Author: Deepak Sahu

Editor in Chief

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक पुराना बस शाखा कोरबा से 1,00,000/एक लाख रूपये का ऋण लेकर उसे समय पर ना लौटाने तथा दिए गए चेक के बाउंस हो जाने पर अभियुक्त विनोद कुमार जगमलानी पिता मोहन लाल जगमलानी, पता – सिंधी धर्मशाला के पास रानी रोड कोरबा को *कु. कुमुदिनी गर्ग के न्यायालय* द्वारा निर्णय दिनांक 15.07.2025 को 1,50,000/- रूपये का प्रतिकर राशि के दण्ड एवं व्यतिक्रम में 01 माह की सजा सुनाई गई मामले की जानकारी के अनुसार आरोपी विनोद कुमार जगमलानी के द्वारा मोमबत्ती निर्माण हेतु छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की पुराना बस स्टैण्ड शाखा कोरबा से…

Read More

उत्तराखंड हरिद्वार/स्वराज टुडे: उत्तराखंड के हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आई है. यहां मनसा देवी मंदिर (Mansa Devi Temple Stampede in Haridwar) में अचानक से भगदड़ मच गई. इससे 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि, कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मौके पर अधिकारी मौजूद हैं. बचाव कार्य जारी है. जानकारी के मुताबिक, हादसा मंदिर के सीढ़ी वाले रास्ते के पास हुआ है. गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने भगदड़ मचने की पुष्टि की. बताया कि भीड़ ज्यादा होने के कारण मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मची.…

Read More

उदयपुर/स्वराज टुडे: राजस्थान के उदयपुर शहर के एक डेंटल कॉलेज की छात्रा ने अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में कॉलेज के दो कर्मचारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। उदयपुर के पैसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिसर में संचालित डेंटल कॉलेज की एक छात्रा श्वेता सिंह ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका जम्मू कश्मीर की निवासी थी और अंतिम वर्ष की छात्रा थी। उधर घटना के बाद परिसर में सनसनी फैल गई और गुस्साए स्टूडेंट्स ने हंगामा कर दिया। मामले में लगाए आरोपों के बाद कॉलेज स्टाफ के…

Read More

छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे: फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के खिलाफ अब हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। सभी संदिग्ध कर्मचारियों को 20 अगस्त 2025 तक राज्य मेडिकल बोर्ड से दिव्यांगता का अनिवार्य भौतिक परीक्षण कराने के निर्देश कोर्ट ने दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि जो भी कर्मचारी जांच नहीं कराएंगे, उन्हें स्पष्टीकरण देना होगा कि उन्होंने मेडिकल बोर्ड के समक्ष परीक्षण क्यों नहीं कराया। कोर्ट ने चेताया है कि यदि तय समय सीमा के भीतर जांच नहीं कराई जाती, तो संबंधितों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को 20 अगस्त को कोर्ट में…

Read More

छत्तीसगढ़ बलौदा बाजार/स्वराज टुडे: बलौदा बाजार में भारी बारिश के चलते धसकुंड जलप्रपात और सिद्धखोल जलप्रपात आदि का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे इन जलप्रपातों की सुंदरता और भी बढ़ गई है. जलप्रपात का पानी दूर से बिलकुल दूध की तरह दिख रहा है. ऐसे में इन जलप्रपातों की खूबसूरती को निहारने के लिए पर्यटक काफी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं. खासकर वीकेंड पर इन मनोरम दृश्य को निहारने के लिए पर्यटकों की काफी भीड़ उमड़ रही है. जान जोखिम में डाल पहाड़ की चोटी पर चढ़ रहे पर्यटक हालांकि इन स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण…

Read More

*♦️वैवाहिक विवाद के चलते रची गई थी हत्या की साजिश* *♦️आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर किया घटनाक्रम का खुलासा* कोरबा/स्वराज टुडे: सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 22 जुलाई 2025 को एक महिला की जली हुई अवस्था में लाश मिलने के मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतिका की पहचान सुषमा खुसरो, निवासी रामाकछार, थाना पाली के रूप में हुई है, जिसकी शादी आर्य समाज बिलासपुर में अभिनेक कुमार लदेर से हुई थी। दोनों पति-पत्नी गोकुल नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोरबा में किराए के मकान में निवासरत थे। घटना का…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: श्रावण मास की पावन बेला में भगवान भोलेनाथ की अराधना हेतु कोरबा में एक भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 28 जुलाई 2025, सोमवार को प्रातः 7 बजे शुरू होगी, जिसका नेतृत्व नगर पालिक निगम वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद एवं भाजयुमो जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन करेंगे। इस पुण्य यात्रा की शुरुआत माँ सर्वमंगला मंदिर की पावन धरा से होगी, जहाँ श्रद्धालुजन पहले हसदेव नदी में पवित्र स्नान कर जल भरेंगे। इसके पश्चात माँ सर्वमंगला जी से आशीर्वाद प्राप्त कर नरेंद्र देवांगन अपने सैकड़ों शिव भक्तों साथ कांवड़ यात्रा का शुभारंभ करेंगे।…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: औद्योगिक शहर होने के नाते कोरबा में अन्य जिलों व राज्यों से तरह तरह के लोगों का आना जाना लगा रहता है । लिहाजा अपराध का ग्राफ भी बढ़ना लाजिमी है । ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र आरपी नगर फेस वन जैसे पॉश एरिया से सामने आया है जहां एक व्यवसायी के घर दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूट के प्रयास ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी। लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फिल्मी स्टाइल में आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा । उसके पास से चाकू भी बरामद कर लिया गया है।…

Read More

अहमदाबाद/स्वराज टुडे: गुजरात के अहमदाबाद में 10वीं क्लास की छात्रा ने स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. इस घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है. गंभीर रूप से घायल छात्रा को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया.लेकिन इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया. ये दर्दनाक घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है. पुलिस ने फुटेज को जांच के लिए भिजवाया है. सोम ललित स्कूल की घटना घटना नवरंगपुरा इलाके में स्थित सोम ललित स्कूल की है. गुरुवार को हुई इस दुखद घटना ने सभी को झकझोर कर…

Read More

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: इनर व्हील क्लब कोरबा द्वारा जावली स्थित आदिवासी छात्रावास में सेवा एवं सहयोग का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की 120 छात्राओं को कॉपी, पेंसिल, पेन, कंपास बॉक्स, टिफिन, बोतल, खाद्य सामग्री तथा कुछ जरूरतमंद छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत हरियाली अमावस्या के अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमें विद्यालय परिसर को हरित बनाने की पहल की गई। साथ ही, किशोरी बालिकाओं एवं महिला शिक्षिकाओं को सैनिटरी पैड्स वितरित किए गए जिससे उन्हें स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके। इस मौके पर बच्चों को…

Read More