Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ सक्ती/स्वराज टुडे: आदिवासी समाज ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि गीताराणा सिंह जो कि सफेद महल सक्ती में रहती है उन्होने दिनांक 20.07.2025 को हटरी धर्मशाला सक्ती में सार्वजनिक रुप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करके आदिवासीगणो को जूता-चप्पल साफ करने वाले आदिवासी है कहकर गोड़ जाति समाज को जानबूझकर अपमानित करने के उद्देश्य से पूरे समाज को अपमानित किया था। गीताराणा सामान्य वर्ग की महिला है, उसे छत्तीसगढ के मूल निवासियों गोड़ समाज को अपमानित करने का कोई हक नही है। इस बात की जानकारी हमें अखबार, प्रेस विडियो के माध्यम से पता चली है, जिससे हम आदिवासी…
छत्तीसगढ़ सरगुजा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में जंगली हाथी का कहर जारी है. बीते 24 घंटे में एक हाथी ने तीन लोगों की जान ले ली. यह हाथी बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र से भटककर लुण्ड्रा क्षेत्र में पहुंचा है और लगातार गांवों में उत्पात मचा रहा है. सोमवार शाम को लुण्ड्रा वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत चिरगा के बेवरा गांव में 60 वर्षीय राम कोरवा और उसकी 35 वर्षीय बेटी प्यारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला. दोनों रोपा लगाकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में हाथी से आमना-सामना हो गया. दोनों भागने की कोशिश में…
दुर्ग/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी और जबरन धर्मांतरण के जिस मामले में केरल की दो ननों को गिरफ्तार किया गया है, उसकी पीड़िता ने अपने बयान से पलटते हुए सनसनीखेज दावा किया है। उसका कहना है कि वह अपनी मर्जी से नौकरी करने के लिए ननों के साथ जा रही थी, इसी दौरान रेलवे स्टेशन पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट करते हुए उन्हें झूठा बयान देने पर मजबूर किया था। आरोप लगाने वाली युवती का नाम कमलेश्वरी प्रधान है, जिसका दावा है कि पुलिस ने भी उसका बयान ठीक से दर्ज नहीं किया। वहीं जबरन…
लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल से एक अकल्पनीय घटना सामने आई है. जहां मृत घोषित किए गए नेता रास्ते में फिर जिंदा हो गए. सेवरही के पूर्व नगर पंचायत सभासद और गन्ना फैक्ट्री के मजदूर यूनियन के वरिष्ठ नेता प्रेम शंकर सिंह को लखनऊ के वेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था. परिजन उनका पार्थिव शरीर लेकर अंतिम संस्कार के लिए कुशीनगर जा रहे थे. लेकिन गोरखपुर के हेतिमपुर क्षेत्र के पास अचानक प्रेम शंकर सिंह के शरीर में हलचल महसूस हुई. परिजनों ने बिना देरी किए एंबुलेंस को मोड़ते हुए उन्हें गोरखपुर…
आज का राशिफल : आज 31 जुलाई दिन गुरुवार है और चंद्रमा का संचार कन्या उपरांत तुला राशि में चित्रा नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज दिन के पहले भाग में धन योग तो दूसरे भाग में गुरु, चंद्रमा और शुक्र के बीच नवम पंचम योग बनेगा। इसके साथ ही आज चंद्रमा का शनि के साथ षडाष्टक योग और सूर्य एवं बुध के साथ केंद्र योग बन रहा है ऐसे में आज का दिन मेष और तुला राशि के लिए लाभदायक रहेगा लेकिन आज कन्या राशि के जातकों को उलझन और परेशानी…
उत्तरप्रदेश प्रयागराज/स्वराज टुडे: यूपी में प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर महाराजपुर के पास बुधवार को संवेदनहीनता की हद पार हो गई। कुछ वाहन सवारों ने अनदेखी में शव पर वाहन चढ़ाया तो कुछ देखते हुए भी उसे रौंदते चले गए। दो सौ मीटर दूर तक सिर्फ मांस के लोथड़े ही नजर आ रहे थे। शव के नाम पर पुलिस को मिला तो बस एक हाथ गठरी में मांस के लोथड़े और हाथ को भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। यह नजारा जिसने देखा उसकी रूह कांप गई। पुलिस हाथ में चूड़ीनुमा कड़ा होने से महिला का शव बता रही है। सीसीटीवी फुटेज…
कंबोडिया: यह एक ऐसा देश है जहाँ दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर और सबसे बड़ा धार्मिक स्मारक है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि वहाँ कोई हिंदू नहीं रहते है। इस देश के ध्वज का प्रतीक चिन्ह भी हिंदुओं का एक मंदिर है। हिंदू धर्म दुनिया का एकमात्र ऐसा धर्म है, जो सबसे प्राचीन है। ऐसा माना जाता है कि हिंदू धर्म 12 हज़ार साल से भी ज़्यादा पुराना है। हिंदू धर्म में मूर्ति पूजा और ध्यान का विशेष महत्व है। दुनिया के कई देशों में सनातन धर्म के अस्तित्व के कई प्रमाण मौजूद हैं। अंगकोर वाट मंदिर दुनिया…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: देशभर में कांग्रेस और उसके सहयोगी विपक्षी दल सुनियोजित तरीके से धर्मांतरण का उद्योग चला रहे हैं। छत्तीसगढ़ में विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्रों को निशाना बनाया जा रहा है। लालच देकर, भय दिखाकर और प्रलोभन देकर आदिवासियों का धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। यह सिर्फ एक सामाजिक अपराध नहीं, बल्कि देश की जनसंख्या संरचना और सांस्कृतिक पहचान पर सीधा हमला है। कांग्रेस और विपक्ष की यह साजिश अब बेनकाब हो चुकी है। हम यह नहीं होने देंगे। छत्तीसगढ़ को धर्मांतरण का अड्डा नहीं बनने देंगे! आदिवासियों की आस्था और पहचान की रक्षा के लिए हर…
छत्तीसगढ़ दुर्ग/स्वराज टुडे: दुर्ग रेलवे स्टेशन में मानव तस्करी और धर्मांतरण कर दो नन द्वारा बस्तर की भोली भाली आदिवासी बेटियों को आगरा ले जाया जा रहा था, जिन्हें दुर्ग जिला के हमारे जागरुक नागरिकों द्वारा बचाया गया। आज संसद सत्र के शून्यकाल में इस संवेदनशील मुद्दे को सदन के पटल में सांसद विजय बघेल ने रखा। श्री बघेल ने कहा कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा सबके सामने आ गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Rahul Gandhi जी, कांग्रेस नेत्री Priyanka Gandhi Vadra जी सहित कांग्रेस के सांसद और नेता मानव तस्करी को बढ़ावा दे रहे हैं, यह नन…
उत्तरप्रदेश बागपत/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर हर किसी का दिल दहल जाए। यहां एक युवक, जो अपनी जिंदगी के लिए पांच दिन तक जूझता रहा, आखिरकार दुनिया को अलविदा कह गया। यह दिल दहला देने वाली घटना बागपत के थाना रमाला क्षेत्र के कंडेरा गांव की है। प्रेम प्रसंग ने ली जान मृतक का नाम सन्नी था। बताया जा रहा है कि सन्नी की पत्नी अंकिता का एक युवक अय्यूब के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सन्नी ने अपनी पत्नी को फोन पर किसी गैर मर्द से बात…
