Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ सारंगढ़/स्वराज टुडे: अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवम् आईवीएफ सेंटर रायगढ़ द्वारा 03 अगस्त 2025 दिन रविवार को निः संतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवम् परामर्श ओपीडी का आयोजन अघरिया भवन,बरमकेला मे किया जा रहा है जिसमे इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ रश्मि गोयल,निःशुल्क जांच एवम् परमर्श हेतु उपलब्ध रहेंगी। आज के इस आधुनिक युग में तनाव और प्रदूषण की वजह से बाँझपन की समस्या बहुत कॉमन होती जा रही है। शादीशुदा कपल जब तक इसके इलाज के लिए अपने आप को तैयार कर पाते है तब तक उनकी उम्र ज़्यादा हो जाती है। डॉ रश्मि ने बताया कि इस शिविर का…
*विभिन्न राज्यों से 1500 खिलाड़ियों एवं ऑफिशियल्स ने की शिरकत* *छत्तीसगढ़ के 88 खिलाड़ियों ने दिखाए रिंग में दांव पेंच* *राज्य की टीम 8 स्वर्ण, 13 रजत एवं 37 कांस्य सहित 58 पदक जीतकर देशभर में छठवें स्थान पर* *कोरबा के सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों 2 स्वर्ण, 5 रजत एवं 8 कांस्य सहित कुल 15 पदक* रायगढ़/स्वराज टुडे: वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में किकबॉक्सिंग एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ द्वारा राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2025 का आयोजन बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायगढ़ में दिनांक 16 से 20 जुलाई 2025 तक किया गया। उक्त प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों…
वाराणसी/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के काशी में कांवड़ यात्रा के दौरान जमकर मारपीट की गई है, जिससे पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। दरअसल मामला जिले के राजातलाब थाना क्षेत्र का है, यहां पर विशेष समुदाय के युवकों के द्वारा 2 कांवड़ियों को दौड़-दौड़कर पीटा गया है। 6 आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज पीड़ित कांवड़ियों की तहरीर पर अन्य समुदाय के 6 आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा राजातालाब थाने की पुलिस ने दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जानिए पूरा मामला क्या था ? पीड़ित कांवड़िया पलटू राम…
मुंबई/स्वराज टुडे: राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। इसके अनुसार, राज्य सरकार समेत देश की किसी भी अन्य सरकार की वर्तमान या हालिया नीतियों और कार्यों की आलोचना नहीं की जा सकेगी, गोपनीय दस्तावेज़ या कागज़ात बिना अनुमति के फॉरवर्ड नहीं किए जा सकेंगे। साथ ही, अपने निजी अकाउंट पर सरकारी पदों, वर्दी या सरकारी वाहनों, भवनों की तस्वीरें, रील और वीडियो अपलोड करने से बचने की भी सलाह दी गई है। महाराष्ट्र सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1979 सरकारी कर्मचारियों के आचरण के…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र जुलाई-जून 2025-26 लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 31 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस हेतु पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय बिलासपुर के दूरवर्ती शिक्षा अंतर्गत अध्ययन केंद्र कोरबा में प्रवेश प्रारंभ है। प्रवेश अधिसूचना के तहत विश्वविद्यालय द्वारा संचालित स्नातक, स्नातकोत्तर डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा एवं कौशल विकास कार्यक्रम पाठ्यक्रमों में स्नातक कोर्स अंतर्गत ,बीए, बीएससी गणित व जीवविज्ञान, बीकॉम(आनर्स) बीबीए(आनर्स), बी-लिब एंड आईएससी, स्नाकोत्तर कोर्स के अंतर्गत एमए हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, एमए शिक्षा, एमए छत्तीसगढ़ी, एमएसडब्ल्यू, एमकॉम, एमए/एमएससी गणित व कम्प्यूटर…
ग्रेटर नोएडा/स्वराज टुडे: सेना की नौकरी से वीआरएस लेकर करोड़पति बनने के लिए आठ आरोपितों ने करीब 150 लोगों से दो करोड़ रुपये ठग लिए। आरोपित क्यूनेट/विहान नाम की फर्जी मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनी बनाकर निवेश करने के नाम पर लोगों को करोड़पति बनाने का सपना दिखाते थे। ईकोटेक-वन कोतवाली पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश कर कब्जे से 10 लैपटाप, 13 मोबाइल फोन, पांच टैबलेट, 30 एटीएम कार्ड, एक करोड़ रुपये का चेक, चार घड़ियां और स्विफ्ट कार बरामद की है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने ने बताया कि आरोपित सेक्टर-एक और सेक्टर-4 के फ्लैटों में ऑनलाइन फ्रॉड कंपनी चला…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में पहली बार दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए नियमित विशेष शिक्षकों (स्पेशल एजुकेटर) की सीधी भर्ती की जा रही है। इस पहल के तहत कुल 100 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिससे समावेशी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। उप संचालक लोक शिक्षण द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्राथमिक शालाओं के लिए 50 पद, उच्च प्राथमिक शालाओं के लिए 30 पद तथा उच्चतर माध्यमिक शालाओं के लिए 20 पद द्विव्यांगजनों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस संबंध में संक्षिप्त विज्ञापन स्कूल शिक्षा विभाग की अधिकृत वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ पर जारी किया गया है। विस्तृत…
उत्तरप्रदेश बांदा/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बदौसा थाना क्षेत्र अतंर्गत एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाले मुस्लिम शिक्षक पर स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा आठ की नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। इस सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा को हमीरपुर जिले से सकुशल बरामद कर लिया और आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार यादव ने साेमवार काे बताया कि थाना बदौसा क्षेत्र अंतर्गत कक्षा आठ तक मान्यता प्राप्त एक निजी स्कूल है। स्कूल में इलाके में रहने वाला युवक फरहान…
उत्तरप्रदेश हाथरस/स्वराज टुडे: मेड़ काटने के विवाद में पीटे जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने 28 जुलाई सुबह थाने पहुंची युवती पूजा को दरोगा ने जमकर लताड़ा और कहा कि तुम्हारा रोज का मामला है, एक तरफ बैठ जाओ। इससे आहत युवती बाजार से जहरीला पदार्थ लेकर आई और दरोगा से कहा कि जीते जी तो उसे न्याय नहीं मिलेगा, मरने के बाद तो मिलेगा, यह कहकर उसने उसका सेवन कर लिया। उधर घटना का संज्ञान लेकर एसपी ने पुलिस पर लगे आरोपों की जांच सीओ सिकंदराराऊ को सौंपी है। घटना के बाद थाने में मची अफरातफरी घटना के बाद थाने…
छत्तीसगढ़ कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: बालको महिला मंडल ने तीज महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया। पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित, गणेश स्तुति एवं शंखनाद के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की गई। उत्सव में 65 से अधिक सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में अपनी सांस्कृतिक विरासत की सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और तीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छह श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया गया, जिसमें तीज क्वीन सीमा साहू, प्रथम रनर-अप अल्का पृथ्विकार, द्वितीय रनर-अप इला छुगानी, मिस स्टनिंग ब्यूटी अनुराधा, मिस एलिगेंट सिम्प्लिसिटी सिमरन जैन और मिस ट्रेडिशनल पेजेंट हनी देवले थी। इस आयोजन ने भारतीय सांस्कृतिक…
