Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: विश्व हिंदू परिषद कोरबा की मातृशक्ति इकाई द्वारा “एक खत जवान के नाम” नामक राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता, प्रेम और सम्मान प्रकट करना है। इस अभियान के अंतर्गत कोरबा जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से संपर्क किया जा रहा है, जिससे युवा पीढ़ी राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रेरित होकर अपने सशस्त्र बलों के जवानों के लिए एक प्रेरणादायक पत्र एवं रक्षा सूत्र भेज सकें। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती कविता सोनी जी एवं सह-संयोजिका श्रीमती पिंकी कौर जी ने…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा का निधन हो गया। हार्ट अटैक के बाद उन्हें तत्काल न्यू कोरबा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। विनोद सिन्हा कोरबा पत्रकारिता के एक जाने-माने नाम थे। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर में कई अखबारों के लिए काम किया और समाज के विभिन्न मुद्दों पर अपनी आवाज उठाई। विनोद सिन्हा छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। उन्होंने अखबार वितरकों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और उनके हितों की रक्षा के लिए काम किया। विनोद…
मुंबई/स्वराज टुडे: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक इमोशन बन चुका है। साल 2000 में जब ये शो शुरू हुआ था, तो इसकी कहानियों, किरदारों और इमोशनल गहराई ने हर घर में जगह बना ली थी। जैसे ही इसका नया प्रोमो आया, फैन्स की एक्साइटमेंट एकदम अलग ही लेवल पर पहुंच गई। तुलसी के किरदार में स्मृति ईरानी को देखकर लोगों की यादें ताज़ा हो गईं। प्रोमो में दिखा इमोशन और परिवार की जड़ से जुड़ी भावनाएं, शो की वापसी का माहौल बना चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी अब इसका जबरदस्त प्रमोशन शुरू…
लखनऊ/स्वराज टुडे: अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पर विवादित टिप्पणी कर चर्चाओं में आए मौलाना साजिद रशीदी की पिटाई हो गई। एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में दर्शकों से बहस के बाद उनकी पिटाई हुई है। पिटाई करने वाले समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। अब मौलाना साजिद रशीदी ने अपनी जान को खतरा बताया है। नोएडा सेक्टर 126 थाने में दर्ज हुई शिकायत मौलाना साजिद रशीदी ने बताया है कि इस घटना को लेकर उन्होंने नोएडा के सेक्टर 126 पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है, जहां से कार्रवाई की जा रही है। इसके…
लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. यूपी लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 7466 LT ग्रेड शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. खास बात यह है कि इस बार CTET, STET या UPTET जैसे शिक्षक पात्रता प्रमाणपत्र की अनिवार्यता नहीं रखी गई है. इसका मतलब है कि अब बिना CTET पास किए (Teacher without CTET) भी शिक्षक बनने का अवसर मिल सकता है. उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू हो चुकी…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: टी.पी. नगर कोरबा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कोरबा मुख्य शाखा में सोमवार को एक महिला ग्राहक के साथ बड़ी चालबाजी की वारदात सामने आई। बैंक में मौजूद दो संदिग्ध महिलाओं ने ग्राहक हेमा साहू के पर्स से 40 हजार रुपये चुपचाप पार कर दिए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हेमा साहू अपनी धनराशि निकालने के लिए बैंक आई थीं। इस दौरान दो महिलाएं उनके पीछे खड़ी थीं। जैसे ही हेमा लेनदेन में व्यस्त हुईं, दोनों ने उनके पर्स से नकदी निकाल ली और तेजी से बैंक से बाहर निकल गईं। https://www.facebook.com/share/v/1ZhVMWyrqm/…
दिल्ली/स्वराज टुडे: पापुलर आईवियर ब्रांड लेंसकार्ट (Lenskart) अब शेयर बाजार में दस्तक देने जा रही है. कंपनी जल्द ही अपना आईपीओ (IPO) लाने की तैयारी में है, जिसके ज़रिए 2,150 करोड़ रुपये के शेयर जारी किए जाएंगे. लेकिन इससे पहले, आइए जानते हैं लेंसकार्ट के फाउंडर पीयूष बंसल की उस प्रेरक कहानी को, जो बताती है कि कैसे रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करने वाला युवक एक दिन भारत की सबसे बड़ी आईवियर कंपनियों में से एक का मालिक बन गया. नहीं मिल पाया था IIT में एडमिशन पीयूष बंसल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के डॉन बॉस्को स्कूल से की. 12वीं…
बांद्रा-मुंबई/स्वराज टुडे: दिनांक 28 जुलाई को पद्मश्री डॉ सोमा घोष द्वारा गाया हुआ और अंकिता खत्री नादान का लिखा हुआ शिव भजन भाजपा, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष कृपा शंकर सिंह जी के हाथों रिलीज हुआ। इस गीत का संगीत आबिर मुखर्जी ने दिया है और विशेष सहयोग रहा है बिरज कुमार महनता का। पवित्र श्रावण मास के सोमवार को शिव चरणों में समर्पित करते हुए सोमा घोष ने कहा कि यह गाना नई पीढ़ी की संगीत रुचि को ध्यान में रखते हुए फास्ट टेम्पो और अपबीट धुन में गाया गया है। एक लय में शब्दों के अनुसार आवाज़ के उतार चढ़ाव…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शिक्षा के क्षेत्र में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए, पीएम श्री सेजेस दीपका को कोरबा जिले के सर्वश्रेष्ठ पीएम श्री स्कूल के रूप में चयनित किया गया है। यह सम्मान राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी द्वारा प्रदान किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (2020) भारत की शिक्षा व्यवस्था में एक क्रांतिकारी परिवर्तन लाने की दिशा में उठाया गया ऐतिहासिक कदम है। इसका उद्देश्य शिक्षा को अधिक समावेशी, नवाचारपूर्ण, कौशलयुक्त एवं…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: एकीकृत बाल विकास परियोजना बरपाली में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 11 अगस्त 2025 तक पात्र एवं इच्छुक आवेदिकाओं से आवेदन आमंत्रित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भैंसामुड़ा अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र कुररीहापारा, ग्राम पंचायत बीरतराई के ग्राम कचोरा अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र कचोरा छोटे, ग्राम पंचायत चिचौली अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र चिचौली, ग्राम पंचायत देवलापाठ अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र देवलापाठ एवं बगदर और ग्राम पंचायत जमनीपाली अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र डीपरापारा में आंगनबाड़ी सहायिका की रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन मंगाये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत…
