Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    संत नहीं, चतुर युगीन रणनीतिकार….सामाजिक समानता की वेदी से स्वराज के महासमर तक…..

    September 24, 2026

    राशिफल 24 सितंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 24, 2026

    Korba: निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 05 वाहनों सहित विशाल साउंड सिस्टम जब्त

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सपने में परेशान कर रही थी आत्मा तो कुएँ के पास अगरबत्ती जलाने लगे, जब जेसीबी से की गई खुदाई तो 34 साल बाद निकला बड़ा रहस्य
    Featured

    सपने में परेशान कर रही थी आत्मा तो कुएँ के पास अगरबत्ती जलाने लगे, जब जेसीबी से की गई खुदाई तो 34 साल बाद निकला बड़ा रहस्य

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 1, 2026Updated:May 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7105149461777596612991f8b0648d6176529bedfe6acadbf2b20f8e9f32cedfca6d7bd304081261db122c
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    गुजरात
    अहमदाबाद/स्वराज टुडे: पुरखे कह गए हैं- गुनाह कितना भी छिपा लो, एक दिन सामने जरूर आ जाता है. अहमदाबाद में ऐसी ही एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. ये कहानी किसी हॉरर फिल्म-जैसी है. वटवा (अहमदाबाद) के कुतुब नगर में एक घर के कुएं में 34 साल से एक महिला की लाश दबी थी.

    घरवाले डर में जी रहे थे. वे कहते हैं कि उन्हें कुछ नहीं पता था, लेकिन चैन उनकी जिंदगी से गायब था. रात में एक आत्मा आती थी. फिर एक दिन जेसीबी से खुदाई करते हुए इंसानी अवशेष मिले, तो हड़कंप मच गया.

    जी हां, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 1992 में हुए एक मर्डर केस को सुलझाया है. उसी साल फरजाना उर्फ ​​शबनम नाम की लड़की अचानक गायब हो गई थी. वह मूल रूप से बनासकांठा की रहने वाली थी. आज तक फरजाना के बारे में किसी भी थाने में कोई गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं हुई. अब अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने लाश ढूंढ ली है. JCB से खुदाई में इंसानी अवशेष और कुछ सामान भी मिले हैं.

    फरजाना सपने में आती थी?

    अहमदाबाद में ही एक परिवार ऐसा है, जिस पर शक है कि वही कातिल का परिवार है. इन लोगों को डरावने सपने आते थे. हां, परिवार के लोगों को फरजाना के बार-बार सपने आने लगे थे. ये इतने डर गए कि उन्हें लगता था कि फरजाना की आत्मा उनका पीछा कर रही है, जिससे पूरा परिवार दुखी था. परिवार का सदस्य हर शुक्रवार रात इस जगह पर अगरबत्ती और दीया जलाने आता था.

    यह भी पढ़ें :  Health care: चुपचाप गाढ़ा हो रहा है खून! शरीर में दिखने लगें ये संकेत तो बिल्कुल न करें नजरअंदाज

    4 लोगों ने मिलकर गला घोंटा था

    अब सवाल उठता है कि क्या ऐसा हो सकता है कि 21वीं सदी में टेक्नोलॉजी के जमाने में सच में कोई भूत या आत्मा भटक रही है? क्या यह मुमकिन है? अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के PI एपी जबालिया और उनकी टीम को एक मुखबिर ने खबर दी थी कि साल 1992 में फरजाना उर्फ ​​शबनम नाम की एक 21 साल की लड़की की 4 लोगों ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी. उसकी लाश घर के कुएं में ही फेंक दी गई थी. यह जानकारी मिलने पर जबालिया की टीम ने एक के बाद एक कड़ियां जोड़नी शुरू कर दी और इस कुएं तक पहुंचे. इतने साल बाद भी यहां से इंसानी अवशेष मिले हैं.

    तांत्रिक से मदद मांगी, तो पुलिस को भनक लग गई

    सूत्र बता रहे हैं कि हत्यारे का परिवार लगातार मानसिक तनाव में था और आत्मा के डर से राहत पाने के लिए एक तांत्रिक से सलाह ली. अनुष्ठान का सहारा लिया गया. तांत्रिक अनुष्ठानों और उपायों के दौरान ही सालों से दबी लाश में ‘जान’ आ गई. हां, क्राइम ब्रांच को इस घटना के बारे में खुफिया जानकारी मिल गई और जांच शुरू हो गई. पुलिस का मानना ​​है कि जब वटवा के कुतुब नगर में शमशुद्दीन के घर की तलाशी ली गई, तो वही कुआं मिला, जिसमें फरजाना के अवशेष दफनाए गए थे.

    अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 12 घंटे तक खुदाई जारी रखी. अवशेष का DNA मृतक के भाई से मैच किया जाएगा. अब तक की जांच में पता चला है कि इस हत्या में चार लोग शामिल थे, जिनमें से तीन आरोपियों की मौत हो चुकी है. एक आरोपी जीवित है.

    यह भी पढ़ें :  1 दिसंबर को जंतर-मंतर दिल्ली आंदोलन को लेकर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

    माना जा रहा है कि यह हत्या 1992 में प्रेम विवाद के कारण की गई थी और जिस कुएं में शरीर के अवशेष मिले, वह खास तौर पर हत्या के लिए ही खोदा गया था. सवाल यह भी उठ रहे हैं कि दीपक और अगरबत्ती जलाने आने वाला युवक कौन है? क्या मृतक की आत्मा सच में उसे परेशान कर रही थी? मृतक के परिवार ने पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की? हत्या में शामिल चार आरोपी कौन हैं? क्या हत्यारे के परिवार ने मृतक को देखा था? सवाल कई हैं जिनके जवाब मिलने बाकी है।

    यह भी पढ़ें: Korba: आकर्षक झूलों और तरह-तरह के दुकानों से सज उठा छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला, हर दिन उमड़ रही लोगों की भारी भीड़

    यह भी पढ़ें:सबसे बड़ा विश्वासघात! गोद ली हुई बेटी ने 12 लाख देकर करवा दी मां की हत्या, डीप फ्रीजर में छिपाई लाश

    यह भी पढ़ें: जिन IPS के खौफ से अपराधियों ने किया सरेंडर, उनको घसीटने का ख्वाब देख रही TMC: जानिए- कौन हैं अजय पाल शर्मा, जिन्हें बंगाल में ECI ने बनाया पर्यवेक्षक

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    संत नहीं, चतुर युगीन रणनीतिकार….सामाजिक समानता की वेदी से स्वराज के महासमर तक…..

    September 24, 2026

    राशिफल 24 सितंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 24, 2026

    Korba: निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 05 वाहनों सहित विशाल साउंड सिस्टम जब्त

    September 24, 2026

    सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ओये चिल मार’ 25 सितंबर को होगी रिलीज ….!

    September 24, 2026

    बिस्तर पर दुल्हन का शव तो फंदे पर मिला दूल्हा, सात फेरों के बाद सुहागरात पर दिल दहला देने वाली घटना

    September 24, 2026

    New Delhi: आसिफ के फोन में मिला अश्लील कंटेंट, हेमंत-मुकेश की सर्च हिस्ट्री डिलीट, आस्था कुंज रेप केस में खुला बड़ा राज़

    September 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,956 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,521 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,391 Views
    Don't Miss

    संत नहीं, चतुर युगीन रणनीतिकार….सामाजिक समानता की वेदी से स्वराज के महासमर तक…..

    September 24, 2026

    छत्तीसगढ़ बिलासपुर/स्वराज टुडे:  भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के इतिहास में महात्मा गांधी को प्रायः एक संत,…

    राशिफल 24 सितंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 24, 2026

    Korba: निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 05 वाहनों सहित विशाल साउंड सिस्टम जब्त

    September 24, 2026

    सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ओये चिल मार’ 25 सितंबर को होगी रिलीज ….!

    September 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.