की दरों में दो बार वृद्धि कर आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला, वहीं कांग्रेस शासन की 400 यूनिट तक आधे बिल की योजना को समाप्त कर दिया गया। जनता के व्यापक विरोध और कांग्रेस के आंदोलन के बाद सरकार ने केवल 100 यूनिट तक आधे बिल की व्यवस्था की है, जो प्रदेश की जनता के साथ न्याय नहीं है।

    श्री अग्रवाल ने कहा कि बिजली उत्पादन के मामले में कोरबा को प्रदेश की ऊर्जाधानी कहा जाता है, लेकिन दुर्भाग्य यह है कि इसी कोरबा की जनता को आज भी कई-कई घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में 4 से 5 घंटे तक बिजली बंद रहना आम बात हो गई है। जब कोरबा प्रदेश का प्रमुख विद्युत उत्पादन केंद्र है, तो यहां के नागरिकों को निर्बाध बिजली आपूर्ति क्यों नहीं मिल पा रही है, यह सरकार और बिजली विभाग से जवाब मांगने वाला गंभीर प्रश्न है।

    यह भी पढ़ें :  युक्तियुक्तकरण बना मजाक! आदेश के बाद भी नहीं छूटा अटैचमेंट, शिक्षा विभाग को दिखा रहे ठेंगा...

    पूर्व मंत्री ने कहा कि उनके कार्यकाल में कोरबा की विद्युत वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अनेक पुराने एवं कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों को बदलकर नए और अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर स्थापित कराए गए थे। साथ ही बिजली संबंधी समस्याओं का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने के लिए कोरबा में स्टोर-कम-यार्ड की व्यवस्था भी शुरू कराई गई थी, ताकि आवश्यक सामग्री उपलब्ध रहने से खराबी आने पर उसका शीघ्र समाधान किया जा सके।

    उन्होंने कहा कि आज सरकार स्मार्ट मीटर को आधुनिक व्यवस्था बताकर लागू कर रही है, लेकिन बड़ी संख्या में उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि की शिकायत कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को केवल यह कहकर जिम्मेदारी से नहीं बचना चाहिए कि स्मार्ट मीटर में कोई समस्या नहीं है। यदि मीटर सही हैं तो बढ़े हुए बिलों का वास्तविक कारण क्या है? बिजली की दरों में वृद्धि का आधार क्या है? फिक्स चार्ज, ऊर्जा शुल्क एवं अन्य शुल्कों में कितना परिवर्तन किया गया है? आम उपभोक्ता पर अतिरिक्त आर्थिक भार क्यों डाला जा रहा है? इन सभी सवालों का स्पष्ट और तथ्यात्मक जवाब सरकार को जनता के सामने देना चाहिए।

    श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस इस पूरे मामले को केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि आम जनता की जेब और अधिकार से जुड़ा गंभीर जनहित का विषय मानती है। इसी उद्देश्य से पार्टी पदाधिकारियों को प्रपत्र दिए गए हैं, जिसके माध्यम से प्रत्येक क्षेत्र में जाकर उपभोक्ताओं से वास्तविक जानकारी जुटाई जाएगी। कितने उपभोक्ताओं के बिलों में वृद्धि हुई, स्मार्ट मीटर लगने के बाद खपत एवं बिल में क्या अंतर आया, बिजली कटौती कितनी हो रही है और बिजली दरों में वृद्धि से परिवारों पर कितना अतिरिक्त बोझ पड़ा है—इन सभी तथ्यों को एकत्रित किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि जनता से प्राप्त तथ्यों के आधार पर कांग्रेस सरकार को विस्तृत ज्ञापन सौंपेगी और बिजली दरों में की गई वृद्धि, स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों तथा बिजली कटौती की समस्या के निराकरण की मांग करेगी। यदि सरकार ने जनभावनाओं और उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया तथा उचित समाधान नहीं किया, तो कांग्रेस बड़े जनआंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होगी।
    श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य किसी व्यवस्था का विरोध मात्र करना नहीं, बल्कि जनता को राहत दिलाना और प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को जवाबदेह एवं पारदर्शी बनाना है। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर उपभोक्ताओं की समस्याएं दर्ज करें और अधिक से अधिक लोगों को इस जनअभियान से जोड़ें।

    यह भी पढ़ें :  बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    कार्यक्रम में शहर जिलाध्यक्ष मुकेश राठौर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनोज चौहान, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व निगम सभापति श्यामसुंदर सोनी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष (शहर) कुसुम द्विवेदी, पूर्व शहर जिलाध्यक्ष सपना चौहान, ब्लाक अध्यक्ष पालूराम साहू, ए.डी.जोशी, बसंत चंद्रा, मंडल अध्यक्ष जवाहर निर्मलकर, मनीष शर्मा, प्रदीप जायसवाल, पार्षद रवि सिंह चंदेल, सुखसागर निर्मलकर, सुभाष राठौर, नारायण लाल कुर्रे के साथ ही अर्चना उपाध्याय, रेखा त्रिपाठी, सुधीर जैन, मस्तूल सिंह कँवर,सांता मंडावे, एफ.डी.मानिकपुरी, रामगोपाल यादव, महेंद्र थवाईत, देवीदयाल तिवारी, रवि खूंटे, हिमांशु सिंह, मुन्ना खान, गणेश दस महंत, पुष्पा पात्रे, ग्रेडिंन गैलियर, एहसान अली, चन्द्रकुमार पाण्डेय, निर्मलकुमार साहू, लीलूराम केवंत, पतंग कुमार केवट, पवन चौहान, जीवन चौहान, संजय कँवर, संजय पटेल, मुस्लिम खान, समसुद्दीन, हरनारायण राठोर, सुखनंदन सिंह सोनकर, ज्योतिदास दीवान, धनराज साह, कुंजबिहारी साहू, चालेस्वर सिंह, हरवेन्द्र सिंह, मनोज सिंह राठौर, संगीता श्रीवास, लक्ष्मी महंत, सुभद्रा सिंह सहित जिला कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल तथा विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठों व विभागों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें:अंधे कत्ल का 48 घंटे के भीतर खुलासा, थाना कटघोरा क्षेत्र में जली हुई महिला की पहचान कर हत्या की गुत्थी सुलझाई, घटना में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

    यह भी पढ़ें:40 मासूमों की 200 अश्लील वीडियो, 4 साल से हो रही थी हैवानियत, महाराष्ट्र में चेतन कोली का खौफनाक कांड, मोबाइल देखते ही उड़े पुलिस के होश

    यह भी पढ़ें:Raipur: चरित्र शंका को लेकर लिव इन पार्टनर ने कर दी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, आरोपी 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें :  अरबपति बीजेपी विधायक 'भिखारी' बन दर-दर भटके, दुनिया से मिला ये 'ज्ञान'

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026

    RTO चालान के नाम पर WhatsApp से APK फाइल भेजकर साइबर ठगी का प्रयास, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने SP से की कार्रवाई की मांग

    September 16, 2026

    पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    September 16, 2026

    गुजरात के वैज्ञानिकों ने कर दिया कमाल, अब भारत भी बना सकेगा अपना ‘आर्टिफिशियल सन’ ! सबसे पहले चीन को मिली थी ये उपलब्धि

    September 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,938 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: हिंदू नारायणी सेना के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल और उनकी टीम के पंडित…

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026

    RTO चालान के नाम पर WhatsApp से APK फाइल भेजकर साइबर ठगी का प्रयास, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने SP से की कार्रवाई की मांग

    September 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.