Author: Deepak Sahu
पुलिस कमिश्नर कार्यालय, क्राइम, उत्तर जोन एवं मध्य जोन के कुल 70 अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मानित रायपुर/स्वराज टुडे: पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ संजीव शुक्ला द्वारा आज दिनांक 23.05.2026 को कमिश्नरेट रायपुर के एसीसीयू, उत्तर जोन, मध्य जोन एवं कार्यालय पुलिस कमिश्नर में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके द्वारा किए गए सराहनीय, उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मध्य जोन क्षेत्रांतर्गत थाना सिविल लाईन में मोबाईल फोन की झपटमारी करने वाले आरोपी को चंद घंटे के भीतर पकड़ने के फलस्वरूप थाना सिविल लाईन में पदस्थ 07 अधिकारी कर्मचारियो को सम्मानित किया । उत्तर…
नई दिल्ली/स्वराज टुडे: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को देश भर के पुलिस अधिकारियों को लापता व्यक्तियों के मामलों में तुरंत एफआइआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा कि मानव तस्करी विरोधी इकाइयों को चार सप्ताह के भीतर पूरी तरह से कार्यरत किया जाना चाहिए। यह आदेश इस बात को ध्यान में रखते हुए दिया गया कि देश में आज की तारीख में 47,000 बच्चे लापता हैं। न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और आर महादेवन की पीठ ने कई निर्देश जारी करते हुए लापता बच्चों के मामलों की बढ़ती संख्या पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि वे अक्सर संगठित…
Tech Tips: देश के कई हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी का असर साफ देखा जा रहा है। इसका असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि स्मार्टफोन्स पर भी पड़ रहा है। कई यूजर्स को फोन के जल्दी गर्म होने, बैटरी तेजी से खत्म होने, स्क्रीन की ब्राइटनेस कम होने और कभी-कभी फोन के अचानक बंद हो जाने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आज के स्मार्टफोन छोटे कंप्यूटर की तरह काम करते हैं। इनमें गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, जीपीएस और मल्टीटास्किंग जैसी चीजें लगातार चलती रहती हैं, जिससे गर्मी पैदा होना सामान्य है। लेकिन बाहर का ज्यादा तापमान…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शिवाय हास्पिटल कोरबा के वरिष्ठ डॉ दिविक मित्तल ( विशेषज्ञ न्यूरो सर्जरी) शहर के मरीजों के लिए देवदूत बनकर उभर रहे हैं। उन्होंने आरामशीन मोहल्ला कोरबा (छत्तीसगढ़ ) निवासी श्रीमती बुंदकुंअर कैवर्त्य पति संतोष कुमार जिसके सिर पर चोट लगी थी उसे बिना ऑपरेशन बिना वेंटिलेटर के ठीक किया। पथरी एवं बच्चादानी का सफल ऑपरेशन इसी तरह शिवाय हास्पिटल के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉ हिमांशु कोल्हे एवं डॉ पूर्णिमा सुरभि, ओबस्टेट्रिक्स एवं गाइनेकोलॉजिस ने अपनी सजगता एवं टीम वर्क से मरीज श्रीमती वीणा देवी पति श्री शशि कुमार दादर कोरबा निवासी का पथरी एवं बच्चादानी का सफलता पूर्वक ऑपरेशन…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा ( शहरी ) अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के 02 रिक्त पदों के लिए 05 जून 2026 से 19 जून 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन करने हेतु नवीन पोर्टल https://aww.e.bharti.in में पंजीयन कर आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन पत्र पर पद एवं केन्द्र के नाम का स्पष्ट उल्लेख करना आवश्यक होगा। वार्डवार सहायिकाओं के रिक्त पदों की जानकारी कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा ( शहरी ) से प्राप्त की जा सकती है। इस पद हेतु आवेदिकाओं को उसी वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है जिसके लिए आवेदन किया…
कोलकाता/स्वराज टुडे: CM शुभेंदु ने ऐलान किया कि पकड़े गए अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को कोर्ट में पेश नहीं, बल्कि सीधे बॉर्डर पर BSF को सौंपकर वापस भेजा जाएगा। पश्चिम बंगाल की बीजेपी सरकार ने घुसपैठ पर अब तक का सबसे बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एलान किया है कि राज्य में पकड़े गए अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को अब कोर्ट में पेश नहीं किया जाएगा, बल्कि सीधे बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) को सौंपकर वापस भेजा जाएगा। ‘पता लगाओ, हटाओ और देश-निकाला दो’ अभियान के तहत यह नया नियम 20 मई से लागू हो चुका है। अब…
आज का राशिफल : आज 23 मई दिन है शनिवार और आज वृष, कन्या और मकर राशि वालों प्रैक्टिकल सोच और फ्यूचर प्लानिंग का फायदा मिलेगा। जबकि कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को मानसिक शांति और कामकाज के बीच सही संतुलन बनाना होगा। और मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों को आज अपने कॉन्फिडेंस और करियर पर ध्यान देना होगा क्योंकि आज चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में केतु के साथ हो रहा है जिस पर राहु की भी पूर्ण दृष्टि है और शनि के साथ चंद्रमा का षडाष्टक योग बना है। लेकिन आज इन सबके बीच…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिला स्वास्थ्य विभाग, कोरबा द्वारा यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं MCCR ट्रस्ट के सहयोग से पंचायत प्रतिनिधियों एवं सामुदायिक स्वयंसेवकों के लिए विशेष उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सिकल सेल रोग (SCD), बाल मधुमेह (Type 1 Diabetes – T1D), जन्मजात हृदय रोग (CHD) तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (MCH) से जुड़े विषयों पर समुदाय आधारित जागरूकता एवं स्थानीय नेतृत्व की भूमिका को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में 80 प्रतिभागियों ने सहभागिता की, जिनमें पंचायत प्रतिनिधि, पारंपरिक वैद्य, एवं सामुदायिक स्वयंसेवक शामिल रहे। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बच्चों में बढ़ते गैर-संचारी रोगों की चुनौती, उनकी…
अजमेर शरीफ के मौलवी की गाय को लेकर सरकार से बड़ी अपील, कुर्बानी नहीं देंगे मुसलमान बस कीजिये एक काम….
राजस्थान अजमेर/स्वराज टुडे: अजमेर शरीफ के मौलवी सैयद सरवर चिश्ती ने शुक्रवार को केंद्र से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और कुर्बानी के लिए उसकी हत्या और बिक्री पर पूरे देश में बैन लगाने की अपील की। 28 मई को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद से कुछ दिन पहले मौलवी ने यह अपील की है। गाय का हिंदू समुदाय में बड़ा धार्मिक महत्व चिश्ती ने कहा कि गाय हिंदू समुदाय के लिए बहुत धार्मिक महत्व रखती है और सम्मान और संवैधानिक सुरक्षा की हकदार है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने वाला कानून…
छत्तीसगढ़ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/स्वराज टुडे: मरवाही जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत रूमगा की सोन नदी में कथित अवैध रेत उत्खनन और बिना रॉयल्टी पर्ची रेत परिवहन का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों, सरपंच और सामाजिक संगठनों ने आरोप लगाया है कि शासन को लाखों रुपये के गौण खनिज राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जबकि ग्रामीणों से अवैध वसूली कर रेत दी जा रही है। ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सोन नदी की रेत खदान का ठेका प्रिया दुबे को मिला है, लेकिन ठेके की आड़ में बिना रॉयल्टी पर्ची के…
