Author: Deepak Sahu
हरियाणा चरखी दादरी/स्वराज टुडे: चरखी दादरी जिले के गांव महराणा में मुस्लिम युवक व हिंदू युवती द्वारा निकाह करने के मामले में ग्रामीणों में रोष बरकरार है। रविवार को गांव पातुवास में तीन गांवों खेड़ी सनवाल, महराणा और पातुवास के ग्रामीणों की संयुक्त रूप से पंचायत का आयोजन किया गया। तनाव को देखते हुए गाँव के आसपास पुलिस बल रही तैनात करीब 4 घंटे तक चली पंचायत में मीडिया, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दूर रखा गया। वहीं निर्णय लिया कि तीनों गांव में युवक शाहीद के परिवार से कोई सामाजिक रिश्ता नहीं रखा जाएगा। मामले को देखते हुए गांव…
मुंबई/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र में पिछले कुछ समय से मराठी बनाम हिंदी का मुद्दा गर्माया हुआ है। महाराष्ट्र में कई जगहों पर मराठी ना बोलने पर विवाद होने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। अब मराठी बनाम हिंदी का मुद्दा लोकल ट्रेनों तक भी पहुंच गया है। दरअसल, सेंट्रल लाइन की एक लोकल ट्रेन के लेडीज कोच में मराठी और हिंदी को लेकर महिलाओं के बीच जबरदस्त बहस हो गई। बहस तो सीट को लेकर शुरू हुूई थी लेकिन बाद में भाषा विवाद में बदल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ‘हमारे…
○ एमजेएम हॉस्पिटल का उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया उद्घाटन ○ शहर को मिला अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल कोरबा/स्वराज टुडे: शहर और जिले की जनता को अपना ‘एम्स’ जैसा पहला किफायती और हाईटेक हॉस्पिटल मीना जैन मेमोरियल (एमजेएम) हॉस्पिटल मिल गया है। एमजेएम हॉस्पिटल का रविवार को भव्य उद्घाटन पूज्य गुरुमाता 105 आर्यिका श्री अखंडमती माताजी एवं अभेदमती माताजी के पावन सान्निध्य में, मुख्य अतिथि अरुण साव (उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) ने किया। समारोह की अध्यक्षता लखनलाल देवांगन (वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम मंत्री) ने की। विशिष्ट अतिथि श्रीमती संजू देवी राजपूत (महापौर, नगर पालिक निगम, कोरबा) रहीं। नया बस स्टैंड, विशाल मेगामार्ट…
मध्यप्रदेश मंदसौर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में भाजपा नेता श्यामलाल धाकड़ की हत्या से सनसनी फैल गई है। श्यामलाल धाकड़ भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष थे। शुक्रवार की सुबह उनकी लाश मकान की दूसरी मंजिल पर बरामद हुई। मामला मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाने के गांव हिंगोरिया बड़ा का है। जानकारी के मुताबिक रात में धाकड़ अपने कमरे में अकेले ही सोए थे। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का विधानसभा क्षेत्र होने से उन्होंने भी मामले में जल्द ही हत्यारों को पकड़ने को कहा। एसपी अभिषेक आनंद व एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। स्वजनों और…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ. सुनील कालड़ा, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गए हैं। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों उन्हें इसका प्रमाण पत्र सौंपा गया। डॉ कालड़ा पहले भी दो बार बना चुके हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड डॉ. कालड़ा पूर्व में भी दो बार 2017 एवं 2010 में वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुके हैं। अब उन्होंने 210 ट्रांसजेंडर व्यक्तियों का लिंग परिवर्तन करने के लिए नि:शुल्क सर्जरी करने का रिकॉर्ड बनाया है। इसके लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने उनसे सभी सर्जरी…
छत्तीसगढ़ सुकमा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में अंधविश्वास ने दो लोगो की जान ले ली. युवती बहुत दिनों से बीमार थी और झाड़-फूंक करने के लिए सुकमा आई हुई थी. पूजा करने के बाद उफनते नदी में डुबकी मारने नदी में उतरी और तेज बहाव का शिकार हो गई. युवती को बैगा पुजारी बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा लेकिन दोनों तेज बहाव में बहकर डूब गए. यह हादसा शनिवार हुआ. शबरी नदी में डुबकी लगाने के दौरान अचानक बैलेंस बिगड़ा और युवती तेज बहाव में बहने लगी. इस तरह से देखते ही देखते युवती और बचाने वाला…
पश्चिम बंगाल कोलकाता/स्वराज टुडे: कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक होटल से नौ करोड़ रुपये मूल्य के जाली नोट बरामद हुए हैं। अधिकांश जाली नोट 500-500 रुपये के हैं। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके नाम सिराजुद्दीन मोल्ला और देबब्रत चक्रवर्ती हैं। सिराजुद्दीन के पास से दो आधार कार्ड भी मिले हैं। जाली नोट का पता एक स्थानीय दुकान से सामान खरीदने के दौरान चला। दुकानदार को नोट देखकर शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। फिर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और होटल…
उत्तरप्रदेश मिर्जापुर/स्वराज टुडे: रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के प्लेटफार्म नंबर एक पर बुकिंग कार्यालय के पास शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर सीआरपीएफ जवान और कांवड़ियों में विवाद हुआ। विवाद के बाद कांवड़ियों ने लात-घुसों से सीआरपीएफ जवान की पिटाई कर दी। घटना के वक़्त सीआरपीएफ जवान का पुत्र मौके पर मौजूद था लेकिन कावड़ियों को उस पर कोई दया नहीं आई। ये है पूरा मामला देहात कोतवाली के खुटहां निवासी सीआरपीएफ जवान गौतम अपने पुत्र और साथी के साथ शुक्रवार की सुबह रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पहुंचे। वह ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से जाने वाले थे। उनकी तैनाती मणिपुर में है। सुबह…
छत्तीसगढ़ रायगढ़-तमनार/स्वराज टुडे: जिले में सामाजिक बुराइयों पर लगाम कसने के दावे जितने बुलंद किए जा रहे हैं, तमनार थाना क्षेत्र में उतनी ही तेजी से कानून की धज्जियाँ उड़ रही हैं। ढोलनारा, सराईडीपा, चिर्रामुड़ा, टांगरघाट, बासनपाली, बरकसपाली जैसे गांवों में इन दिनों ‘खुड़खुड़िया जुआ’ का फड़ सरेआम सजाया जा रहा है, वो भी पुलिस की नाक के नीचे और आरक्षक की कथित सरपरस्ती में संचालित हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, हर मेले में जुआ खिलाने के एवज में तमनार थाना के एक आरक्षक द्वारा 40 से 60 हजार रुपये की वसूली की जा रही है। बदले में जुआरियों…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा रिसदा चौक से लालघाट चेक पोस्ट तक ड्रेनेज सुधार कार्य के दौरान 21 जुलाई से 24 जुलाई तक सड़क मार्ग अवरूद्ध रहेगा। कार्यस्थल पर किसी भी अप्रिय घटना से बचाव हेतु पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए ड्रेनेज कार्य के चलते मार्ग अस्थायी रूप से बाधित होगा। जिला परिवहन, कोरबा की अनुमति अनुसार मार्ग पर चलने वाले छोटे-बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। बालको प्रबंधन ने आश्वस्त किया है कि सभी शर्तों का पालन करते हुए ड्रेनेज सुधार कार्य समयबद्ध एवं सुरक्षित रूप से पूरा किया जाएगा…
