Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव, बालको CEO श्री राजेश सिंह बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    October 21, 2026

    Korba: सीएसईबी कॉलोनी (पूर्व) और ग्राम दादरखुर्द में आज रावण दहन कर मनाया जाएगा विजयादशमी का पर्व, शहर वासियों से शामिल होने की अपील

    October 21, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के सदस्यों ने परिवार सहित देखी ‘दृश्यम 3’, मनोरंजन के साथ बिताए यादगार पल

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Chandigarh: जिस बेटे का 20 दिन पहले कर दिया अंतिम संस्कार, वो जेल में जीवित मिला, आखिर किसका था वो शव ?
    Featured

    Chandigarh: जिस बेटे का 20 दिन पहले कर दिया अंतिम संस्कार, वो जेल में जीवित मिला, आखिर किसका था वो शव ?

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n72587883417886666862528c36b3a2ff64d67a0a246051e69e4c28c621d28d61fd2540c3028ab96b94284f
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    चंडीगढ़/स्वराज टुडे: परिवार ने बेटे का शव समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया, अंतिम रस्में पूरी कर दीं और उसकी यादों के साथ जिंदगी आगे बढ़ाने लगा। लेकिन करीब 20 दिन बाद जेल से आए एक फोन ने परिवार को ऐसा झटका दिया, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी।

    फोन पर बताया गया कि जिस बेटे को वे मृत समझ चुके हैं, वह कपूरथला सेंट्रल जेल में जिंदा बंद है। परिवार जब जेल पहुंचा और बेटे को अपनी आंखों के सामने देखा तो हर कोई हैरान रह गया।

    दरअसल, करीब 22 दिन पहले कपूरथला पुलिस को कंजली के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला था। इसी दौरान परिवार का एक युवक लापता था। परिवार ने पुलिस को मिले शव की पहचान अपने लापता बेटे के रूप में कर दी। पहचान के बाद पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया।

    परिवार ने शव को अपने बेटे का मानकर 13 अगस्त 2026 को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद करीब 20 दिन पहले अंतिम रस्में और भोग भी कर दिया गया। परिवार को पूरी तरह यकीन था कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है।

    लेकिन अचानक कपूरथला सेंट्रल जेल से परिवार के पास फोन आया। जेल कर्मचारी ने बताया कि उनका बेटा जेल में बंद है और जिंदा है। पहले परिवार को इस बात पर भरोसा नहीं हुआ। उन्हें लगा कि शायद कोई गलतफहमी है। मगर जब वे जेल पहुंचे तो सामने वही युवक मौजूद था, जिसका कुछ दिन पहले अंतिम संस्कार किया जा चुका था।

    बेटे को जिंदा देखकर परिवार की खुशी के साथ-साथ कई सवाल भी खड़े हो गए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कंजली के पास मिला वह शव किसका था? परिवार ने जिस शव को अपने बेटे का मानकर अंतिम संस्कार कर दिया, उसकी पहचान में इतनी बड़ी गलती कैसे हो गई?

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 18 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। DSP शीतल सिंह के मुताबिक, यह पता लगाया जा रहा है कि शव की पहचान में चूक किस स्तर पर हुई। मामले में यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस अब उस शव की भी पहचान कराने में जुटी है, जिसका अंतिम संस्कार परिवार ने अपने बेटे का समझकर कर दिया था। साथ ही यह भी जांच का विषय है कि युवक जेल तक कैसे पहुंचा और उसके परिवार को उसके जेल में होने की जानकारी पहले क्यों नहीं मिली।

    इस घटना ने कपूरथला पुलिस की कार्यप्रणाली और शव की पहचान की प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

    यह भी पढ़ें: Bilaspur: अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं अवैध रूप से निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जाँच में सभी संदिग्धों के पते गलत पाए गए, आपके आसपास रह रहे संदिग्धों की जानकारी देने टोल फ्री नंबर जारी

    यह भी पढ़ें: Delhi: दिल्ली के स्कूल में शर्मनाक हरकत, स्कूल बस ड्राइवर चॉकलेट देकर नर्सरी की छात्रा से करता था गंदा काम, प्राइवेट पार्ट में चोट देखकर हुआ दरिंदगी का खुलासा

    यह भी पढ़ें: Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव, बालको CEO श्री राजेश सिंह बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    October 21, 2026

    Korba: सीएसईबी कॉलोनी (पूर्व) और ग्राम दादरखुर्द में आज रावण दहन कर मनाया जाएगा विजयादशमी का पर्व, शहर वासियों से शामिल होने की अपील

    October 21, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के सदस्यों ने परिवार सहित देखी ‘दृश्यम 3’, मनोरंजन के साथ बिताए यादगार पल

    October 21, 2026

    विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन….अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है विजयादशमी : श्री देवांगन

    October 21, 2026

    AI ने साइबर ठगों के काम को किया आसान, अब आपके अपनों की आवाज में कॉल करके मांग सकते हैं पैसे, पढ़िए पूरी खबर

    October 21, 2026

    Breaking: रावण दहन के बाद युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, तत्काल एक्शन में आई पुलिस ने 3 आरोपियों को धर दबोचा, एक अन्य की तलाश जारी

    October 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,030 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,550 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,417 Views
    Don't Miss

    Korba: बालकोनगर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव, बालको CEO श्री राजेश सिंह बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    October 21, 2026

    छत्तीसगढ़ बालकोनगर/स्वराज टुडे: विजयादशमी के पावन अवसर पर बालकोनगर के रामलीला मैदान में बालको सार्वजनिक…

    Korba: सीएसईबी कॉलोनी (पूर्व) और ग्राम दादरखुर्द में आज रावण दहन कर मनाया जाएगा विजयादशमी का पर्व, शहर वासियों से शामिल होने की अपील

    October 21, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब के सदस्यों ने परिवार सहित देखी ‘दृश्यम 3’, मनोरंजन के साथ बिताए यादगार पल

    October 21, 2026

    विजयादशमी पर शहर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में शामिल हुए उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन….अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है विजयादशमी : श्री देवांगन

    October 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.