Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ब्रह्माकुमारी संस्था में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को किया गया सम्मानित

    September 6, 2026

    शिक्षक समाज के शिल्पकार है- भगवान भाईजी

    September 6, 2026

    Korba: बारिश में बदहाल हुई सोहागपुर-मुकुंदपुर सड़क, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ब्रह्माकुमारी संस्था में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को किया गया सम्मानित
    Featured

    ब्रह्माकुमारी संस्था में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को किया गया सम्मानित

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260905 WA0011
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नैतिक मूल्यों, सकारात्मक सोच, परमात्मा अवतरण का दिव्य संदेश एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    बिहार
    सिमराही बाजार/स्वराज टुडे:
    प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, सिमराही बाजार स्थित ओम शांति भवन में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में सिमराही, राघोपुर, भवटियाही एवं आसपास के क्षेत्रों से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल मीडिया तथा विभिन्न समाचार पोर्टलों से जुड़े पत्रकार एवं मीडिया कर्मियों ने भाग लिया। ब्रह्माकुमारीज परिवार की ओर से सभी पत्रकार बंधुओं का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा संस्थान की ओर से स्मृति-चिह्न एवं सौगात भेंट कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

    IMG 20260906 WA0004 IMG 20260906 WA0011

    इस अवसर पर बीके भगवान भाई ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, पवित्रता, प्रेम, शांति, सद्गुण एवं श्रेष्ठ संस्कारों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नैतिक मूल्यों एवं सकारात्मक चिंतन को जीवन में अपनाना अत्यंत आवश्यक है। सकारात्मक सोच, आत्म-अनुशासन और श्रेष्ठ संस्कारों के माध्यम से व्यक्ति तनाव से मुक्त होकर स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन जी सकता है।

    बीके भगवान भाई ने पत्रकारों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज को दिशा देने का सशक्त माध्यम है। समाचारों के माध्यम से सकारात्मक विचार, नैतिक शिक्षा, सामाजिक सद्भाव एवं आध्यात्मिक जागृति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने पत्रकारों से समाज में आशा, शांति एवं सकारात्मकता का वातावरण बनाने में सहयोग करने की अपील की।

    IMG 20260906 WA0006 IMG 20260906 WA0010

    भगवान भाई जी ने कहा कि वर्तमान समय परमात्मा का दिव्य अवतरण हो 90वर्षों से आनेवाली सतयुगी दुनिया की स्थापना का कार्य राजयोग मेडिटेशन और ईश्वरीय ज्ञान के माध्यम से ब्रह्माकुमारी के माध्यम से करा रहे है । वर्तमान में युग परिवर्तन का समय है। हर मानव को आध्यात्मिक ज्ञान द्वारा सकारात्मक जीवनशैली के द्वारा गुणवान और चरित्रवान बनने की आवश्यकता है।
    राजयोगिनी बीके बविता दीदी ने श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र एवं आध्यात्मिक स्वरूप पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि जन्माष्टमी केवल उत्सव मनाने का पर्व नहीं, बल्कि श्रीकृष्ण के दिव्य गुणों को अपने जीवन में धारण करने की प्रेरणा लेने का अवसर है। उन्होंने प्रेम, पवित्रता, शांति, करुणा एवं सद्भाव को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।
    कार्यक्रम में ब्रह्माकुमार बी के किशोर भाई, बीके सुमन बहन, बीके बीना बहन, रेणु बहन, रुषि बहन,बीके रवि भाई, रामफल भाई सहित क्षेत्र के विभिन्न समाचार पत्रों, मीडिया संस्थानों, डिजिटल मीडिया एवं न्यूज़ पोर्टलों से जुड़े पत्रकार एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें :  बालको ने डिजिटल कंट्रोल टावर्स के माध्यम से प्रचालन को बनाया अधिक स्मार्ट

    कार्यक्रम के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आध्यात्मिक संदेश के साथ-साथ नैतिक शिक्षा, सकारात्मक चिंतन, तनावमुक्त जीवन एवं स्वस्थ जीवनशैली को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। अंत में सभी पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

    उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रजवलित करके किया और अंत में जन्माष्टमी पर केक कटिंग भी किया।

    यह भी पढ़ें: शिक्षक समाज के शिल्पकार है- भगवान भाईजी

    यह भी पढ़ें: पानी हटते ही नजर आईं मौत की खौफनाक तस्वीरें, अब तक नेपाल में 1050 से ज्यादा लाशें बरामद, 4000 अब भी लापता, अब सरकार के सामने आ रही कई बड़ी चुनौतियाँ

    यह भी पढ़ें: नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    शिक्षक समाज के शिल्पकार है- भगवान भाईजी

    September 6, 2026

    Korba: बारिश में बदहाल हुई सोहागपुर-मुकुंदपुर सड़क, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

    September 6, 2026

    शोक संदेश: दुर्गा पूजा समिति कोसाबाड़ी के वरिष्ठ सदस्य शशिकांत शुक्ला की माता जी का निधन, शुभचिंतकों एवं समिति में शोक की लहर

    September 5, 2026

    Korba: लुतरा शरीफ में पांच दिवसीय भव्य उर्स का आयोजन 28 सितंबर से, सर्व धर्म लोगों से शामिल होने की अपील

    September 5, 2026

    चलते ट्रक में सफर कर कोरबा पहुंचा दुर्लभ फ्लाइंग स्नेक, समय रहते हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

    September 5, 2026

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जन्माष्टमी पर विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, बालस्वरूप श्रीकृष्ण को झूला झुलाया, कोरबावासियों के सुख-समृद्धि की कामना

    September 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,911 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,507 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,371 Views
    Don't Miss

    ब्रह्माकुमारी संस्था में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को किया गया सम्मानित

    September 6, 2026

    नैतिक मूल्यों, सकारात्मक सोच, परमात्मा अवतरण का दिव्य संदेश एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का दिया…

    शिक्षक समाज के शिल्पकार है- भगवान भाईजी

    September 6, 2026

    Korba: बारिश में बदहाल हुई सोहागपुर-मुकुंदपुर सड़क, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

    September 6, 2026

    शोक संदेश: दुर्गा पूजा समिति कोसाबाड़ी के वरिष्ठ सदस्य शशिकांत शुक्ला की माता जी का निधन, शुभचिंतकों एवं समिति में शोक की लहर

    September 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.