छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह द्वारा नगर पालिक निगम के आयुक्त को एक लिखित शिकायत प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया गया है कि वार्ड क्रमांक 15, ट्रांसपोर्ट नगर, एसबीआई बैंक के सामने स्थित सार्वजनिक पार्किंग स्थल पर अवैध कब्जा कर लिया गया है।
शिकायत में बताया गया है कि उक्त पार्किंग स्थल पर अतिक्रमण के कारण आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को अपने वाहन खड़ा करने में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग व्यवस्था बाधित होने से सड़क पर अव्यवस्था एवं यातायात जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है, जिससे क्षेत्र में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
अधिवक्ता श्री सिंह ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि उक्त स्थल का निरीक्षण कर तत्काल अतिक्रमण हटाया जाए तथा पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि शीघ्र कार्यवाही नहीं की जाती है तो समस्या और गंभीर रूप ले सकती है, जिससे जनहित प्रभावित होगा।
यह भी पढ़ें: Korba: वेदांता बालको के योगदान से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आय के स्रोतों में हो रही बढ़ोत्तरी
यह भी पढ़ें: सबसे बड़ा विश्वासघात! गोद ली हुई बेटी ने 12 लाख देकर करवा दी मां की हत्या, डीप फ्रीजर में छिपाई लाश

Editor in Chief





