Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    चेक बाउंस मामले में अपील खारिज, 6 माह की सश्रम कारावास की सजा बरकरार, तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नन्दे के न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला

    September 25, 2026

    राशिफल 25 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 25, 2026

    ‘मेरी बेटी जैसे गिड़गिड़ाई; वैसे ही बदमाश भी गिड़गिड़ाएं’, जमुई कांड की नाबालिग पीड़िता की मां का CM के सामने छलका दर्द

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»माँ की स्मृति में मरीजों की सेवा का बीड़ा उठाया डॉ. प्रिंस जैन ने, यह मां के प्रति सच्चा सम्मान: उपमुख्यमंत्री अरुण साव
    Featured

    माँ की स्मृति में मरीजों की सेवा का बीड़ा उठाया डॉ. प्रिंस जैन ने, यह मां के प्रति सच्चा सम्मान: उपमुख्यमंत्री अरुण साव

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250720 231543 3852
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ○ एमजेएम हॉस्पिटल का उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया उद्घाटन
    ○ शहर को मिला अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल

    कोरबा/स्वराज टुडे: शहर और जिले की जनता को अपना ‘एम्स’ जैसा पहला किफायती और हाईटेक हॉस्पिटल मीना जैन मेमोरियल (एमजेएम) हॉस्पिटल मिल गया है। एमजेएम हॉस्पिटल का रविवार को भव्य उद्घाटन पूज्य गुरुमाता 105 आर्यिका श्री अखंडमती माताजी एवं अभेदमती माताजी के पावन सान्निध्य में, मुख्य अतिथि अरुण साव (उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) ने किया। समारोह की अध्यक्षता लखनलाल देवांगन (वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम मंत्री) ने की। विशिष्ट अतिथि श्रीमती संजू देवी राजपूत (महापौर, नगर पालिक निगम, कोरबा) रहीं।

    IMG 20250720 WA0028

    नया बस स्टैंड, विशाल मेगामार्ट के सामने स्थित हॉस्पिटल के उद्घाटन अवसर पर अतिथियों का पुष्पगुच्छ व स्मृतिचिह्न देकर सम्मान किया गया।

    फीता काटकर शुभारंभ के उपरांत उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह दिन कोरबा के लिए ऐतिहासिक और यादगार है। डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. प्रिंस जैन और डॉ. आकांक्षा जैन जैसे नाम ऐसे हैं, जिन्होंने कोरोना काल में जान की परवाह किए बिना रात-रात भर मरीजों की सेवा की। “नर सेवा ही नारायण सेवा है” — इस भावना को जीते हुए, उन्होंने अपनी माता मीना जैन की स्मृति में यह सर्वसुविधायुक्त अस्पताल जनसेवा हेतु समर्पित किया है।

    IMG 20250720 WA0029

    श्री साव ने कहा कि मां के प्रति इससे बड़ा सम्मान और क्या हो सकता है कि बेटा हजारों-लाखों लोगों की सेवा का बीड़ा उठाकर ऐसा अस्पताल खोले। हमारी सरकार बनने के बाद कोरबा के विधायक लखनलाल देवांगन सेवा भाव से काम कर रहे हैं। कोरोना काल में डॉक्टरों ने जो सेवा दी, उसे देखते हुए सरकार ने अस्पतालों को उद्योग का दर्जा दिया ताकि उन्हें सरकारी सुविधाएं और रियायतें मिल सकें।

    यह भी पढ़ें :  Mungeli : भगवान बलराम जयंती किसान दिवस के अवसर पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    IMG 20250720 WA0030

    डॉ. जैन परिवार को शुभकामनाएं देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि माता सर्वमंगला का आशीर्वाद इस अस्पताल और परिवार पर बना रहे और यह जनसेवा का मिशन आगे बढ़ाता रहे।

    इस अवसर पर प्रमुख रूप से कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, व चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. प्रिंस जैन, डॉ. आकांक्षा जैन, डॉ. निखिल जैन, डॉ. शेफाली जैन सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

    किफायती दर पर उपचार और दवा की सुविधा

    उद्घाटन के पश्चात उपमुख्यमंत्री अरुण साव व अन्य अतिथियों ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि यहां मरीजों को मेडिकल में 10%, आईपीडी में 10% तक की छूट के साथ स्पेशल ट्रीटमेंट और फुल बॉडी चेकअप की सुविधा दी जाएगी।

    गुणवत्तापूर्ण इलाज, खर्च में राहत

    डॉ. प्रिंस जैन ने बताया कि मीना जैन मेमोरियल (एमजेएम) हॉस्पिटल उनका सपना रहा है – एक ऐसा अस्पताल जहां इलाज की गुणवत्ता हो और आम आदमी को खर्च में राहत भी मिले। यह मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल कोरबा का सबसे भरोसेमंद और किफायती अस्पताल बनने जा रहा है।

    हाईटेक पैथोलॉजी लैब और आधुनिक मशीनें

    डॉ. प्रिंस जैन ने बताया कि एमजेएम हॉस्पिटल की खासियत यह है कि रायपुर जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं अब कोरबा में आधे से भी कम खर्च में मिलेंगी।

    यह हॉस्पिटल एक ही छत के नीचे निम्न सुविधाएं प्रदान करेगा :

    ● 100 बेड
    ● 22 बेड आईसीयू
    ● 5 बेड एनआईसीयू
    ● मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर
    ● 24 घंटे इमरजेंसी
    ● सोनोग्राफी, एक्सरे, सीटी स्कैन
    ● हाईटेक पैथोलॉजी लैब
    ● कोरबा की जनता को समर्पित स्वास्थ्य मिशन
    ● 24×7 इलाज की सुविधा
    ● नॉर्मल व ऑपरेशन डिलीवरी, महिला चिकित्सा सेवाएं
    ● ईको, टीएमटी, हार्ट अटैक यूनिट, फिजियोथेरेपी
    ● फार्मेसी, कार्डियक एम्बुलेंस, प्राइवेट/सेमी प्राइवेट रूम

    यह भी पढ़ें :  श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, भगवान नरसिंह एवं भक्त प्रहलाद के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    चेक बाउंस मामले में अपील खारिज, 6 माह की सश्रम कारावास की सजा बरकरार, तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नन्दे के न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला

    September 25, 2026

    राशिफल 25 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 25, 2026

    ‘मेरी बेटी जैसे गिड़गिड़ाई; वैसे ही बदमाश भी गिड़गिड़ाएं’, जमुई कांड की नाबालिग पीड़िता की मां का CM के सामने छलका दर्द

    September 25, 2026

    50,000 में तय हुआ ‘डायन नचाने’ का सौदा…झारखंड से बुलाई गईं 3 भगतन हिरासत में, गया में 15 लोगों पर FIR दर्ज

    September 25, 2026

    Sakti: सक्ती पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास अलग-अलग फड़ लगाकर काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार

    September 25, 2026

    अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी युवती रंगे हाथ गिरफ्तार, आबकारी टीम को पहले चकमा देकर हुई थी फरार, ​इसी युवती की झूठी शिकायत पर कटघोरा थाने के दो आरक्षकों पर गिरी थी गाज

    September 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,958 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,522 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,391 Views
    Don't Miss

    चेक बाउंस मामले में अपील खारिज, 6 माह की सश्रम कारावास की सजा बरकरार, तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नन्दे के न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला

    September 25, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: चेक बाउंस के मामले में तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश, कोरबा श्री सुनील…

    राशिफल 25 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 25, 2026

    ‘मेरी बेटी जैसे गिड़गिड़ाई; वैसे ही बदमाश भी गिड़गिड़ाएं’, जमुई कांड की नाबालिग पीड़िता की मां का CM के सामने छलका दर्द

    September 25, 2026

    50,000 में तय हुआ ‘डायन नचाने’ का सौदा…झारखंड से बुलाई गईं 3 भगतन हिरासत में, गया में 15 लोगों पर FIR दर्ज

    September 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.