Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»स्कूल की चौथी मंजिल से 10वीं की छात्रा ने लगाई छलाँग, इलाज के दौरान मौत, मचा हड़कंप, देखें CCTV में कैद मौत की लाइव वीडियो
    Featured

    स्कूल की चौथी मंजिल से 10वीं की छात्रा ने लगाई छलाँग, इलाज के दौरान मौत, मचा हड़कंप, देखें CCTV में कैद मौत की लाइव वीडियो

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n674181924175353178184202ab9d1bc4c484199aaca18a17ab31436c061bc36e3b3df8d9a9db3b1cde13b4
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    अहमदाबाद/स्वराज टुडे: गुजरात के अहमदाबाद में 10वीं क्लास की छात्रा ने स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. इस घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है. गंभीर रूप से घायल छात्रा को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया.लेकिन इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया. ये दर्दनाक घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है. पुलिस ने फुटेज को जांच के लिए भिजवाया है.

    सोम ललित स्कूल की घटना

    घटना नवरंगपुरा इलाके में स्थित सोम ललित स्कूल की है. गुरुवार को हुई इस दुखद घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया. स्कूल के सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि छात्रा दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लॉबी में चाबी का छल्ला घुमाते हुए चल रही थी. तभी अचानक उसने रेलिंग पार कर छलांग लगा दी. सहेलियों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहीं.

    लंच ब्रेक के दौरान घटी घटना

    घटना उस समय हुई जब स्कूल में लंच ब्रेक चल रहा था. छात्रा के कूदने के बाद स्कूल में चीख पुकार मच गई. क्लास की छात्राएं रेलिंग की ओर दौड़ीं. टीचर भी बाहर आ गईं. लेकिन कोई कुछ समझ ही नहीं पा रहा था. छलांग लगाने के बाद छात्रा को गंभीर चोटें आईं, जिनमें सिर पर गहरी चोट और हाथ-पैर की हड्डियों में फ्रैक्चर शामिल थे. उसे तुरंत नजदीकी निधि अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया. बाद में परिजनों ने उसे थलतेज के एक अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

    यह भी पढ़ें :  गुम हुई सोने की बाली का पता लगाने शिक्षिका ने बच्चों को दिखाया काले जादू का भय, स्कूल में अंधविश्वास फ़ैलाने के आरोप में DEO ने किया सस्पेंड

    ‘गड़बड़ी का संदेह नहीं’

    पुलिस ने कहा- छात्रा के आत्महत्या करने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है. हम घटना के बारे में और जानकारी जुटा रहे हैं. फिलहाल हमें किसी गड़बड़ी का संदेह नहीं है, फिर भी हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं. उसने यह कदम क्यों उठाया, इस पर अभी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी.

    छुट्टी के बाद लौटी थी स्कूल

    स्कूल के मैनेजर प्रग्नेश शास्त्री ने बताया- छात्रा पिछले पांच साल से स्कूल में पढ़ रही थी, हाल ही में वह एक महीने की छुट्टी के बाद 10 दिन पहले स्कूल लौटी थी. उसने स्कूल में मेडिकल सर्टिफिकेट की भी जमा करवाया था. छात्रा के पिता ही सुबह उसे स्कूल छोड़कर गए थे. छात्रों की मानें तो क्लास के दौरान वो अचानक चिल्लाने लगी थी. हालांकि टीचर ने उसे शांत करा दिया था. नवरंगपुरा पुलिस ने इस मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने स्कूल के शिक्षकों, कर्मचारियों और कुछ छात्रों के बयान दर्ज किए हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. उधर छात्रा की मौत से परिजन सदमे में हैं.

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में लॉ एंड ऑर्डर पर उठे सवाल, गृहमंत्री विजय शर्मा का डेढ़ वर्ष का कार्यकाल नाकामियों से भरा, राज्य में डेढ़ वर्ष में बलात्कार के 2682 और छेड़छाड़ के 5174 मामले दर्ज

    यह भी पढ़ें: “रजिस्ट्री रैकेट: कैसे बनते हैं कागज़, और कौन बनाता है?” मग्गू सेठ फाइल्स — भाग 2

    यह भी पढ़ें: पुष्पा स्टाइल में गो-तस्करी, ऑयल टैंकर में भरकर ले जा रहे थे गाय-बैल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Korba: संपूर्ण सावन माह में कनकी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा हेतु चाय-पानी एवं हेल्पलाइन सेवा प्रारंभ
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026

    मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    August 9, 2026

    पू्र्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, जेन-Z के लिए कह डाली ये बात

    August 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,473 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    🚔 *सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार* 🔹…

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.