Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»“जिंदा रहते नहीं मिला न्याय, मरने के बाद तो मिलेगा”….युवती ने थाने में खाया जहर, मचा हड़कंप
    Featured

    “जिंदा रहते नहीं मिला न्याय, मरने के बाद तो मिलेगा”….युवती ने थाने में खाया जहर, मचा हड़कंप

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6744995181753759482977e1009caa999cf252c72f5506a2df049d196d2ea0e748ab47d9e6c262987a1295
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    हाथरस/स्वराज टुडे: मेड़ काटने के विवाद में पीटे जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने 28 जुलाई सुबह थाने पहुंची युवती पूजा को दरोगा ने जमकर लताड़ा और कहा कि तुम्हारा रोज का मामला है, एक तरफ बैठ जाओ। इससे आहत युवती बाजार से जहरीला पदार्थ लेकर आई और दरोगा से कहा कि जीते जी तो उसे न्याय नहीं मिलेगा, मरने के बाद तो मिलेगा, यह कहकर उसने उसका सेवन कर लिया।  उधर घटना का संज्ञान लेकर एसपी ने पुलिस पर लगे आरोपों की जांच सीओ सिकंदराराऊ को सौंपी है।

    घटना के बाद थाने में मची अफरातफरी

    घटना के बाद थाने में अफरातफरी मच गई। हरकत में आए दरोगा ने महिला पुलिस कर्मी बुलाकर पूजा को उल्टी कराई, उसके बाद आनन-फानन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची और वहां उपचार दिलाया। हालत में सुधार होने पर पुलिस कर्मी उसे लेकर थाने पहुंचे और फिर उसे घर भिजवा दिया। युवती पूजा गांव नगला सिंघा निवासी रामबाबू की बेटी है।

    खेत की मेड़ को लेकर पड़ोसी से चल रहा था विवाद

    पूजा ने बताया कि उनका पड़ोसी से खेत की मेड़ काटने पर विवाद चल रहा है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे उसके पिता रामबाबू और भाई यश सेंगर खेत पर गए थे। पूजा का आरोप है कि वहां सोनू उर्फ रेसर, उसके भाई वीरेश और एक अन्य युवक वीरेंद्र ने उसके पिता और भाई को पीटा। विरोध करने पर उसे भी पीटा। मौके पर मौजूद चौकीदार को उन्होंने बुलाया, लेकिन उसने और किसी अन्य ने उनकी कोई मदद नहीं की।

    न्याय के लिए थाने पहुंची तो दरोगा ने किया दुर्व्यवहार

    पूजा ने बताया कि जब थाने में उसकी सुनवाई नहीं हुई और अभद्रता की गई तो वह थाने से निकलकर बाजार गई, वहां से चूहे मारने का जहरीला पदार्थ लेकर आई थी। पूजा के पिता रामबाबू की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का दावा है कि जहर खाने की घटना थाने के बाहर हुई है। लेकिन युवती अपने बयानों में थाने में दरोगा के सामने ही जहर खाने की बात कर रही है।

    यह भी पढ़ें :  प्रशांति निलयम पुट्टपर्थी में वैश्विक श्री सत्य साई बाल विकास गुरु सम्मेलन–2026 का भव्य आयोजन

    दो दिन पहले भी हुआ था दोनों पक्षों में विवाद

    पुलिस के अनुसार गांव नगला सिंघा में दो पक्षों के बीच मेड़ काटने पर विवाद चल रहा है। दो दिन पहले भी विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की थी, लेकिन विवाद को गंभीरता से नहीं लिया था। इसके चलते सोमवार की सुबह फिर से झगड़ा हो गया। झगड़े की शिकायत लेकर ही पूजा थाने पहुंची थी।

    चुप रहो वरना थप्पड़ और लात पड़ेगी…

    पूजा का आरोप है कि मेरे विषाक्त पदार्थ का सेवन करने की जानकारी पर मेरी बहन जिला अस्पताल पहुंची। आरोप है कि एसएसआई राजेश सरोज ने वहां उसे भी धमकी दी कि चुप रहो वरना लात और घूसे पड़ेंगे। पूजा ने कहा कि ऐसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को फरियादी से इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए।

    थाने में लड़की आई थी। फिर से दोबारा थाने लौटकर आई तो मुझे लगा कि वह कुछ खा रही है, मैंने तत्काल देखा तो उसके हाथ में पैकेट था, तो हमने तत्काल उसे अस्पताल भिजवा दिया। दोनों पक्ष में मेड़ काटने का विवाद है। – राजेश सरोज, एसएसआई

    मेड़ का विवाद था। पिछले दिनों दोनों पक्षों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई थी। अभद्रता के आरोपों की जांच के लिए सीओ सिकंदराराऊ को नामित किया गया है। – चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसपी

    यह भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग बर्दाश्त नहीं कर सका पिता, बेटी की हत्या कर खुद भी लगा ली फाँसी

    यह भी पढ़ें: 51 लीटर गंगाजल लेकर कांवड़ लाने वाले जतिन की मौत, आस्था में शरीर को देते रहे दर्द, इस एक गलती से गई जान

    यह भी पढ़ें :  खनिज विभाग कोरबा की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई में 12 वाहन जब्त, जिलेभर में खनिज माफियाओं के खिलाफ सख्त शिकंजे से मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें: फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रकरण: 21 अधिकारी कर्मचारी अभी भी जांच में अनुपस्थित, प्रशासन सख्त, अनुपस्थिति पर आवश्यक कार्रवाई के लिए लिखा गया पत्र

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026

    मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    August 9, 2026

    पू्र्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, जेन-Z के लिए कह डाली ये बात

    August 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,473 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    🚔 *सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार* 🔹…

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026

    Katghora: कटघोरा में पहली बार मनोरोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञों की नि:शुल्क ओपीडी 11 अगस्त को

    August 9, 2026

    Korba: एनकेएच में 11 से 14 अगस्त तक नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.