Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दिनदहाड़े घर में घुसकर चाकू की नोक पर लूटने का प्रयास, महिलाओं की सूझबूझ से पुलिस ने मौके पर ही धर दबोचा, पुलिस ने की लोगों से ये अपील
    Featured

    दिनदहाड़े घर में घुसकर चाकू की नोक पर लूटने का प्रयास, महिलाओं की सूझबूझ से पुलिस ने मौके पर ही धर दबोचा, पुलिस ने की लोगों से ये अपील

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250726 204144 4794
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: औद्योगिक शहर होने के नाते कोरबा में अन्य जिलों व राज्यों से तरह तरह के लोगों का आना जाना लगा रहता है । लिहाजा अपराध का ग्राफ भी बढ़ना लाजिमी है । ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र आरपी नगर फेस वन जैसे पॉश एरिया से सामने आया है जहां एक व्यवसायी के घर दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूट के प्रयास ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी। लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फिल्मी स्टाइल में आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा । उसके पास से चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

    देवयोग और महिलाओं की सूझबूझ से टल गई एक बड़ी वारदात

    मिली जानकारी के अनुसार, व्यवसायी नीलेश भोजसिया के घर में उस समय हड़कंप मच गया जब राजेश बंजारे नामक एक व्यक्ति चाकू लेकर लूट की नीयत से घर में घुस गया। उस वक्त घर में नीलेश की पत्नी और माता जी ही थीं । पत्नी मोबाइल पर रिश्तेदार से बात कर रही थी। जब दूसरी ओर फोन पर रिश्तेदार को फटकारने और चीखने की आवाज सुनाई दी तो यह समझते देर नहीं लगी की घर में कुछ अनहोनी हो रही है । लिहाजा उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और अपने अन्य रिश्तेदारों दी।

    IMG 20250726 20400555 IMG 20250726 20402090

    उधर सूचना मिलते ही सुभाष चौक पर आंदोलन ड्यूटी में तैनात चांपा एसडीओपी यदुमणि सिदार और कोरबा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने फिल्मी अंदाज में घर के अंदर घुसकर आरोपी को पीछे से दबोच लिया। तब तक घर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे और इससे पहले कि आरोपी की धुनाई होती पुलिस आरोपी को पकड़कर सिविल लाइन थाना ले आई।

    यह भी पढ़ें :  CBSE Class 10 th परीक्षा परिणाम प्रक्रिया में बदलाव: जानें नए नियम

    परिजनों ने बताया कि बीचबचाव में व्यवसायी नीलेश की पत्नी की उंगली में चाकू से चोट लगी है लेकिन देवयोग से बड़ी वारदात टल गई। उन्होंने ये आशंका जताई है कि आरोपी अन्य जिले का है लिहाजा किसी न किसी स्थानीय सूत्र के माध्यम से उसने घर की कई दिनों से रेकी की होगी और उसे अच्छी तरह मालूम था कि घर के पुरुष कितने बजे काम पर निकल जाते हैं और घर में केवल महिलाएं होती हैं।

    कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि खरसिया के केनाभाठा निवासी आरोपी राजेश बंजारे को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने भी कहा कि लोगों को हर पल सतर्क रहने की जरूरत है । गली मोहल्ले में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें । इसके अलावा अगर घर में महिलाएं अकेली हों तो अपने घर के दरवाजे हमेशा बंद रखें । आगंतुकों से पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही दरवाजा खोलें । साथ ही घर के पुरुषों को तत्काल सूचना भेज दें कि फलां फलां व्यक्ति या कोई परिचित या कोई रिश्तेदार घर पर मिलने आये हैं।

    इस घटना से जहां व्यवसायी निलेश भोजासिया के परिवार में दहशत का माहौल देखा जा रहा है वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से शहर में अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में एक सकारात्मक संदेश भी गया है। भोजसिया परिवार और स्थानीय लोगों ने पुलिस की प्रशंसा करते हुए उनकी सराहना की है।

    यह भी पढ़ें :  संत रविदास का समरसता संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा - गोपाल मोदी

    यह भी पढ़ें: स्कूल की चौथी मंजिल से 10वीं की छात्रा ने लगाई छलाँग, इलाज के दौरान मौत, मचा हड़कंप, देखें CCTV में कैद मौत की लाइव वीडियो

    यह भी पढ़ें: सावन की हरियाली के बीच भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया सावन उत्सव, दिखी लोक संस्कृति और परंपरा के संगम की सुंदर झलक

    यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में लॉ एंड ऑर्डर पर उठे सवाल, गृहमंत्री विजय शर्मा का डेढ़ वर्ष का कार्यकाल नाकामियों से भरा, राज्य में डेढ़ वर्ष में बलात्कार के 2682 और छेड़छाड़ के 5174 मामले दर्ज

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026

    मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    August 9, 2026

    पू्र्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, जेन-Z के लिए कह डाली ये बात

    August 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,473 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    🚔 *सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार* 🔹…

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.