Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

    September 25, 2026

    चेक बाउंस मामले में अपील खारिज, 6 माह की सश्रम कारावास की सजा बरकरार, तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नन्दे के न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला

    September 25, 2026

    राशिफल 25 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहा था खूंखार अपराधी, फिर दोस्त ने ही अस्पताल में घुसकर करवा दिया कत्ल ! पढ़िए पूरी खबर
    Featured

    अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहा था खूंखार अपराधी, फिर दोस्त ने ही अस्पताल में घुसकर करवा दिया कत्ल ! पढ़िए पूरी खबर

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    1280x720 134357 chandan mishra
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    पटना/स्वराज टुडे: राजधानी पटना के मशहूर पारस अस्पताल में पांच लोग बेखौफ होकर घुसते हैं. दूसरी मंजिल पर बने कमरा नंबर 209 के सामने पहुंचकर पिस्टल में गोलियां लोड करते हैं और फिर कमरे में मौजूद मरीज को मारकर बड़े इत्मिनान से फरार हो जाते हैं.

    पता चलता है कि जिसे गोलियां मारी गईं हैं वो भी कोई सामान्य आदमी नहीं है बल्कि बक्सर का खूंखार अपराधी चंदनमिश्रा है, जिस पर दर्जनों हत्याओं के आरोप हैं और उसे हत्या के जुर्म में उम्रकैद तक की सजा हो चुकी है.

    तब ये भी पता चलता है कि ये हत्या चंदन के ही पुराने साथी शेरू ने करवाई है जो एक वक्त में उसके जुर्म का साझीदार था और पिछले दिनों दोनों के रास्ते इस कदर अलग हुए थे कि दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए थे. तो क्या है कहानी बक्सर के शेरू-चंदन की, कैसे हुई दोस्ती, किन बड़ी वारदात में शामिल थे ये दोनों शातिर अपराधी, कैसे इनकी दोस्ती दुश्मनी में बदल गई और अब आखिर ऐसा क्या हुआ कि शेरू ने चंदन की जान ले ली, सब बताएंगे विस्तार से.

    क्रिकेट खेलने के दौरान ही दोनों की हुई थी दोस्ती

    बिहार के बक्सर जिले का एक गांव है सेमरी जो एक बड़ा गांव है. शेरू वहीं का रहने वाला है. उसका असली नाम है ओंकार नाथ सिंह है. चंदन मिश्रा भी सिमरी के पड़ोसी गांव सोनबरसा का रहने वाला था. दोनों क्रिकेट के शौकीन थे और क्रिकेट खेलने के दौरान ही दोनों की दोस्ती भी हुई थी. ये दोस्ती कितनी गाढ़ी थी इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि साल 2009 में क्रिकेट खेलते वक्त जब अनिल सिंह से इनका विवाद हो गया तो दोनों ने मिलकर अनिल सिंह की हत्या कर दी. दोनों को जेल हुई.

    यह भी पढ़ें :  50,000 में तय हुआ 'डायन नचाने' का सौदा...झारखंड से बुलाई गईं 3 भगतन हिरासत में, गया में 15 लोगों पर FIR दर्ज

    बाहर आए तो पूरी तरह से अपराधी बन गए

    दोनों नाबालिग थे तो जल्द ही रिहा भी हो गए. लेकिन बाल सुधार गृह में इनको अपराधी बनने की ट्रेनिंग मिल गई और जब ये बाहर आए तो पूरी तरह से अपराधी बन गए. इन्होंने बाकायदा अपना गिरोह बनाया और फिर रंगदारी मांगने का सिलसिला शुरू हो गया. पैसे आते गए, नए-नए लड़के जुड़ते गए, हथियार आते गए और इस गैंग ने बक्सर और उसके आस-पास के इलाके में अपना आतंक कायम कर लिया.

    2011 में की कुल 6 हत्याएं की

    अकेले साल 2011 में ही इन गैंग ने कुल 6 हत्याएं कीं, जिनमें मार्च 2011 में हुई मोहम्मद नौशाद की हत्या, अप्रैल 2011 में हुई भरत राय की हत्या, मई 2011 में हुई जेल के क्लर्क हैदर अली की हत्या, जुलाई 2011 में हुई शिवजी खरवार और मोहम्मद निजामुद्दीन की हत्या और अगस्त 2011 में हुई चूना व्यापारी राजेंद्र केसरी की हत्या शामिल है.

    रंगदारी देने से इनकार करने पर हुई थी हत्या

    राजेंद्र केसरी की हत्या 21 अगस्त 2011 को हुई थी. और वजह सिर्फ ये थी कि राजेंद्र केसरी ने रंगदारी देने से इन्कार कर दिया था. इस हत्या से ठीक एक दिन पहले 20 अगस्त को चंदन ने ऐलान किया था कि राजेंद्र केसरी को कल मारूंगा. और चंदन ने ऐसा ही किया भी. उसने बाकायदा एलान करके राजेंद्र केसरी की हत्या कर दी. ये काम चंदन और शेरू ने मिलकर अंजाम दिया था. लेकिन इसी हत्याकांड के बाद दोनों दोस्तों के बीच पैसे को लेकर अनबन हो गई. बताने वाले बताते हैं कि इसने जातिगत समीकरण भी थे, जिसने दोनों अपराधियों को अलग कर दिया और फिर दोनों के जातिगत समीकरणों के आधार पर अलग-अलग गैंग बना लिए.

    यह भी पढ़ें :  Sakti: सक्ती पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास अलग-अलग फड़ लगाकर काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार

    राजेंद्र केसरी हत्याकांड में दोनों को हो गई सजा

    यही वो हत्याकांड था, जिसमें शेरू और चंदन दोनों गिरफ्तार भी हुए. और इनकी गिरफ्तारी हुई थी कोलकाता से. क्योंकि दोनों राजेंद्र केसरी की हत्या करके कोलकाता भाग गए थे. बक्सर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. बक्सर से उन्हें पहले भागलपुरऔर फिर पटना के बेऊर जेल शिफ्ट कर दिया गया. जेल में रहने के दौरान भी दोनों का आतंक कायम रहा और वो हत्याएं करवाते रहे. इस दौरान राजेंद्र केसरी हत्याकांड में दोनों को सजा हो गई.

    शेरू अब भी है जेल में

    इस हत्याकांड में शेरू को फांसी हुई जबकि चंदन को उम्रकैद की सजा हुई थी. जब जज चंदन को उम्रकैद की सजा सुना रहे थे तो चंदन ने कोर्ट में मौजूद पुलिस वाले का हथियार छीनकर उसे गोली मार दी और हत्या कर वो फरार हो गया. आरा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर फिर से जेल भेज दिया. वहीं शेरू की फांसी की सजा भी हाईकोर्ट ने उम्रकैद में तब्दील कर दी. शेरू अब भी जेल में है और चंदन भी जेल में ही था.

    वो इलाज के लिए पैरोल पर बाहर आया था. उसे पाइल्स था, जिसका ऑपरेशन हुआ था. 18 जुलाई को उसकी पेरोल खत्म हो रही थी.

    16 जुलाई को ही शूटर सेल गठन करने का किया था ऐलान

    लेकिन उससे पहले ही 17 जुलाई को दोस्त से दुश्मन बने शेरू गैंग के पांच लोगो ने अस्पताल के अंदर घुसकर चंदन की हत्या कर दी और फरार हो गए. इससे पहले भी आरा के तनिष्क शोरूम में जो 25 करोड़ रुपये की डकैती हुई थी, उसका आरोपी भी यही शेरू गैंग था. अब इस हत्याकांड की जांच के लिए एसटीएफ लगी हुई है. अपराधियों के चेहरे सीसीटीवी में कैद हैं, तो पुलिस को शिनाख्त करने में शायद ही कोई दिक्कत हो. लेकिन सबसे बड़ा सवाल बिहार पुलिस के इकबाल पर है, जिसने अपना दबदबा बनाए रखने के लिए 16 जुलाई को ही शूटर सेल गठन करने का ऐलान किया था.

    यह भी पढ़ें :  अलग-अलग मामलों में पत्नी प्रताड़ित दो पति पहुंचे पुलिस थाने, लगाई न्याय की गुहार, जान की मांगी सुरक्षा

    इस ऐलान के 24 घंटे भी नहीं बीते कि पांच-पांच शूटरों ने अस्पताल में दाखिल होकर दूसरे बड़े शूटर की हत्या कर दी और फरार हो गए. अब एडीजी कह रहे हैं कि बिहार में मई, जून और जुलाई में तो हत्याएं होती ही हैं. जब एडीजी का ही ये बयान है, तो आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि बिहार में कितनी बहार है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शासन में गुंडे मवालियों और शूटरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है..  तभी तो पप्पू यादव अब बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रहे हैं.

    अब बिहार में राष्ट्रपति शासन तो लगने से रहा. और एडीजी कह ही रहे हैं कि मई, जून, जुलाई में हत्याएं होती हैं. जुलाई में अब भी 10 दिन से ज्यादा का वक्त बचा है तो क्या बिहार एक बार फिर और ज्यादा हत्याओं के लिए तैयार है.

    यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, बेटी भी फंसी

    यह भी पढ़ें:राजमहल में हमले के मुख्य आरोपियों को कोर्ट से नहीं मिल रही है राहत, जमानत के लिए मार रहे है हाथ पैर फिर भी सबकी ज़मानत हुई ख़ारिज

    यह भी पढ़ें:अपनी ही बेटी के आगे हाथ जोड़कर इज्जत की भीख मांगते रहे पिता, लेकिन माता-पिता की परवरिश के आगे भारी पड़ा ‘इश्क’

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

    September 25, 2026

    चेक बाउंस मामले में अपील खारिज, 6 माह की सश्रम कारावास की सजा बरकरार, तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नन्दे के न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला

    September 25, 2026

    राशिफल 25 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 25, 2026

    ‘मेरी बेटी जैसे गिड़गिड़ाई; वैसे ही बदमाश भी गिड़गिड़ाएं’, जमुई कांड की नाबालिग पीड़िता की मां का CM के सामने छलका दर्द

    September 25, 2026

    50,000 में तय हुआ ‘डायन नचाने’ का सौदा…झारखंड से बुलाई गईं 3 भगतन हिरासत में, गया में 15 लोगों पर FIR दर्ज

    September 25, 2026

    Sakti: सक्ती पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास अलग-अलग फड़ लगाकर काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार

    September 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,958 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,522 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,391 Views
    Don't Miss

    Korba: अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

    September 25, 2026

    पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का भावपूर्ण नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि भाजपा…

    चेक बाउंस मामले में अपील खारिज, 6 माह की सश्रम कारावास की सजा बरकरार, तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नन्दे के न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला

    September 25, 2026

    राशिफल 25 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 25, 2026

    ‘मेरी बेटी जैसे गिड़गिड़ाई; वैसे ही बदमाश भी गिड़गिड़ाएं’, जमुई कांड की नाबालिग पीड़िता की मां का CM के सामने छलका दर्द

    September 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.