Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर राजनीतिक संगठन के तत्वाधान में आयोजित जबर हरेली रैली रायपुर राजधानी के ह्रदयस्थल में छत्तीसगढ़ लोक कला संस्कृति की झलक और छत्तीसगढ़ महतारी की जयकारे के साथ बिरगांव में संपन्न हुआ। जबर हरेली रैली छत्तीसगढ़ के पहला त्यौहार हरेली के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के द्वारा पिछले 4 साल से यह आयोजन किया जा रहा है इस बार भी बिरगांव में आडवाणी स्कूल के पास स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा आरती के साथ शुरू होकर नगर भ्रमण के बाद बुधवारी बाजार में जन सभा आयोजित कर समाप्त हुआ। रैली में छत्तीसगढ़ महतारी…
उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: यूपी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पांच बच्चों की मां उसी गांव के रहने वाले चार बच्चों के बाप के साथ भाग गई. इतना ही नहीं उसने फेसबुक पर अपने प्रेमी के साथ शादी करते हुए एक फोटो भी पोस्ट कर दी.जिसके बाद दोनों के परिवार के लोगों को मामले की जानकारी हुई. दरअसल, गीता नामक महिला अपने पांच बच्चों व पति को छोड़कर घर की नगदी व जेवरात लेकर गायब हो गई. पति ने सोचा कि पत्नी मायके चली गई होगी. लेकिन तीन दिन बाद उसे ग्रामीणों ने बताया कि…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: श्रीमान विशेष न्यायाधीश महोदय, (विद्युत अधि.) कोरबा श्री एस. शर्मा द्वारा विद्युत अधिनियम 2003 के तहत विद्युत चोरी के मामले में आरोपी रमेश कुमार पिता भगत राम उम्र 57 वर्ष, पता अटल चौक ग्राम पण्डरीपानी भैसमा, थाना उरगा को दिनांक 11.07.2025 को एवं श्रीमती गरूबाई जायसवाल पति शिवराम जायसवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी 9-ई, हाउसिंग कॉलोनी बरबसपुर कोरबा, थाना उरगा को दिनांक 17.07.2025 को सजा सुनाई गई । प्रकरण के अंतर्गत परिवादी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित कोरबा उपसंभाग (ग्रामीण) द्वारा अभियुक्त रमेश कुमार पिता भगत राम के उपर रूपये 63,320/- विद्युत बिल बकाया रहने के कारण…
*भ्रष्टाचार-दमन-अत्याचार के रहे भूपेश सरकार के पांच साल *हसदेव जंगल को काटने का सौदा तो भूपेश ने ही किया था, राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद रुकी थी कटाई रायपुर/स्वराज टुडे: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल उर्फ बिट्टू को ईडी ने शराब घोटाला में गिरफ्तार कर लिया है। अब तो यही लगता है कि ईडी निश्चित तौर पर तमाम घोटालों के मुख्य साजिशकर्ता भूपेश बघेल तक पहुंच चुकी है, बस गिरफ्तारी की देर है। मैं अपनी पत्रिका और लेखन से 2021 से इन घोटालों को उजागर कर रही हूँ। उसमें असली कार्यवाही अब जाकर हुई है। कोयला, महादेव सट्टा…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सावन के पवित्र माह में शनिवार को कन्नौजिया राठौर समाज महिला मंडल, सी. एस. ई. बी. कोरबा (पूर्व) के महिलाओं ने होटल औरा गोल्ड में सावन महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। सभी सदस्यों की एक समान वेशभूषा और प्रस्तुत कार्यक्रम ने चारचांद लगा दिया। सावन उत्सव के दौरान सावन सुंदरी का चयन किया गया जिसमें श्रीमती मीनाक्षी राठौर सावन सुंदरी चुनी गई, जिसे अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला राठौर ने ताज पहनाकर सम्मानीत किया। गीत-संगीत के बीच सभी महिलाओं के लिए मनोरंजक कार्यक्रम, खेल और डांस आयोजित किए गए जिसमें सभी महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। अध्यक्ष…
मध्यप्रदेश इंदौर/स्वराज टुडे: हिंदुस्तान के प्रतिष्ठित प्रबंधन शिक्षा हेतु शैक्षणिक संस्थान एन एम आई एम एस नरसी मुंजी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट और MBA फ़ाइनेनेस की शाखा में इंदौर की छात्रा अर्चा झालनी ने 2023-2025 की बैच में प्रवीणता प्राप्त कर पूरे देश के विद्यार्थियों में सर्वश्रेठ प्रदर्शन करने पर स्वर्ण पदक पाकर शहर का नाम भी गौरवान्वित हुआ । हाल ही में महाविद्यालय के अंतर्गत अंतराष्ट्रीय पाठ्यक्रम हेतु इन्दौर से फ्रांस में भी इकोले डी मैनेजमेंट ग्रेनोबॉल इंस्टीच्यू में प्रवीणता हासिल की । फ्रांस से इंदौर आने पर नरसी मुंजी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट संस्था द्वारा अर्चा झालानी को स्वर्ण पदक…
आज का राशिफल: आज 21 जुलाई सावन का दूसरा सोमवार है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में हो रहा है। इसकी के साथ आज रोहिणी नक्षत्र के साथ वृद्धि योग का संयोग बन रहा है। साथ ही आज सावन माह की कामिका एकादशी भी है। एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा होती है। इसी के साथ सर्वार्थ सिद्धि और वृद्धि योग का भी संयोग बनने जा रहा है। आइए जानते हैं मेष लेकर मीन राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन कैसा रहेगा। आज का राशिफल । मेष राशि आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: इस समय सभी शिवालयों में पवित्र सावन महीने में भक्तों की भीड़ लगी है। कावड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है। छत्तीसगढ़ में कुछ बेहद अनोखे शिव मंदिर हैं जो अपनी स्थापत्य कला, रहस्य और आस्था के कारण उल्लेखनीय हैं। जिले के पाली में स्थित शिव मंदिर जिसका अपना एक विशेष महत्व है। यह मंदिर न केवल राज्य के सबसे प्राचीन शिव मंदिरों में से एक है, बल्कि यहां आने वाले शिव भक्तों की आस्था भी उतनी ही अटूट है। इस मंदिर में गर्भगृह या गर्भगृह जैसा भाग में तीन शिवलिंग स्थापित हैं, जो ब्रह्मा, विष्णु और…
छत्तीसगढ़ अंबिकापुर/स्वराज टुडे: बिलासपुर नकल कांड के बाद पहली बार व्यापम की परीक्षा में कड़ाई देखने को मिली। जैमर लगे कक्षों में रविवार को अंबिकापुर के पांच परीक्षा केंद्रों में आयोजित सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण और कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच सम्पन्न हुई। जिले के कुल 1985 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1513 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 472 अनुपस्थित रहे। बिलासपुर में हाईटेक नकल के कारण इस बार परीक्षा केंद्रों पर फुलबाह शर्ट, घड़ी, जूते और बेल्ट पूरी तरह प्रतिबंधित थे। बावजूद इसके कुछ परीक्षार्थी फुलबाह की शर्ट पहनकर पहुंचे, जिन्हें प्रवेश से पहले वहीं कैंची से शर्ट की बाहें…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा में रविवार का दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए ऐतिहासिक और उत्साह से भरा रहा। छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री माननीय श्री अरुण साव के कोरबा आगमन पर ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर भाजपा ने ऐसा शक्ति प्रदर्शन किया, जिसने पूरे जिले में जोश और ऊर्जा का संचार कर दिया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की अटूट भीड़, गगनभेदी नारों, ढोल-नगाड़ों और भव्य आतिशबाजी ने यह साबित कर दिया कि भाजपा का हर कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत के साथ पार्टी के नेतृत्व के साथ खड़ा है। पटाखों और पुष्पवर्षा से गूंजा चौक दोपहर 2.00 बजे…
