Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले से लगा ग्राम छोटे भंडार स्थित अदाणी पावर लिमिटेड की सीएसआर इकाई द्वारा स्थानीय युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से ग्राम सूपा के रीपा केंद्र में अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, रायगढ़ का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण केंद्र के लिए ग्राम पंचायत सूपा द्वारा भवन उपलब्ध कराया गया है। यह पहल युवाओं को रोजगारोन्मुख एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने पर केंद्रित है। केंद्र के माध्यम से परिधीय ग्रामों के युवाओं के तकनीकी कौशल में वृद्धि कर उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों से…
मुंबई/स्वराज टुडे: फिरोज नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टाइटल ट्रैक जंगली म्यूज़िक (टाइम्स म्यूज़िक का एक डिविज़न) ने रिलीज़ कर दिया है। गाने में अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और परेश रावल समेत एक विशाल स्टार कास्ट शानदार अंदाज़ में मस्ती और डांस करती हुई नज़र आ रही है। फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘वेलकम टू द जंगल’ के टाइटल ट्रैक को पहले साजिद-वाजिद ने कंपोज़ किया था, जिसे अब विक्रम मोंट्रोस ने नए अंदाज़ में रीक्रिएट किया…
छत्तीसगढ़ कोरबा-कटघोरा/स्वराज टुडे: आकांक्षी जिला कोरबा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कटघोरा में जिला स्वास्थ्य विभाग, कोरबा द्वारा यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं MCCR ट्रस्ट के सहयोग से गैर-संचारी रोगों (NCDs) पर विशेष स्वास्थ्य स्क्रीनिंग एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय स्तर पर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की शीघ्र पहचान, समय पर जांच एवं रेफरल को बढ़ावा देना तथा लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। शिविर के दौरान लगभग 97 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई जिसमें 2 सिकल सेल मरीज और 15 सिकल सेल के वाहक मिले। प्रतिभागियों को चिकित्सकीय परामर्श, प्रारंभिक जांच, स्वास्थ्य शिक्षा…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन(AIIA) के अध्यक्ष साजिद रशीदी ने AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर के उस बयान की कड़ी शब्दों में आलोचना की है जिसमें उन्होंने बकरीद पर गाय की कुर्बानी की बात कही थी।मौलाना ने कहा कि हुमायूं कबीर का कोई अस्तित्व नहीं है। ऐसे आदमी को जेल के अंदर होना चाहिए। मौलाना रसीदी ने TMC और बीजेपी पर भी हुमायूं को सह देना का आरोप लगाया। बकरीद से पहले जानवरों की कुर्बानी को लेकर सियासत शुरू हो गई है। आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने एक बयान में कहा था कि गाय,…
आज का राशिफल: आज 22 मई 2026 को चंद्रमा आर्द्रा नत्रक्ष पर सवार होकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। चंद्रमा इस गोचर आज में अनफा योग बनाएंगे क्योंकि चंद्रमा से द्वादश भाव में आज गुरु और शुक्र का गोचर होगा। ऐसे में आज शुक्रवार के दिन मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा। सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास बढेगा। तो आइए विस्तार से जानते हैं आज का राशिफल। मेष राशि आज का दिन आपको मजबूत और शांति से भरा हुआ महसूस कराएगा। कर्क राशि में चौथे भाव के चंद्रदेव आपको उन चीजों पर फोकस करने में मदद…
छत्तीसगढ़ रायपुर:/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ की सबसे प्रतिष्ठित भर्ती परीक्षाओं में शामिल CGPSC (कोर्ट मैनेजर भर्ती परीक्षा 2026) अब गंभीर विवादों, अनियमितताओं और कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण पूरे प्रदेश में चर्चा और आक्रोश का विषय बन चुकी है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यह परीक्षा पूरी तरह संदिग्ध, अपारदर्शी और प्रभावशाली लोगों के दबाव में संचालित की गई, जिससे हजारों मेहनती युवाओं के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ हुआ है। अपने और अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने के तन-मन-धन से दिन रात पढ़ाई करने वाले अभ्यार्थियों के साथ इसे छलावा ना…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद के अप्रूवल के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के OBC कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। AICC के OBC विभाग की ओर से प्रदेश के 33 जिलों में शहर और ग्रामीण इकाइयों को मिलाकर कुल 39 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। रायपुर शहर OBC कांग्रेस का अध्यक्ष लक्ष्मण सेन को बनाया गया है, जबकि रायपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी मुकेश साहू को सौंपी गई है। दुर्ग शहर से शिशिरकांत कसार और दुर्ग ग्रामीण से संतोष देशमुख को जिला अध्यक्ष…
दो दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण महाभियान संपन्न, कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार और जनसेवा का लिया संकल्प कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा आयोजित दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का समापन उत्साह, अनुशासन एवं वैचारिक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प का विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रथम दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात वंदे मातरम् एवं वर्ग गीत के माध्यम से प्रशिक्षण…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: MCCR ट्रस्ट के द्वारा एवं यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सिकल सेल रोग (SCD), बाल मधुमेह (Type 1 Diabetes – T1D), जन्मजात हृदय रोग (CHD) तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (MCH) जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों पर मीडिया की भूमिका को और अधिक प्रभावी एवं संवेदनशील बनाना रहा। कार्यक्रम में कोरबा सहित आसपास के क्षेत्रों से आए लगभग 48 पत्रकारों ने सहभागिता की। संवाद एवं प्रशिक्षण सत्रों के दौरान विशेषज्ञों ने बच्चों में बढ़ते गैर-संचारी रोगों की चुनौती, उनकी शीघ्र पहचान, समय पर उपचार…
बालको की प्रोजेक्ट उन्नति से जुड़कर 6000 से अधिक महिलाएं लिख रही हैं आर्थिक आत्मनिर्भरता और सतत आजीविका की नई कहानी` कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह ने बालकोनगर में ‘ब्लैक मेज़’ का शुभारंभ किया। प्रोजेक्ट उन्नति की महिलाओं द्वारा संचालित यह फाइन डाइनिंग कैफे महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता और सामुदायिक विकास का सशक्त प्रतीक है। ताज़ा पकवानों की मनमोहक खुशबू, सलीके से सजा आकर्षक वातावरण और मेहमानों का आत्मीय स्वागत करती महिलाओं का आत्मविश्वास इसकी सफलता और परिवर्तन की कहानी है। बालको की प्रमुख महिला सशक्तिकरण पहल ‘प्रोजेक्ट उन्नति’ की महिलाओं द्वारा संचालित ‘ब्लैक मेज़’…
