Author: Deepak Sahu
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश, कोरबा माननीय डॉ. ममता भोजवानी की अदालत ने दाण्डिक अपील क्रमांक 44/2026 संजय ओगरे बनाम छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए आरोपी द्वारा प्रस्तुत अपील को निरस्त कर विचारण न्यायालय द्वारा पारित दोषसिद्धि एवं दण्डादेश को यथावत कायम रखा है। प्रकरण में आरोपी संजय ओगरे के विरुद्ध धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम (चेक अनादरण प्रकरण) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। विचारण न्यायालय द्वारा आरोपी को दोषसिद्ध पाते हुए 02 वर्ष के सश्रम कारावास, ₹25,00,000/- (पच्चीस लाख रुपये) के अर्थदण्ड/प्रतिकर राशि से दण्डित किया गया था तथा अर्थदण्ड अदा…
राजस्थान भिवाड़ी/स्वराज टुडे: भिवाड़ी के कैप्टन चौक इलाके से एक चौंकाने वाली और बेहद परेशान करने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित तौर पर एक आठ महीने की बच्ची को उसकी मां ने घर के अंदर ही तेजाब पिला दिया। इस घटना से इलाके में भारी गुस्सा है, और बच्ची की हालत देखकर कई लोग सन्न रह गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब यह घटना हुई, तब बच्ची के पिता मोहित काम पर गए हुए थे। उस समय घर पर मां और बच्ची ही अकेले थे। आरोप है कि इसी दौरान मां ने बच्ची को जबरदस्ती तेजाब पिला…
पटना/स्वराज टुडे: बिहार के राजनीतिक गलियारे में उस समय हलचल मच गई, जब पूर्व जेडीयू (JDU) विधायक राजकुमार सिंह की एक महिला के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। ये तस्वीरें राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के नाम और तस्वीर वाली फेसबुक आईडी से पोस्ट की गईं। हालांकि, आरजेडी विधायक के पुत्र कहना है कि यह उनके पिता की छवि को खराब करने की साजिश है। पूर्व विधायक की 4 आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट दरअसल, सोमवार शाम को बोगो सिंह के नाम से बनी फेसबुक आईडी से पूर्व विधायक की चार…
मध्यप्रदेश भोपाल/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद 16 जून से स्कूल खुलते ही रिक्त पदों पर ज्वाइनिंग दी जाएगी। विभाग द्वारा विषयवार और जिलेवार रिक्त पदों की सूची जारी कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षक वर्ग में सबसे ज्यादा रिक्तियां अंग्रेजी, गणित और संस्कृत विषय में सामने आई हैं। नियमित शिक्षकों की कमी के कारण इन विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, जिसे नए शिक्षा सत्र से पहले व्यवस्थित करने की…
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने देशभर में 7,150 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मई से शुरू हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 8 जून 2026 रखी गई है. ग्रेजुएट उम्मीदवार SBI के आधिकारिक पोर्टल sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसके लिए कौन अप्लाई कर सकता है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह लास्ट डेट से पहले आवेदन कर लें. कैंडिडेट्स को अंतिम डेट निकल जाने के बाद आवेदन करने का अवसर नहीं दिया जाएगा. बैंक की ओर से साफ किया गया है कि यह भर्ती…
छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: प्रार्थिया कुंती सोना द्वारा थाना में सूचना दिया गया कि उसका 06 वर्ष का पुत्र दीपक सोना पिता गुल्ली सोना उम्र 06 वर्ष निवासी शक्तिनगर मस्जिद के सामने थाना खम्हारडीह कहीं चला गया है। जिस पर प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना खम्हारडीह में गुम इंसान क्रमांक 34/2026 दर्ज कर विवेचना में लिया गया पतासाजी उपरांत प्रकरण में अपराध क्रमाक 146/26 धारा 363 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण को पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से) द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री पूर्णिमा लामा तथा थाना प्रभारी…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर के होटल गणेश इन में ब्रह्माकुमारीज द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं टैक्स प्रोफेशनल्स के लिए एक विशेष आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज के प्रेरक वक्ता डॉ. सचिन परब ने “जीने की कला” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति बाहरी उपलब्धियों के पीछे भागते हुए अपनी आंतरिक खुशी खोता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति सकारात्मक सोच, आत्मचिंतन एवं राजयोग मेडिटेशन को अपने जीवन में अपनाए, तो वह हर परिस्थिति में शांत, खुश एवं तनावमुक्त रह सकता है। उन्होंने सभी को जीवन…
महोबा/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के महोबा में नीट की तैयारी कर रही छात्रा को अगवा कर 16 दिनों तक उसके साथ ऐसी हैवानियत की गई कि सुनने वालों की भी रूह कांप उठेगी. कोचिंग से घर लौटते समय दबंगों ने उसका अपहरण किया. उसके साथ गैंग रेप किया, उसे नशीले इंजेक्शन दिए. जब इतने से भी मन नहीं भरा तो दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए उसे जलती हुई सगरेट से दागा. रोंगटे खड़े कर देने वाली ये घटना महोबा की है. लड़की को 16 दिन तक यातनाएं झेलनी पड़ीं. 16 दिन बाद पुलिस ने उसे बरामद कर गंभीर…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: प्रार्थी राहुल सिंह द्वारा थाना दीपका मे रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि 22 अप्रेल 2026 को जब वह ड्यूटी करके वापस अपने घर जा रहा था उसी दौरान क्रांति दुकान के पास आरोपी राहुल सिंह, चन्दन सिंह अपने अन्य साथी के साथ अपने कार से आये और प्रार्थी को गिराकर लाठी, डंडो से मारपीट किये, कुछ लोगो को आता देख आरोपीगण प्रार्थी को वही छोडकर भाग गए। प्रार्थी अपना इलाज कराने के बाद थाना आकर अपना रिपोर्ट दर्ज कराया, उक्त रिपोर्ट पर दर्ज अपराध मे विवेचना के दौरान धारा 109(1) जोड़ कर आरोपी गण राहुल सिंह तथा…
छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: एनटीपीसी कोरबा ने अपने प्रमुख सामुदायिक विकास कार्यक्रम बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM 7.0) के सातवें संस्करण का शुभारंभ करते हुए बालिका सशक्तिकरण की दिशा में एक नई शुरुआत की। चार सप्ताह की पूर्णतः आवासीय इस कार्यशाला का उद्घाटन श्री किशोर चंद्र पात्रा, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी कोरबा द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारीगण, मैत्री महिला समिति की सदस्याएँ, सीआईएसएफ प्रतिनिधि, कर्मचारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी, अभिभावक तथा स्थानीय समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे। एनटीपीसी लिमिटेड की नैगम सामाजिक दायित्व पहल के अंतर्गत आयोजित GEM 7.0 का उद्देश्य 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं…
