Author: Deepak Sahu
ग्रेटर नोएडा/स्वराज टुडे: ग्रेटर नोएडाकासना कोतवाली क्षेत्र के सिरसा नई कॉलोनी में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधार कुमार का कहना है कि सोमवार सुबह कासना कोतवाली पर डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया है और पास में एक युवती का शव भी पड़ा है। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र…
हरियाणा सोनीपत/स्वराज टुडे: सोनीपत के गन्नौर के पुरखास राठी गांव में रहने वाले 20 साल के जतिन ने श्रद्धा और आस्था के चलते इस दुनिया को अलविदा कह दिया। दरअसल हरिद्वार से कांवड़ में 51 लीटर गंगाजल लेकर लौटे जतिन की दुखद मौत हो गई। कांवड़ यात्रा के दौरान उनकी मांसपेशियां फट गईं, लेकिन दर्द होने पर उन्होंने इसे नजरअंदाज किया और छोटा मोटा दर्द मानकर पेनकिलर दवाओं के सहारे यात्रा पूरी की। बाद में उन्हें इसकी कीमत लिवर और किडनी फेलियर से चुकानी पड़ी। यात्रा के दौरान आया संकट जतिन की कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के शामली…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: :- छ.ग राजस्व पटवारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का प्रांतीय सम्मेलन विगत 27 जुलाई को मनेंद्रगढ़ में सम्पन्न हुआ जिसमें आगामी तीन वर्षों के लिये नवनिर्वाचित पप्रांताध्यक्ष द्वारा अपनी नई कार्यकारणी टीम गठित की गई। गठित की गईं कार्यकारणी :- 1. *प्रांताध्यक्ष* श्री भागवत कश्यप रायगढ़ 2. *संरक्षक* 1. श्री नरेन्द्र पांडे रायपुर 2. श्री रामनिवास पटेल रायगढ़ 3. *कार्यकारी प्रांताध्यक्ष* श्री ज्योतिष सर्वे जांजगीर-चांपा 4. *सचिव* श्री निर्मल साहू कबीरधाम 5. *कोषाध्यक्ष* श्री प्रमोद टंडन बिलासपुर 6. *महामंत्री* श्री सतीश चन्द्राकार कबीरधाम 7. *संयोजक* 1. श्री बृजेश राजपूत बिलासपुर 2. श्री निलेश राय अंबिकापुर 3 श्री…
छत्तीसगढ़ सक्ती/स्वराज टुडे: सक्ती के विभिन्न क्षेत्र से आए आदिवासी प्रमुख सामाजिक व्यक्ति ने अपनी अपनी बात रखी और निर्णय लिया गया कि विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा और बड़ी भव्यता के साथ मनाया जाएगा जिसके लिए गोंडवाना भवन, कंचनपुर सक्ती में आगामी बैठक 31/7/25 गुरुवार को बैठक रखा गया है समय 1 बजे । पीला महल के बैठक में मुख्य रूप से राजा धर्मेंद्र सिंह, रतिराम सिदार,समुंद सिदार,अग्नि सिदार सरपंच तेंदुतोहा, बोधि सिदार,राम सिंह सिदार,बसंत गोंड पूर्व सरपंच,भूपेंद्र सिंह सरपंच अमलडीहा,जगन्नाथ सिदार सरपंच सक्रेलिकला,जयसिंह मरकम ,राम सिंह पूर्व तहसीलदार, महत्तर सिंह ,सीताराम,नीलांबर,अजय सिदार,रघुनन्दन सिंग,उपसुलाल,मूंग सिंह,कौशल सिदार उपसरपंच…
छत्तीसगढ़ मुंगेली/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ एवं अन्य स्रोतों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के माध्यम से शासकीय सेवा में कार्यरत 27 अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध जांच की प्रक्रिया जारी है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के द्वारा इस मामले पर पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता से जांच की कार्रवाई की जा रही है और इस दिशा में विधिसंगत प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभावी एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए दिव्यांग सेवा संघ से भी बैठक एवं चर्चाएं की जा रही हैं। अपर कलेक्टर श्री…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: ग्राम बंधाखार स्थित तिवरता पेट्रोल पंप के पास पाली-दीपका मुख्य मार्ग पर आज एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक बाईक पर चार सवारी ! पुलिस सूत्रों के अनुसार, खरमोरा निवासी अभय और नूनेरा निवासी तीन युवतियां राधा, रौशनी और आँचल एक ही मोटरसाइकिल में सवार होकर कनकी मेला जा रहे थे, जब उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में अभय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही…
बिहार मुरलीगंज/स्वराज टुडे: नशेबाज नशाखोरी का कोई न कोई तरीका निकाल ही लेते हैं. कोरेक्स, बोनफिक्स, आयोडेक्स, हिमगंगे तेल और सॉल्यूशन जैसी चीजें अब पुरानी हो गयी है. अब बिहार के मुरलीगंज में नशे का नया खतरनाक ट्रेंड देखने को मिल रहा है. दवा दुकानों में आसानी से उपलब्ध है इंजेक्शन जानकारी के मुताबिक मुरलीगंज नगर पंचायत क्षेत्र में नशे का एक खतरनाक ट्रेंड तेजी से उभर रहा है. एलर्जी के इलाज में उपयोग होने वाला ‘एविल इंजेक्शन’ (फेनिरामाइन मैलेट) अब युवाओं और किशोरों के बीच नशे के तौर पर इस्तेमाल हो रहा है. हैरान करने वाली बात यह है…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ के सभागार में आज दिनांक 27/7/2025 को शंभू शक्ति सेना कोरबा जिला पांचो ब्लॉकों की इकाई की बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य रूप से कोरबा जिला के पांचो ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्षों सहित नई कमेटी बनाने की अनुशंसा की गई। साथ में शक्तिपीठ में होने वाले आगामी विश्व आदिवासी मूल निवासी दिवस में शंभू सैनिकों का वालंटियर के रूप में कार्यों का विभाजन एवं दायित्व सौंपा गया । इस पांच दिवसीय भव्य कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पारंपरिक खेलकूद रंगोली प्रतियोगिता ट्राइबल फैशन शो ट्राइबल आर्ट मेडिकल कैंप सहित कबड्डी प्रतियोगिता तीरंदाजी…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन कोरबा (DTV कोरबा) के तत्वावधान में कचरा प्रबंधन और व्यक्तिगत स्वच्छता पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश चौहान ने नगर निगम कोरबा के स्टाफ और DTV के छात्रों को आधुनिक तकनीकों, व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व और चुनौतियों से निपटने के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में NIIT फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण के लिए पौधे प्रदान किए गए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल (नई दिल्ली), असिस्टेंट मैनेजर श्री ऋषभ पांडे (रांची) और असिस्टेंट मैनेजर श्री अलीम शेख (महाराष्ट्र) सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। PIU श्री पंकज सर…
छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने दिनांक 03.05.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग लड़की उम्र करीब 16 वर्ष 10 माह की घर से बिना बताये कहीं चली गई है, कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फूसलाकर अपहरण कर ले गया है। प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान अपहृता की एवं अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा पु से) के निर्देशानुसार जिले में *ऑपरेशन मुस्कान* के तहत् गुम हुये…
