Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»देश»‘मुंबई में रहना है तो मराठी बोलो वरना बाहर निकलो’, लोकल ट्रेन में महिलाओं के बीच छिड़ा युद्ध
    देश

    ‘मुंबई में रहना है तो मराठी बोलो वरना बाहर निकलो’, लोकल ट्रेन में महिलाओं के बीच छिड़ा युद्ध

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 20, 2025Updated:July 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6733539741753034004672779125b6f490af1a2dfbb25e674ac298ab82316ea2b05a21ca7771fd43198354
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुंबई/स्वराज टुडे: महाराष्ट्र में पिछले कुछ समय से मराठी बनाम हिंदी का मुद्दा गर्माया हुआ है। महाराष्ट्र में कई जगहों पर मराठी ना बोलने पर विवाद होने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। अब मराठी बनाम हिंदी का मुद्दा लोकल ट्रेनों तक भी पहुंच गया है।

    दरअसल, सेंट्रल लाइन की एक लोकल ट्रेन के लेडीज कोच में मराठी और हिंदी को लेकर महिलाओं के बीच जबरदस्त बहस हो गई। बहस तो सीट को लेकर शुरू हुूई थी लेकिन बाद में भाषा विवाद में बदल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    ‘हमारे मुंबई में रहना है, तो मराठी बोलो नहीं तो…’

    वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लोकल ट्रेन में एक महिला मराठी में बोलते हुए दूसरी महिलाओं से कहती सुनाई दे रही है- “हमारे मुंबई में रहना है, तो मराठी बोलो, नहीं तो बाहर निकलो।” ट्रेन में सफर कर रही दूसरी महिलाएं भी इस बहस में शामिल हो जाती हैं और बात भाषा विवाद तक पहुंच जाती है। बताया जा रहा है कि यह विवाद सेंट्रल रेलवे की एक लोकल ट्रेन के लेडीज बोगी में हुआ। भाषा को लेकर बढ़ते टकराव को देखते हुए अब रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी भी इस मामले को गंभीरता से ले रही है।

    https://x.com/sanjayjourno/status/1946800923675926738?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1946800923675926738%7Ctwgr%5E4ccfca5bb5e66542956e25e277126983451108d9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

    भाषा विवाद का वीडियो वायरल:

    यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब महाराष्ट्र पहले से ही भाषा संबंधी कई विवादों से जूझ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो में मनसे कार्यकर्ता दुकानदारों, ऑटो चालकों और यहां तक कि बैंक कर्मचारियों को मराठी न बोलने पर डांटते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसी ही एक घटना में एक मेडिकल स्टोर के कर्मचारी को पीटा गया और उसे मराठी भाषा के प्रति अपमानजनक माने जाने वाले व्हाट्सएप स्टेटस पोस्ट करने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया।

    यह भी पढ़ें :  कुपवाड़ा और अनंतनाग में बादल फटने से आई बाढ़, लोलाब में महिला की मौत....लंगनई पुल पर सड़क ब्लॉक, बटकूट पुल भी क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो...

    ‘मराठी बनाम हिंदी’ विवाद संवेदनशील मुद्दा:

    महाराष्ट्र में ‘मराठी बनाम हिंदी’ विवाद एक संवेदनशील और सामाजिक रूप से जटिल मुद्दा है, जो भाषाई अस्मिता, सांस्कृतिक पहचान, और राजनीतिक विचारधाराओं से जुड़ा हुआ है। लेकिन अब ये भाषा विवाद सड़कों पर भी देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों महाराष्‍ट्र में कई उत्‍तर भारतीयों की पिटाई के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिन्‍होंने हिंदी का समर्थन किया। दरअसल, महाराष्ट्र में मराठी भाषा को राज्य की मातृभाषा और सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। लेकिन पिछले कुछ समय में महाराष्‍ट्र खासतौर पर मायानगरी मुंबई में हिंदी भाषी लोगों की संख्‍या बढ़ी है। हिंदी भाषी लोगों की बढ़ती संख्या को कुछ मराठी भाषी समुदायों द्वारा मराठी संस्कृति और भाषा पर ‘आक्रमण’ के रूप में देख रहे हैं। लोगों की यही सोच अब विवाद के रूप में नजर आ रही है।

    क्या होगा जब गैर मराठी राज्यों से खदेड़े जाएंगे मराठी

    भाषा के आधार पर अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकने वाले ठाकरे बंधुओं को सोचना चाहिए कि भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है  जहां विभिन्न जाति धर्म और भाषाओं के लोग निवास करते हैं । संविधान हर व्यक्ति को यह अधिकार देता है कि वह भारत के किसी भी कोने में जा सकता है और वहां स्थायी अथवा अस्थायी तौर पर निवास भी कर सकता है, चाहे वो किसी भी जाति या धर्म का हो ।

    महाराष्ट्र में मराठी और गैर मराठी के बीच जो द्वंद युद्ध चल रहा है उसके जिम्मेदार ठाकरे बंधु ही हैं । अगर उन्हीं के नक्शे कदम पर बाकी राज्यों के राजनेता भी चलने लगे तो हर राज्यों से मराठी खदेड़े जाएंगे तब क्या होगा ,जरा सोच कर देखें  ।

    यह भी पढ़ें :  स‍िर्फ 5वीं पास, खुराफाती द‍िमाग से 20 की आयु में बन गया करोड़पत‍ि, पुल‍िस ने किया ग‍िरफ्तार तो खुली पोल

    यह भी पढ़ें : माँ की स्मृति में मरीजों की सेवा का बीड़ा उठाया डॉ. प्रिंस जैन ने, यह मां के प्रति सच्चा सम्मान: उपमुख्यमंत्री अरुण साव

    यह भी पढ़ें : भाजपा नेता श्यामलाल धाकड़ की गला रेतकर हत्या, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने पुलिस प्रशासन को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

    यह भी पढ़ें : प्रदेश के सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ. सुनील कालड़ा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से सम्मानित, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों सौंपा गया प्रमाण पत्र, जानिए उनकी खास उपलब्धि…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पू्र्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, जेन-Z के लिए कह डाली ये बात

    August 9, 2026

    40 मासूमों की 200 अश्लील वीडियो, 4 साल से हो रही थी हैवानियत, महाराष्ट्र में चेतन कोली का खौफनाक कांड, मोबाइल देखते ही उड़े पुलिस के होश

    August 9, 2026

    Morena: घरेलू विवाद के चलते फौजी ने पत्नी के सिर पर मारी गोली, मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार, सास ससुर भी नामजद आरोपी

    August 8, 2026

    New Delhi : CBI ने इंटरनेशनल टेक-सपोर्ट फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, टारगेट पर होते थे US नागरिक

    August 8, 2026

    पूर्व पुलिस AIG अनिल मिश्रा को उम्रकैद, दुष्कर्म और नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला

    August 7, 2026

    New Delhi: UPI से पेमेंट पर अब लगेगा चार्ज ? लोकसभा में पास हो गया विधेयक, जानें क्या हैं प्रावधान

    August 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,473 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    🚔 *सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार* 🔹…

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.