Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सादर प्रकाशनार्थ दिनांक 21-05-26 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कोरबा एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय heal your mind heal your life एवं त्रिदिवसीय कार्यक्रम खुशियों का पासवर्ड राजीव गाँधी इंडोर ऑडिटोरियम में हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न हुआ | उक्त कार्यक्रम दिनांक 17 मई 2026 से 20 मई 2026 के बीच शहर के गणमान्य लोगो ने हजारो की संख्या में उपस्थित होकर लाभ लिया | मोटीवेशनल स्पीकर, कॉपॅर्पोरेट ट्रेनर, हिप्नोथेरेपिस्ट, लाइफ कोच एवं सिद्ध हस्त राजयोगी के साथ साथ कई विद्याओ में सम्पन्न डॉ. सचिन परब मुंबई के द्वारा अपने उदबोधन में बताया…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोक संस्कृति, परंपरा, कला और ग्रामीण जीवन की जीवंत झलक को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “राजनांदगांव मड़ई – हमर माटी के मड़ई तिहार” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह 10 दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू, लोक जीवन की सादगी और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने तथा लोक कलाकारों एवं ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य एवं नवभारत के पत्रकार शेख असलम की पुत्री कु. कयना जुबिन शेख (7 वर्ष) का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे श्याहीमुड़ी (दर्री) स्थित कब्रिस्तान में किया जाएगा। अंतिम यात्रा उनके निवास अलखनंदा विहार F-343 से निकलेगी। बच्ची के निधन पर कोरबा प्रेस क्लब ने शोक व्यक्त किया है।
मुम्बई/स्वराज टुडे: मुंबई के बांद्रा इलाके में दो अवैध मस्जिदों को ढहाने गई पुलिस पर इस्लामी भीड़ ने पथराव किया। इस बवाल में सात पुलिसकर्मी और तीन उपद्रवी घायल हो गए। महाराष्ट्र में मुंबई के बांद्रा इलाके में दो अवैध मस्जिदों को ढहाने गई पुलिस पर इस्लामी भीड़ ने जमकर पथराव किया। इस बवाल में सात पुलिसकर्मी और तीन उपद्रवी घायल हो गए। बताया गया कि उपद्रवियों ने औरतों को आगे कर पुलिस पर पत्थरबाजी की। हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना बुधवार (20 मई 2026) की है। जब रेलवे…
उत्तरप्रदेश गोंडा/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां सरयू नदी के तट पर अपनी सास के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे एक युवक को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया। दिल दहला देने वाली बात यह रही कि वहां मौजूद दर्जनों लोग बेबस होकर देखते रहे और मगरमच्छ युवक के सिर को अपने जबड़े में दबाकर गहरे पानी में समा गया। हाथ धोने गया और बन गया शिकार यह दर्दनाक हादसा बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सनौली मोहम्मदपुर उदयभान पाही के पास सरयू नदी के किनारे हुआ। ग्रेटर…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिला स्वास्थ्य विभाग, कोरबा द्वारा यूनिसेफ छत्तीसगढ़ एवं MCCR Trust के सहयोग से, कोरबा में समाज प्रमुखों हेतु विशेष उन्मुखीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय स्तर पर सिकल सेल रोग, बाल मधुमेह जन्मजात हृदय रोग तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं सामुदायिक नेतृत्व की भूमिका को सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामों एवं समुदायों से आए लगभग ४० समाज प्रमुखों एवं स्थानीय नेतृत्वकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की। प्रशिक्षण सत्रों के दौरान प्रतिभागियों को बच्चों में गैर-संचारी रोगों की प्रारंभिक पहचान, समय पर जांच, उपचार एवं रेफरल…
छत्तीसगढ़ सक्ती/स्वराज टुडे: दिनांक 19 मई 2026 को जिला सक्ती में थाना परिसर कोतवाली सक्ती के समक्ष निर्मित नवीन पुलिस थाना आजाक भवन का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा संध्या 05:00 बजे विधिवत रूप से फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, पत्रकार बंधुगण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जिला सक्ती के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता चितरंजय पटेल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव, भाजपा पार्षदगण गोविंद देवांगन, गोविंद निराला, संजू कश्यप, अधिवक्ता रथराम पटेल, गिरधर…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा से कोरबा जिला होगा और अधिक सुरक्षित एवं सशक्त । कोरबा जिले को मिले 22 अत्याधुनिक डायल-112 वाहन, जिनका शुभारंभ माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कर – कमलों से रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में , पूरे प्रदेश के 33 जिलों हेतु “नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा के अंतर्गत 400 से अधिक अत्याधुनिक वाहनों एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसी क्रम में कोरबा जिले को 22 अत्याधुनिक Dial-112 वाहन प्राप्त हुए हैं, जिनका आज शुभारंभ किया गया।…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारत विकास परिषद की शक्ति स्वरूपा ईकाई की एक आवश्यक बैठक शक्ति स्वरूपा ईकाई की संरक्षिका मधु पाण्डेय जी के निवास पर आयोजित की गई जिसमें ईकाई के द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की कड़ी में BPL वर्ग की बालिकाओं के लिए निःशुल्क ब्यूटी पार्लर कोर्स की शुरुआत करने व सिलाई प्रशिक्षण देने का प्रस्ताव पास किया गया। इस आवश्यक बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष पदमिनी साहू सचिव अनिमा प्रसाद संरक्षिका मधु पाण्डेय भारती अरोरा पूर्णिमा सोनी सिमरन कौर मीना पुरी व ज्योति जुनेजा शामिल हुई। यह निःशुल्क क्लास 1जून से प्रारंभ होगा। दिनांक :…
आजकल हर जगह लिफ्ट का इस्तेमाल बढ़ गया है और लोगों ने सीढ़ियों से आना-जाना लगभग बंद कर दिया है। मॉल, घर, फ्लैट और हॉस्पिटल जैसी जगहों पर लिफ्ट की सुविधा होने से ऊपर-नीचे जाना बेहद आसान हो गया है। हालांकि, लिफ्ट बिजली से चलती है, इसलिए पावर कट या तकनीकी खराबी की वजह से इसके बीच में रुकने का खतरा भी रहता है। ऐसे में अंदर मौजूद लोग फंस सकते हैं। कई बार बच्चे और बड़े लिफ्ट में फंसने के बाद घबराहट महसूस करने लगते हैं, जिससे बेचैनी और घुटन बढ़ सकती है। अगर कभी ऐसी स्थिति बन जाए,…
