Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»हाईवे पर सारी रात शव को रौंदते रहे वाहन, सुबह पुलिस ने गठरी में बंधवाए मांस के लोथड़े, सही सलामत मिला तो बस एक हाथ
    Featured

    हाईवे पर सारी रात शव को रौंदते रहे वाहन, सुबह पुलिस ने गठरी में बंधवाए मांस के लोथड़े, सही सलामत मिला तो बस एक हाथ

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6748075371753929064761e89ae9c86b09368599fbb4a2a8684c624edf6cae0ab5af0d33c596d0fe5e98c8
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    प्रयागराज/स्वराज टुडे: यूपी में प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर महाराजपुर के पास बुधवार को संवेदनहीनता की हद पार हो गई। कुछ वाहन सवारों ने अनदेखी में शव पर वाहन चढ़ाया तो कुछ देखते हुए भी उसे रौंदते चले गए। दो सौ मीटर दूर तक सिर्फ मांस के लोथड़े ही नजर आ रहे थे।

    शव के नाम पर पुलिस को मिला तो बस एक हाथ

    गठरी में मांस के लोथड़े और हाथ को भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। यह नजारा जिसने देखा उसकी रूह कांप गई। पुलिस हाथ में चूड़ीनुमा कड़ा होने से महिला का शव बता रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। महिला की शिनाख्त के साथ हादसा और हत्या दोनों बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

    स्थानीय लोगों ने सड़क पर खून और मांस के लोथड़े देख पुलिस को दी सूचना

    रूमा कस्बे में फतेहपुर-कानपुर लेन पर कुलगांव फ्लाईओवर से थोड़ा पहले बुधवार सुबह एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। शव का केवल एक हाथ सुरक्षित था। बाकी पूरा शरीर मांस के लोथड़ों की शक्ल में पूरी सड़क पर लगभग दो सौ मीटर दूर तक फैला पड़ा था। शव की हालत देखकर क्षेत्रीय लोगों ने अंदाजा लगाया कि आठ से 10 घंटे तक वाहन उसको रौंदते हुए निकलते रहे। घटना मंगलवार देर रात या बुधवार भोर की है। बुधवार सुबह लगभग छह बजे जब घरों से लोग बाहर निकले तो सड़क पर खून और मांस के लोथड़े देख पुलिस को सूचना दी।

    शव की नही हो पाई है शिनाख्ती; हाथ पर गुदे PPRN के क्या है मायने ?

    पुलिस ने शव के टुकड़ों को समेटकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस सीसी कैमरे के साथ ही स्थानीय व आसपास के गांवों में जानकारी जुटा रही है। मौके से एक हवाई चप्पल मिली है। महिला के हाथ पर गोदने से पीपीआरएन दर्ज था। पीतल की एक चूड़ी हाथ पर थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि मंगलवार की आधी रात के बाद किसी वक्त महिला किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गई और सड़क पर ही गिर गई। इस हाईवे पर वाहन 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलते हैं, ऐसे में रात भर वाहन शव के ऊपर से गुजरते रहे जिससे शव पूरी तरह क्षत विक्षत हो गया। महाराजपुर थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें :  कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ...

    हत्या कर तो नहीं फेंका गया

    प्रयागराज कानपुर हाईवे पर मिला महिला का शव हत्या की ओर भी इशारा कर रहा है। ग्रामीण अंदाजा लगा रहे हैं कि किसी वाहन से महिला को यहां लाकर मारकर फेंक दिया गया होगा। रात का वक्त होने के कारण वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं, ऐसे में सैकड़ों वाहनों के ऊपर से निकलने के कारण महिला का शव क्षत-विक्षत हो गया। शव फेंकने वालों ने इसी मंशा से उसे फेंका होगा कि रात भर में वाहनों के आवागमन से शव की ऐसी स्थिति हो जाएगी कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो जाएगा।

    घटना को लेकर यह खड़े हो रहे सवाल

    ● महिला आसपास के गांव की होती तो अब तक कोई न कोई परिजन गुमशुदगी दर्ज कराता और पहचान हो गई होती

    ● महिला रात में अकेले हाईवे पर क्या करने पहुंची थी ?

    ● कहीं कोई मारकर वाहन से लाकर यहां फेंक तो नहीं गया

    ●  हाईवे पर सीसीटीवी कैमरों में वाहन कैद होंगे, लेकिन जिस वाहन से महिला को फेंका गया होगा वह कैद होना मुश्किल है

    ● हाथ पर लिखे पीपीआरएन ही अब शव की पहचान कराएगा। लेकिन उसे decode करना भी पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।

    यह भी पढ़ें: इस देश में है दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, लेकिन यहां पर नहीं रहते कोई हिंदू

    यह भी पढ़ें: सासंद श्री बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान, केरल की ननों का छत्तीसगढ़ में क्या काम ?

    यह भी पढ़ें: अल्लाह हू अकबर नहीं बोला तो कांवड़ियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कट्टरपंथियों पर हिन्दू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Korba: जमीनी स्तर से शानदार सफलता तक: एनटीपीसी कोरबा की जूनियर बालक अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में डीएफए नारायणपुर बना विजेता
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को

    August 11, 2026

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026

    New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

    August 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,834 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,480 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,172 Views
    Don't Miss

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू एवं सदस्य सुश्री…

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026

    शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण एवं नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये के जेवर व नगदी की ठगी करने वाला आरोपी पत्नी सहित दिल्ली से गिरफ्तार

    August 11, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को

    August 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.