Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कथित रिश्वतखोर आरक्षक की सरपरस्ती में बेखौफ चल रहा खुड़खुड़िया जुआ, रोज़ सैकड़ो लोग लगा रहे लाखों के दांव, प्रशासन बेखबर….
    Featured

    कथित रिश्वतखोर आरक्षक की सरपरस्ती में बेखौफ चल रहा खुड़खुड़िया जुआ, रोज़ सैकड़ो लोग लगा रहे लाखों के दांव, प्रशासन बेखबर….

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250719 WA0021
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायगढ़-तमनार/स्वराज टुडे: जिले में सामाजिक बुराइयों पर लगाम कसने के दावे जितने बुलंद किए जा रहे हैं, तमनार थाना क्षेत्र में उतनी ही तेजी से कानून की धज्जियाँ उड़ रही हैं। ढोलनारा, सराईडीपा, चिर्रामुड़ा, टांगरघाट, बासनपाली, बरकसपाली जैसे गांवों में इन दिनों ‘खुड़खुड़िया जुआ’ का फड़ सरेआम सजाया जा रहा है, वो भी पुलिस की नाक के नीचे और आरक्षक की कथित सरपरस्ती में संचालित हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, हर मेले में जुआ खिलाने के एवज में तमनार थाना के एक आरक्षक द्वारा 40 से 60 हजार रुपये की वसूली की जा रही है। बदले में जुआरियों को ‘सुरक्षित माहौल’ मुहैया कराया जाता है, जहाँ प्लास्टिक के तंबू तनते हैं, दरी बिछती है, और लाखों के दांव पर हर रात महफिल सजती है।

    यह शर्मनाक स्थिति तब है जब जिले के पुलिस अधीक्षक सामाजिक बुराइयों के खिलाफ कड़ा अभियान चला रहे हैं। लेकिन स्थानीय थाना प्रभारी और मातहत कर्मचारी कप्तान की नीतियों की खुलकर धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। तमनार थाना क्षेत्र मानो ‘खुड़खुड़िया मेला जोन’ बन गया है जहाँ जुआ और आरक्षक की गठजोड़ से कानून खुद सवालों के घेरे में है। जिले की सायबर सेल और अन्य विशेष टीमें जहां अंतरराज्यीय गिरोहों तक को पकड़ रही हैं, वहीं सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम जुआ चलना और प्रशासन की अनदेखी संदेहास्पद है। क्या पुलिस की पैनी नजर केवल सोशल मीडिया पोस्टों पर ही है? क्या ग्रामीण क्षेत्रों में फैलती यह सामाजिक बुराई कप्तान की प्राथमिकताओं में नहीं ?

    अगर यह सब कुछ आरक्षक की मिलीभगत से हो रहा है, तो यह न केवल विभागीय भ्रष्टाचार का जीवंत उदाहरण है, बल्कि आम जनता के भरोसे के साथ खुला विश्वासघात भी है। अब देखना यह है कि कप्तान इस ‘खुड़खुड़िया गठजोड़’ पर कब तक चुप रहते हैं, या फिर कोई कठोर कदम उठाकर भ्रष्ट तंत्र में हलचल लाते हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन जनजागरण अभियान का शुभारंभ, 200 से अधिक लोगों ने लिया संकल्प

    यह भी पढ़ें: जन्म के दूसरे दिन नवजात की मौत, शव को सीने से लगाई फिर माँ ने भी तोड़ दिया दम, घर में मचा कोहराम

    यह भी पढ़ें: स्पा सेंटर में गंदा खेल! कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस, आपत्तिजनक स्थिति में मिले कपल

    यह भी पढ़ें: अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहा था खूंखार अपराधी, फिर दोस्त ने ही अस्पताल में घुसकर करवा दिया कत्ल ! पढ़िए पूरी खबर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026

    मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    August 9, 2026

    पू्र्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, जेन-Z के लिए कह डाली ये बात

    August 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,474 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    🚔 *सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार* 🔹…

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.