Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 25 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 25, 2026

    ‘मेरी बेटी जैसे गिड़गिड़ाई; वैसे ही बदमाश भी गिड़गिड़ाएं’, जमुई कांड की नाबालिग पीड़िता की मां का CM के सामने छलका दर्द

    September 25, 2026

    50,000 में तय हुआ ‘डायन नचाने’ का सौदा…झारखंड से बुलाई गईं 3 भगतन हिरासत में, गया में 15 लोगों पर FIR दर्ज

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा
    Featured

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260809 WA0033
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बाबा कनकेश्वर धाम के लिए शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

    कोरबा/स्वराज टुडे:  भगवान भोलेनाथ के पावन सावन मास के अवसर पर समस्त कावड़ यात्रा समिति, कोहड़िया के तत्वावधान में आगामी 10 अगस्त 2026, सोमवार को बाबा कनकेश्वर धाम के लिए भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह कावड़ यात्रा वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया के पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ (छत्तीसगढ़) श्री नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में निकाली जाएगी।

    कावड़ यात्रा का शुभारंभ प्रातः 6:00 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर, कोरबा से होगा। यात्रा में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत एवं भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल होंगे।

    आयोजन समिति ने कोरबा सहित आसपास के क्षेत्रों के सभी श्रद्धालुओं एवं शिवभक्तों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर माँ सर्वमंगला मंदिर पहुंचकर इस पावन कावड़ यात्रा में सहभागी बनें। इसके पश्चात सभी शिवभक्त सामूहिक रूप से बाबा कनकेश्वर धाम के लिए कावड़ यात्रा प्रारंभ करेंगे।

    यात्रा के दौरान ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय होगा। श्रद्धालु पूरे उत्साह, आस्था एवं श्रद्धा के साथ भगवान भोलेनाथ का स्मरण करते हुए बाबा कनकेश्वर धाम की ओर प्रस्थान करेंगे।

    इस अवसर पर श्री नरेंद्र देवांगन ने क्षेत्र के सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में कावड़ यात्रा में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि कावड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सेवा भावना और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था एवं समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में यात्रा में सहभागी बनने का आग्रह किया।

    यह भी पढ़ें :  Korba: बालको मेडिकल सेंटर ने किया स्तन कैंसर की लाइव सर्जरी का आयोजन

    आयोजन समिति ने बताया कि कावड़ यात्रा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सेवा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

    समिति ने समस्त शिवभक्तों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे 10 अगस्त को प्रातः 6 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर पहुंचकर भव्य कावड़ यात्रा का हिस्सा बनें और बाबा कनकेश्वर धाम में भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें।

    यह भी पढ़ें:Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    यह भी पढ़ें:मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    यह भी पढ़ें:भारी बारिश के बीच तरदा गांव पहुंचा 4.5 फीट लंबा मगरमच्छ, नजर पड़ते ही ग्रामीणों में मची अफरा तफरी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 25 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 25, 2026

    ‘मेरी बेटी जैसे गिड़गिड़ाई; वैसे ही बदमाश भी गिड़गिड़ाएं’, जमुई कांड की नाबालिग पीड़िता की मां का CM के सामने छलका दर्द

    September 25, 2026

    50,000 में तय हुआ ‘डायन नचाने’ का सौदा…झारखंड से बुलाई गईं 3 भगतन हिरासत में, गया में 15 लोगों पर FIR दर्ज

    September 25, 2026

    Sakti: सक्ती पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास अलग-अलग फड़ लगाकर काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार

    September 25, 2026

    अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी युवती रंगे हाथ गिरफ्तार, आबकारी टीम को पहले चकमा देकर हुई थी फरार, ​इसी युवती की झूठी शिकायत पर कटघोरा थाने के दो आरक्षकों पर गिरी थी गाज

    September 25, 2026

    New Delhi: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा ही नहीं….कॉकरोच जनता पार्टी की ये हैं 3 प्रमुख मांगें, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

    September 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,957 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,522 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,391 Views
    Don't Miss

    राशिफल 25 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 25, 2026

    आज का राशिफल : आज 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी पर बप्पा की विदाई…

    ‘मेरी बेटी जैसे गिड़गिड़ाई; वैसे ही बदमाश भी गिड़गिड़ाएं’, जमुई कांड की नाबालिग पीड़िता की मां का CM के सामने छलका दर्द

    September 25, 2026

    50,000 में तय हुआ ‘डायन नचाने’ का सौदा…झारखंड से बुलाई गईं 3 भगतन हिरासत में, गया में 15 लोगों पर FIR दर्ज

    September 25, 2026

    Sakti: सक्ती पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, हटरी चौक स्थित अग्रसेन भवन के पास अलग-अलग फड़ लगाकर काटपत्ती जुआ खेलते 20 जुआरी गिरफ्तार

    September 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.