Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Moradabad: बुर्कानशी महिला से सरेराह छेड़छाड़ करने वाला मौलाना नौशाद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    May 1, 2026

    सपने में परेशान कर रही थी आत्मा तो कुएँ के पास अगरबत्ती जलाने लगे, जब जेसीबी से की गई खुदाई तो 34 साल बाद निकला बड़ा रहस्य

    May 1, 2026

    Korba: आकर्षक झूलों और तरह-तरह के दुकानों से सज उठा छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला, हर दिन उमड़ रही लोगों की भारी भीड़

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»छत्तीसगढ़ में लॉ एंड ऑर्डर पर उठे सवाल, गृहमंत्री विजय शर्मा का डेढ़ वर्ष का कार्यकाल नाकामियों से भरा, राज्य में डेढ़ वर्ष में बलात्कार के 2682 और छेड़छाड़ के 5174 मामले दर्ज
    Featured

    छत्तीसगढ़ में लॉ एंड ऑर्डर पर उठे सवाल, गृहमंत्री विजय शर्मा का डेढ़ वर्ष का कार्यकाल नाकामियों से भरा, राज्य में डेढ़ वर्ष में बलात्कार के 2682 और छेड़छाड़ के 5174 मामले दर्ज

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Vijay Sharma On Telangana 860x573 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय यदि गृहमंत्री विजय शर्मा के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हैं तो जनता के बीच उनकी और पार्टी की बनेगी मजबूत छवि

    रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल को लेकर सवालों का सिलसिला तेज हो गया है। राज्य की कानून व्यवस्था में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके चलते आम लोगों में भय, असुरक्षा और शासन के प्रति गहरा अविश्वास पनप रहा है। आज छत्तीसगढ़ राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है, उसका एक कारण है प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा। प्रदेश की कानून व्यवस्था इतनी लाचार हो गई है कि आज अखबार की ज़्यादातर खबरें क्राइम पर आधारित ही दिखाई देती हैं। आज छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था की हालत के कारण गृहमंत्री विजय शर्मा हैं।
    बीते डेढ़ वर्ष में बलात्कार, छेड़छाड़, लूटमार, चोरी और हिंसक अपराधों में भारी वृद्धि ने यह साबित कर दिया है कि गृहमंत्री राज्य की कानून व्यवस्था को सुधारने में बुरी तरह विफल रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के लिए यह परीक्षा की घड़ी है। यदि वे गृहमंत्री विजय शर्मा के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हैं तो जनता के बीच उनकी छवि मजबूत होगी। वहीं यदि चुप्पी साधे रहते हैं तो विपक्ष इसे उनके नेतृत्व की कमजोरी करार देगा। फिलहाल छत्तीसगढ़ की जनता इंतजार कर रही है कि राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सरकार कब सख्त निर्णय लेगी। गृहमंत्री विजय शर्मा के लिए भी यह आखिरी मौका है कि वे अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं और साबित करें कि वे इस जिम्मेदारी के योग्य हैं। अन्यथा न केवल उनकी राजनीतिक साख दांव पर है बल्कि भाजपा सरकार की विश्वसनीयता भी।

    यह भी पढ़ें :  मोदी के भारत की एक और उपलब्धि: गंगा एक्सप्रेसवे का सपना हुआ साकार, 29 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

    आंकड़ों में बयां होती हकीकत

    आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि विजय शर्मा के कार्यकाल में राज्य में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। पिछले डेढ़ साल में राज्य में बलात्कार के 2682 मामले दर्ज किए गए, वहीं छेड़छाड़ की 5174 घटनाएं सामने आईं। लूट के मामलों में 38 प्रतिशत, डकैती में 44 प्रतिशत और चोरी की घटनाओं में 62 प्रतिशत का इजाफा हुआ। इन आंकड़ों ने विपक्ष को ही नहीं, सत्ता पक्ष के भीतर भी गृहमंत्री की कार्यप्रणाली पर प्रश्न खड़े करने का मौका दे दिया है।

    लॉ एंड ऑर्डर की बदहाली

    छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पुलिसिंग व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आ रही है। राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़ और कोरबा जैसे जिलों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में निरंतर वृद्धि ने सरकार की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारी संगठनों ने भी हाल ही में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि लूट, चैन स्नेचिंग और चोरी की बढ़ती वारदातों से व्यवसाय प्रभावित हो रहा है और पुलिस-प्रशासन अपराध रोकने में असफल साबित हो रहा है।

    पुलिस महकमे में असंतोष और मनोबल गिरा

    सिर्फ जनता ही नहीं, पुलिस महकमे के भीतर भी भारी असंतोष है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टिंग और ट्रांसफर में लगातार हस्तक्षेप से कर्मठ अफसर हतोत्साहित हैं। अपराध नियंत्रण, गश्त और खुफिया तंत्र मजबूत करने पर कोई ध्यान नहीं है। अधिकारी कहते हैं कि गृहमंत्री का फोकस लॉ एंड ऑर्डर पर नहीं बल्कि राजनीतिक मैनेजमेंट और व्यक्तिगत प्रभाव बढ़ाने पर रहा है, जिसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।

    यह भी पढ़ें :  Ajmer: तंत्र-मंत्र के नाम पर शोषण की कोशिश, पीड़िता ने तांत्रिक समेत पति और जेठ पर लगाए गंभीर आरोप

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की चुप्पी क्यों?

    राजनीतिक गलियारों में सबसे बड़ा सवाल यही है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आखिर कब तक इस बदहाल स्थिति पर चुप्पी साधे रहेंगे। भाजपा के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री खुद भी गृहमंत्री के कार्य से असंतुष्ट हैं लेकिन राजनीतिक संतुलन साधने के लिए उन्होंने अभी तक कोई कठोर कदम नहीं उठाया। विपक्ष का कहना है कि यदि मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई नहीं की तो आने वाले दिनों में भाजपा सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के अनुसार राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध चरम पर हैं। गृहमंत्री पूरी तरह नाकाम हैं।

    सत्ता पक्ष भी सख्त, दबाव में गृहमंत्री

    सूत्रों के मुताबिक भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी गृहमंत्री विजय शर्मा को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि अपराध नियंत्रण में सुधार नहीं आया तो उनका मंत्रालय बदला जा सकता है। विधानसभा सत्र में विपक्ष गृहमंत्री पर बड़ा हमला करने की तैयारी में है। वहीं राज्य पुलिस मुख्यालय के अधिकारी भी लगातार बढ़ते अपराध ग्राफ से चिंतित हैं।

    गृहमंत्री का नहीं है कोई नियंत्रण

    राज्य की पुलिस और कानून व्यवस्था पर राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा का खुद कोई नियंत्रण नहीं है। यही कारण है कि अपराधिक घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। यह वे घटनाएं हैं जिनके बारे में विचार करके भी रोंगटे खड़े हो जाते हैँ।

    बिहार-यूपी जैसे हालात बनते जा रहे हैं

    छत्तीसगढ़ की स्थिति तो बिहार, यूपी से भी ज्यादा डरावनी हो गयी है। गृहमंत्री विजय शर्मा राज्य को मणिपुर की तरह जलते हुये देखना चाहते हैं। यही कारण है कि पिछले दिनों प्रदेश में पहली बार जातीय आधार पर संघर्ष होता देखा गया। राजधानी के सकरी गांव में दंगा हो गया, एक घर में आग लगा दी गई, वाहनों को जला दिया गया, यदि परिवार वाले गांव छोड़कर नहीं जाते तो 11 सदस्य का पूरा परिवार घर में जिंदा जल गया होता।

    यह भी पढ़ें :  संजीव कांकर बने मप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष, युवाओं ने कांकर का माल्यार्पण कर दी बधाई

    गृहमंत्री बनते ही दो महीने में हुए 54 नक्सली हमले

    विजय शर्मा के गृहमंत्री बनने के बाद राज्य में एक दिसंबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक राज्य में 54 नक्सली घटनाएं और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ की घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबल के सात जवान तथा एक ‘गोपनीय सैनिक’ शहीद हुआ है। इस दौरान 53 जवान घायल हुए तथा आठ नक्सली भी मारे गए हैं। नक्सली घटनाओं में सुकमा जिले में चार जवान शहीद हुए हैं तथा 25 जवान घायल हुए हैं। वहीं बीजापुर जिले में दो जवान शहीद हुए हैं तथा 21 जवान घायल हुए हैं। जिले में मुठभेड़ में चार नक्सली भी मारे गए हैं।

    *विजया पाठक की रिपोर्ट*

    यह भी पढ़ें: “रजिस्ट्री रैकेट: कैसे बनते हैं कागज़, और कौन बनाता है?” मग्गू सेठ फाइल्स — भाग 2

    यह भी पढ़ें: Axis Bank में ग्राहकों के डूब गए करोड़ों रुपए, मचा हड़कंप, कहीं आपका भी तो नहीं था इस बैंक में खाता ?

    यह भी पढ़ें: पुष्पा स्टाइल में गो-तस्करी, ऑयल टैंकर में भरकर ले जा रहे थे गाय-बैल

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Moradabad: बुर्कानशी महिला से सरेराह छेड़छाड़ करने वाला मौलाना नौशाद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    May 1, 2026

    सपने में परेशान कर रही थी आत्मा तो कुएँ के पास अगरबत्ती जलाने लगे, जब जेसीबी से की गई खुदाई तो 34 साल बाद निकला बड़ा रहस्य

    May 1, 2026

    Korba: आकर्षक झूलों और तरह-तरह के दुकानों से सज उठा छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला, हर दिन उमड़ रही लोगों की भारी भीड़

    May 1, 2026

    पार्किंग स्थल पर अतिक्रमण, आमजनों एवं वाहन चालकों को हो रही भारी परेशानी, निगम आयुक्त से कार्रवाई की मांग

    May 1, 2026

    Korba: वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी

    April 30, 2026

    सबसे बड़ा विश्वासघात! गोद ली हुई बेटी ने 12 लाख देकर करवा दी मां की हत्या, डीप फ्रीजर में छिपाई लाश

    April 30, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026924 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026849 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026811 Views
    Don't Miss

    Moradabad: बुर्कानशी महिला से सरेराह छेड़छाड़ करने वाला मौलाना नौशाद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    May 1, 2026

    उत्तरप्रदेश मुरादाबाद/स्वराज टुडे: मौलाना ने गली में जा रही बुर्काधारी महिला को पीछे से दबोच…

    सपने में परेशान कर रही थी आत्मा तो कुएँ के पास अगरबत्ती जलाने लगे, जब जेसीबी से की गई खुदाई तो 34 साल बाद निकला बड़ा रहस्य

    May 1, 2026

    Korba: आकर्षक झूलों और तरह-तरह के दुकानों से सज उठा छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला, हर दिन उमड़ रही लोगों की भारी भीड़

    May 1, 2026

    पार्किंग स्थल पर अतिक्रमण, आमजनों एवं वाहन चालकों को हो रही भारी परेशानी, निगम आयुक्त से कार्रवाई की मांग

    May 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.